मूंगदाल की बर्फी - Moong Dal Barfi Recipe

📅 22 अक्टूबर 2014 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 51 कमेंट ★ 3.0 (4415)


मूंगदाल की बर्फी मूंगदाल के आटे से भी बनाई जाती है और भीगी हुई मूंगदाल की पिट्ठी से भी. मावा और मूंगदाल की पिट्ठी से बनी बर्फी को हम किसी भी त्यीहार, या खास अवसर पर बना सकते हैं.

Read - Moong Dal Barfi Recipe in English

आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Burfi

  • मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • मावा - 1 कप (200 ग्राम)
  • घी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 10-12 (छील कर पीस लें)

विधि - How to make Moong Dal ki barfi

मूंग की दाल को धो कर 3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी से पीस लीजिए.

नॉन स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल   से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है. दाल भून कर तैयार है. दाल भूनने में करीब 25 मिनिट लग जाते हैं. दाल को गैस से उतार कर रख दीजिए.


अब एक अलग पैन में मावा डालकर धीमी आग पर भून लीजिये और मूंग दाल में मिला दीजिये.
अब बर्फी के लिए चाशनी तैयार कर लीजिए. किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 1- 2 मिनिट तक पकायें और चाशनी तैयार कर लीजिये (बर्फी को रंग देने के लिए आप चाशनी में थोडा़ सा खाने वाला कलर भी डाल सकते हैं).

इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए.
तैयार चाशनी दाल में मिलायें, अब धीमी गैस पर हलवे को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिसटेन्सी तक पकाएं इसमें पिसी हुई इलायची डाल कर मिला दीजिये. मिश्रण बन कर तैयार है गैस बन्द कर दीजिये.


थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिये. लगभग 2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाएगी. अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, मूंगदाल की बर्फी तैयार है. इसे कंटेनर में भरकर आप फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खा सकते हैं.

सुझाव :

  • मूंगदाल को लगातार चलाते हुए धीमी और मध्यम आंच पर भूनें और ध्यान रखें की यह कढा़ई या पैन के तले पर न चिपके.
  • तलने और भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का उपयोग बेहतर होता है.

Moond Dal Barfi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (4415 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (51)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyotsna Srivastava
Aapki vidhi padhi achhi lagi, Bana kar dehumidifier.
NishaMadhulika
thanks you Jyotsna Srivastava recipe try krne ke bad hame jarur btae ki aap ki recipe kesi bni
Hemlata shukla
Nisha Ji aapki recipe mughe bhut psand aayi thanks you.
NishaMadhulika
Hemlata shukla जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
runit babu
सुखी मूंग दाल से बर्फी केसे बनानी है?
Simi
Hello Nishaji
Can I use gur instead of sugar ? How to set barfi with gur??
निशा: सिमी जी, गुड़ यूज किया जा सकता है, चीनी के बराबर गुड़ ले लीजिये और 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर मेल्ट कर लीजिये, और बिलकुल इसी तरह बर्फी बना लीजिये.
Laxmi
Mam
Moong dal barfi me hum Mawa ki jagah milk bhi dal sakte h kya agar dal sakte h to kitna milk

निशा: लक्ष्मी जी, आप इसे दूध डाल कर बना सकते हैं, 1/2 लीटर दूध लेकर उसे आधा रहने तक गाढ़ा कर लें और चीनी डालकर इसी में घोलें, पानी का यूज न करें, भुनी दाल मिलाकर बर्फी की कनसिसटेन्सी तक पकायें, और जमा दें.
Suman
Kya bena mava ke Moog deal ki barfe nahi bna sakte ky

निशा: सुमन जी, आप इसमें मावा नहीं डालना चाहें तो इसमें कन्डेंस मिल्क का उपयोग करके इसे बना सकते हैं.
neha
Nice recipe

निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
Jayanthi Shetty
Very delicious recipe

निशा: जयंथी जी, धन्यवाद.
priya
very nice recipe

निशा: प्रिया जी, धन्यवाद.
monika
Mam moong dal barfi mai mawa bana k daal sakte hai or usme nariyal bhi daal sakte hai to kab daalna chahiye
निशा: मोनिका जी, बर्फी में मावा डाला जा सकता है, नारियल भी मिला सकते हैं,दाल और मावा मिलाते समय नारियल भी मिला सकते हैं.
Pragati
Pani n chini ki matra fix bata dijye n Boil timing

निशा: प्रगति जी चाशनी बनने के लिए, चीनी 1 कप (250 ग्राम) और पानी भी 1 कप ही लेना है. पानी में उबाल आने के बाद 1 से 2 मिनिट और चाशनी पकानी है.
Sarita
1 kg moong ki daal ho to pls chasni bnanae ka tareka aur quantity btaeye
निशा: सरिता जी, 1 किग्रा. मूंग दाल के लिये 1.25 किग्रा. चीनी की आवश्यकता होती है, चाशनी बिलकुल इसी तरह से बनायें जिस तरह रेसिपी में बनाई गई है.
harish
two kg sugar me kitna pani dalna hoga to make chasni of mung dal ki chakki
निशा: हरीश जी, 2 किग्रा चीनी में 2 लीटर पानी डालना होता है, और चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिये.
harish sharma
chasni kitne tar ki in mung dal chikki

निशा: आप 1-2 तार की चाशनी बना सकती हैं.
madhu sachar
Very nice &easy process

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Ayesha
मूंगदाल को भूनना थोडा मुश्किल था। पर 2 बार थोडा थोडा भूनकर बंद करके ठंड करकर दोबारा भूना। अंत में परिणाम बहुत अच्छा मिला। thank you from the bottom of my heart.
ruchika
delicious and yummy

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
neha mehta
your recipe is very delicious
Disha sharma
its so ymmy....
manju

Mam dal ke hulwa or barfi me kya diffrent h recipe to bilkul moong dal ke hulwa jase hi h  dono ke tast me kuch phirk h kya me dal ka hulwa to acha bana lete hu or barfi ko es mosam me bana sekte h kya ya sardi me hi banane ki hoti h


निशा: मंजू जी, आप सही कह रही हैं, हलवा के लिये मिश्रण को थोड़ा पतला रख लेते हैं, और बफी के लिये उसे थोड़ा और पका कर गाढ़ा करके जमा दिया जाता है. ये हलवा बर्फी आप कभी बनाकर खा सकते हैं, लेकिन गरमी के मौसम में लोग हल्का खाना खाना ही पसन्द करते हैं.
sangeeta

chasni kitane tar ki honi chahiye


निशा: संगीता जी, बर्फी के लिये जमने वाली कनसिसटेन्सी यानि कि 3 तार की चाशनी चाहिये.
satpal rawat

apki recipe m maja nhi aya

manjeet sagar

Isme ham or bhi maba dal sakte h


निशा: मंजीत जी हां मावा को कम ज्यादा अपने अनुसार किया जा सकता है.
shalini garg
namaste aunty,
hum isme mava ki jagah par milk powder use kr sakte h kya, ydi ha to kitna plz jaldi reply kijiyega. thank u
shalini
निशा: शालिनी जी, मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है, मावा का 3/4 इसे लिया जा सकता है, मावा 200 ग्राम है, तो मिल्क पाउडर 150 ग्राम लीजिये.
rajniverma
I am very bad cook .I am confused in ratio ofspiced
Shuchi
thank you for your kind reply mam
amina khan
Mam
Tagar MATLAB bata sakti nai
Ye kya hai
Mene pedhe k recipe me dekha
Kuch samja nai
निशा: अमीना जी, हमने मूंग दाल बर्फी में तगार का यूज नहीं किया है, लेकिन जानकारी के लिये तगार बनाने के तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर तगार लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Shuchi
mam,agar dal ko 3 ghante se jyada ya overnight soak karke burfi ya halwa banaya jaye toh taste mein kuch fark aa jayega kya ? i mean to ask dal ko bas 3 ghante he soak karna hai kya ?
निशा: शुचि जी, दाल 2-3 घंटे में फूल जाती है, आप रात को भिगोकर हलवा बना रहें है, हलवा अच्छा बनेगा, लेकिन दाल को और अधिक न भिगोये, 10 घंटे से दाल अधिक भीगी रहे तब हलवे के स्वाद में अन्तर आ सकता है.
Anjum
Nice Receipe

hitakshi
Very nice recipe n taste