मूंगदाल की बर्फी - Moong Dal Barfi Recipe

मूंगदाल की बर्फी मूंगदाल के आटे से भी बनाई जाती है और भीगी हुई मूंगदाल की पिट्ठी से भी. मावा और मूंगदाल की पिट्ठी से बनी बर्फी को हम किसी भी त्यीहार, या खास अवसर पर बना सकते हैं.
Read - Moong Dal Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Burfi
- मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
- मावा - 1 कप (200 ग्राम)
- घी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 10-12 (छील कर पीस लें)
विधि - How to make Moong Dal ki barfi
मूंग की दाल को धो कर 3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी से पीस लीजिए.
नॉन स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है. दाल भून कर तैयार है. दाल भूनने में करीब 25 मिनिट लग जाते हैं. दाल को गैस से उतार कर रख दीजिए.

अब एक अलग पैन में मावा डालकर धीमी आग पर भून लीजिये और मूंग दाल में मिला दीजिये.
अब बर्फी के लिए चाशनी तैयार कर लीजिए. किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 1- 2 मिनिट तक पकायें और चाशनी तैयार कर लीजिये (बर्फी को रंग देने के लिए आप चाशनी में थोडा़ सा खाने वाला कलर भी डाल सकते हैं).
इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए.
तैयार चाशनी दाल में मिलायें, अब धीमी गैस पर हलवे को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिसटेन्सी तक पकाएं इसमें पिसी हुई इलायची डाल कर मिला दीजिये. मिश्रण बन कर तैयार है गैस बन्द कर दीजिये.

थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिये. लगभग 2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाएगी. अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, मूंगदाल की बर्फी तैयार है. इसे कंटेनर में भरकर आप फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव :
- मूंगदाल को लगातार चलाते हुए धीमी और मध्यम आंच पर भूनें और ध्यान रखें की यह कढा़ई या पैन के तले पर न चिपके.
- तलने और भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का उपयोग बेहतर होता है.
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना जी, मिश्रण को थोड़ा ज्यादा पका दिया जाय बर्फी सख्त हो जाती है, अगली बार जब बर्फी बनायें तब बर्फी को इस बार से कम पकायें, बहुत अच्छी बर्फी बनेगी. थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी मुश्किल आसान हो जाती हैं.
निशा: कीर्ती जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
Chashni 1or 2 taar ki honi chahiye ya sirf chini ko pani main mix karna hai.
निशा: वंदना जी, चाशनी में तार देखने की आवश्यकता नहीं है, चीनी अच्छी तरह से घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, बाद में मूंग की दाल और मावा डालकर, मिश्रण को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिये.
Maine barfi aai try ki air bahut hi badhiya bani hai! itni sahaj aur saral vidhi me liye dhanyavad!
Mrinalini
Your recp. & ideas
Jagdish
निशा: शामभवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मूंग दाल के लड्डू की रेसिपी के लिये कोशिश करती हूँ.
निशा: नरिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और आपको भी दिवाली की शुभकामनायें.
eepawaly aap or app ke samast parivar ko .
you are a most talented person i must addmit it. nice to see your .recipes thank you.
निशा: रतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद और दीपावली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: शैली जी, मूंग दाल का हलवा की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मूंग दाल हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.