सोया चाप करी - Soya Chaap Recipe with Gravy

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप से बनी सोया चाप करी खाने और दिखने दोनों में मजेदार है. दिल्ली/एनसीआर में तो यह बहुत पसंद की जाती है.
Read - Soya Chaap Recipe with Gravy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chaap with Gravy
- सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
- टमाटर - 3 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
- नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Soya Chaap Curry
सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिये, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिये और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिये, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दीजिये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सुझाव :-
मसाले में क्रीम डालने पर इसे लगातार चलाते हुए, ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक पकाएं क्योंकि ऎसा करने से क्रीम फटती नहीं है. साथ ही इसमें नमक भी बाद में डालें क्योंकि अगर नमक क्रीम के साथ डालें तो भी क्रीम के फटने का डर बना रहता है.
समय - 30 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (182)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल जी, अगर आप इसमें प्याज डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं. आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: विशाल जी, दोंनो चाप के कलर में फर्क होता स्वाद तो एक ही होते हैं, जो भी अवेलेबल हो वह बनाया जा सकता है.
निशा: गुप्तेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जुगल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, ये किसी डेयरी पर या सोया चाप पनीर और मावा बेचने वालों के पास मिल जाता है.
निशा: विक्रम जी, 1-2 प्याज को बारीक काट कर तड़के के लिए उपयोग कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:नरेश जी मैं सोया चाप बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योती जी, इन्हें उबालना नहीं है.
निशा; उन्नती जी, जहां से खोया और पनीर मिलता हो वहां से आपको सोया चाप भी आसानी से मिल सकती है.
निशा: निखिल जी, क्रीम आपको किसी भी डेयरी पर आसानी से मिल जाएगी.
निशा: यामिनी जी, आप परेशान न हों आप अपना प्रयास बनाए रखें आप बहुत अच्छी सब्जी बनाएंगी.
निशा: मीना जी, आधा चम्मच बहुत है.
I like this show , I have small baby 10 months old so Aap apne show m baby se related dish bhi btyee easy to ready ho jo
निशा: नीतू जी, मेरी वेबसाइट पर दलिया, खिचडी़, शेक की रेसिपी दी हुई है जो बच्चों को दी जा सकती हैं आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: अदिति जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: राहुल जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: माया जी, बना सकते हैं ओर चाहें तो मलाई भी इसमें डाल सकते हैं, और अपने मनपसन्द कोई भी ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: पूजा जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, आप पनीर बेचने वालों के पास पता कर सकते हैं.
निशा: बबिता जी, इसे सोया चाप ही कहा जाता है, इसे घर पर बनाने की कोशिश करुंगी.
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, जानकर अच्छा लगा. धन्यवाद.