मिल्क पाउडर गुलाब जामुन - Milk Powder Gulab Jamun

📅 23 सितंबर 2014 👁 6.8 लाख बार देखी गई 💬 142 कमेंट ★ 3.8 (7772)


मिठाइयों में गुलाब जामुन सबसे ज्यादा पसन्द की जाने वाली मिठाई है. गुलाब जामुन मावा से बनाये जाते हैं, लेकिन बहुत सारी जगह पर मावा नहीं मिलता है, तो गुलाब जामुन को मिल्क पाउडर से बनाया जा सकता है, और मिल्क पाउडर से बने गुलाब जामुन उतने ही सोफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं जितने कि मावा से बने गुलाब जामुन होते हैं.

Read - Milk Powder Gulab Jamun  in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Powder Gulab Jamun

  • मिल्क पाउडर - 1 कप (135 ग्राम)
  • फुल क्रीम दूध  - 1/2 कप
  • अनसाल्टेड मक्खन - 1/4 (55 ग्राम)
  • काजू - 10-12 टुकडे़
  • इलायची - 7-8
  • पिस्ते - 10-12
  • मैदा - 4 -5 छोटी चम्मच
  • घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
  • चाशनी के लिये
  • चीनी - 400 ग्राम(2 कप)

विधि - How to make Gulab Jamun with milk powder

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावा बना कर तैयार कर लीजिए:     इसके लिए पैन में मक्खन डाल कर पिघला लीजिए अब दूध डालिये और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए गैस एकदम धीमी रहने दीजिए. दूध और मक्खन के अच्छे से मिक्स हो जाने पर, मिल्क पाउडर डालिये और लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिये. इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए और मसलते  हुये, मिश्रण के गाढा़ और चिकना यानि कि मावा जैसा होने तक पका लीजिये.  मावा के तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे अलग प्याले में निकल लीजिए.

पिठ्ठी बना लीजिये
काजू और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और इलायची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिए. आधा इलाइची पाउडर चाशनी में डालने के लिये अलग हटा लीजिये. बचा हुआ इलाइची पाउडर, कटे हुये काजू और पिस्ते और 1 चम्मच मावा, 1-2 छोटी चम्मच दूध सभी को मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये.

चाशनी बना लीजिये
किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी डाल दीजिये  और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, अब चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में तार देखना आवश्यक नहीं है, बस चाशनी में शहद जैसा चिपचिपापन आ जाना चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. चाशनी में इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए और मिक्स कर लीजिए.

मावा  को चिकना कर कीजिये
मावा को किसी थाली में रख लीजिये, चार छोटे चम्मच मैदा डाल कर इसे मसल मसल कर अच्छे से चिकना होने तक मिक्स कर लीजिए. अगर मावा ज्यादा सुखा लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा दूध भी डाल सकते हैं, चम्मच से थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुये मावा को मसलते हुये, चिकना आटे की तरह से गूथ कर तैयार कर लीजिये.  6-7 मिनिट में मावा सोफ्ट होकर तैयार हो जाता है.

गुलाब जामुन बनाइये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, और तैयार मावा में से थोडा़ सा मिश्रण लीजिए, उसे हाथों की सहायता से अच्छे से गोल करके हल्के गरम घी में तलने के डालिये, कलछी से घी को उछालते हुये गुलाब जामुन के ऊपर डालिये, गुलाब जामुन को अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार होता है तब ठीक है, इस मावा से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं. 

यदि गुलाब नामुन घी में फट जाता है, तब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन नहीं बना सकते, मावा में और 2-3 छोटी चम्मच मैदा मिलाइये और उसी तरह मसल कर मिक्स करके मावा को चिकना कीजिये और अब फिर से उसी तरह एक गुलाब जामुन चैक कर लीजिये. गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार हो गया है, अब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.

मिश्रण से थोड़ा मिश्रण तोड़ कर निकाल कर उसे गोल करके चपटा कीजिये, 1/4 छोटी चम्मच स्टफिंग इसके ऊपर रखिये और मावा को चारों ओर से उठाकर, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये और चिकना गोल कीजिये. तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे गुलाब जामुन के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गुलाब जामुन तल लीजिये
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से उछाल कर डालें और ब्राउन होने तल हल्के से हिला-हिला कर तलें,  तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रखिये.  थोड़ा ठंडा होने पर, 1-2 मिनिट बाद  चाशनी में डुबा दीजिये.  इसी तरह सारे मावा के गोले तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये. गुलाब जामुन को चाशनी में 5-6 घंटों के लिए चाशनी डूबे रहने दीजिए ताकि गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायें.

सुझाव:

  • मिल्क पाउडर मावा में मैदा एक साथ ज्यादा न मिलायें, ज्याद मैदा होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं.
  • गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर लें. एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें.
  • गुलाब जामुन सख्त हो रहे हों तब मावा में 1-2 चम्मच दूध डालकर सोफ्ट करें.
  • गुलाब जामुन को तलते समय, घी हल्का गरम होना चाहिये, उसके ऊपर कलछी न लगायें, बल्कि गरम-गरम घी उस पर कलछी से  उछालते  हुये डालें और ब्राउन होने तक हल्के से हिलाते हुए तलें.
  • गुलाब जामुन के लिये चाशनी थिक नहीं होनी चाहिये. यदि चाशनी थिक होगी तो गुलाब जामुन चाशनी अन्दर तक नहीं सोख पायेंगे और अन्दर से फीके रहेंगे.

Milk Powder Gulab Jamun Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (7772 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (142)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rubby rana
Nisha g mere gulab jamun bnane k baad hard ho gaie hai plz koi solution baten chasni main Maine tode time baad dali thi
sonia
madam, dosa ki recipe ke liye thanku. ek aur recipe - amritsari stuffed kulcha with chole & chutney ki recipe bhi jaroor dalna.jab bhi shadi me khane ko milta hai mai isko hi khati hu.
mamta nahak
nisha mem aap plz motichoor k laddu ko bnana hume sikha dijiye na plz nisha mem Aap apni website par motichur k recepi ko upload kijiye na
निशा: ममता जी, बूंदी के लड्डू वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर बूंदी के लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, मैं मोतीचूर के लड्डू बनाने की कोशिश करूंगी.
sonia
madam,

imarti ki receipe upload kar dau
निशा: सोनिया जी, हां मैं अवश्य करूंगी.
mamta nahak
nisha mem kya mai butter ki jagah ghee ka use kar sakti hun
निशा: ममता जी हां घी भी लिया जा सकता है.
Ramji dwivedi
mam your recipe of gulab jamun is very good & i will make it very easily
निशा: रामजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia
madam ji,

punjabi samose banaye, bhut ache bane. bazar ke sab type ke samose phel ho gaye. sab ne bhut-2 kaye. ye humne green chilli sauce ke sath, mithi chutney mila kar khaye.

ab kuch aur receipe jaroor likhna. jaise

1st ek tau coffee beat kar kaise banti hai.
2nd - how to boil aloo ki receipe bhi jaroor dalna.
3rd. gur se bani meethi chutney va gur se bana Gajar pak.
4th amchoor se bani khati and meethi chutney. kayoki imli ki chutney se gala kharab ho jata hai.
5th golgappe ka pani hing wala, meetha, khata, powder form me. taki instant banaya ja sake.
6th golgappe dahi+khtti chutney dal ke (without water). isko khane ke sath me bhi serve kar sakte hai. kayoki pani tau hai nahi so golgappe tau tootege hi nahi.
7th Readymade golgappe jo aaz kal chips ki form me milte hai ( like pasta, papad). just fry these and ready to serve.
निशा: सोनिया जी, आम की सूखी खटाई से बनी मीठी चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सोंठ चटनी लिखकर या चटनी कालम में क्लिक करके रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
गोल गप्पे के लिये खट्टा पानी हमने बनाया है, इसमें थोड़ी सी हींग मिलायें तब हींग वाला पानी बन जायेगा. बाकी चीजें मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
khalil shaikh , Mumbai
nishaji, maine aapki ye recipe try ki, gulabjamoon achhe bane tha, thanks
निशा: खलिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
savita
hello ma'm
I request u to try this recipe and find out if any mistake in this.
Recipe of Bread Gulab Jamuns-

Ingredients:-
Bread - 5 pieces (any brown/milk/white)
Milk- 1 cup
Sugar - 1 cup
Water-1 cup
Cardamom- 3-4
Malai- 1 teaspoon

Method:-
1. Cut edges of bread.
2.Dip bread in milk for 2 seconds.
3. squeeze all milk.
4. do it with all breads and keep it aside.
5. add malai and make dough from light hands.
6. take a portion of it, fill it with one pinch of sugar and roll it in round shape and fry them.
7. Heat sugar+water+cardamom, Boil it for 5 minutes on high flame.
8. Then add fried jamuns and boil for one minute.

Suggestions-

-While frying gulab jamuns, don't touch with any ladle, rotate the kadai/pan.

-Don't boil gulab jamuns in sugar syrup too much 1-2 minutes are enough.

Thanking You.
निशा: सविता जी मैं इन्हैं अवश्य बनाउंगी.
savita
Recipe of Bread Gulab Jamuns-

Ingredients:-
Bread - 5 pieces (any brown/milk/white)
Milk- 1 cup
Sugar - 1 cup
Water-1 cup
Cardamom- 3-4
Malai- 1 teaspoon

Method:-
1. Cut edges of bread.
2.Dip bread in milk for 2 seconds.
3. squeeze all milk.
4. do it with all breads and keep it aside.
5. add malai and make dough from light hands.
6. take a portion of it, fill it with one pinch of sugar and roll it in round shape and fry them.
7. Heat sugar+water+cardamom, Boil it for 5 minutes on high flame.
8. Then add fried jamuns and boil for one minute.

Suggestions-

-While frying gulab jamuns, don't touch with any ladle, rotate the kadai/pan.

-Don't boil gulab jamuns in sugar syrup too much 1-2 minutes are enough.
निशा: सविता जी, मैं इसे ट्राई करूंगी.

meenakshi raghuwanshi
Nishaji mene bahut baat kosis ki par milk powder gulab jamun ka maw a nahi ban pa raja he
निशा: मीनाक्षी जी, वीडियो को 2 बार देखिये, सारे इन्ग्रीडियेन्ट निकाल कर रख लीजिये और बताये गये तरीके से रसगुल्ला बनाइये, आप ये रसगुल्ले अवश्य बनायेंगी, और बताइये कि कहां और क्या परेशानी हो रही है.
ragini mhatre
Khya is me butter milk ki jagah hum ghee use kar sakate kya?
निशा: रागिनी जी हां घी भी यूज किया जा सकता है.
Naim Akhter
nisha jee tanduri roti men anta aur maida milayi jati hai ya sirfh maida ki hin hoti hai
please replay us. thanks
निशा: नैम जी, तंदूरी रोटी आटा मैदा को मिलाकर भी बनाई जाती है और सिर्फ आटे से भी बनाई जाती है.
bharat chandarana
Your recopy is very good i am impressed
Thanks for so good recopy...
निशा: भारत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia
madam,
aaz kal jo aap nai receipe dal rahi hai un par receipe ke content ki list starting me nahi likhi aaati jo ki baad me sath sath likhi aati hai. agar pahale ki tarah likhi aa jaye tau pura video dekhe bina hum sara samaan ikatha kar sakte hai aur phir sath-2 dekh kar bana sakte hai. nahi tau pahale pura video dekho aur note karo. isse video dekhe ya sath -2 likhe dau no ko baar forward reverse kar note karna padta hai. so please phale wala yellow tagging wala system bhut badiya taha. usse hum note kar sara saman nikla lete hai aur phir run kar sabhi receipe bana lete hai. so please old system phir se chaloo kar do. ye bhi sath-2 chalta rahe koi baat nahi.
savi
mam gulab jamun hum banakar rakhne ke baad kitne dino tak kha sakte hai????
निशा: सावी जी, गुलाब जामुन फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खाये जा सकते हैं.
Renu
nisha ji ek mithai hai mujhe uska naam nhi malum. pr wo mujhe bahut pasand hai.
wo layers me hoti hai.
yellow aur white colour me milti hai.
nisha ji agr aapko uske baare me malum
hai to please uski recipe bataiye........
please please please
sonia
soya chap kaise banti hai. iski bhi recipe jaroor dalna. kayoki bazar me jo milti hai uss par makhiya bhut lagi hoti hai so purchase karne ka maan hi nahi karta. so chap ki recipe bhi jaroor dalna.
निशा: सोनियां जी, सोया चाप वही बनता है जहां पर सोयाबीन के प्रोडक्ट जैसे सोया वड़ी न्यूट्री चंक्स, टोफू बनते हैं, इसे घर पर बनाना मुश्किल है.
sonia
madam,

pav bhaji ki recipe tau dekh li. par uska masala bannane ki recipe bhi jarorr dalna. ek besan ki ganthia ki recipe ka bhi bhut intjar hai.
निशा: सोनिया जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
palak
Mam i am not able to find unsalted butter. Please guide me what to do.
निशा: पलक जी, अगर अन्साल्टेड बटर नहीं मिल रहा है तो आप साल्टेड बटर यूज कर लीजिये, गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे.
hema
Hello Mam
Mam jab b mai gulab jamun ko kadhai me dalte hu to gal jata hai mai kiya karu
निशा: हेमा, गुलाब जामुन गल जाता है मीन्स फट जाता है, मावा में मैदा (बाइन्डर ) की कमी होने से वह गुलाब जामुन फट जाते हैं, पहले एक गोला घी में डालकर तलें और अगर ये फट रहा है तो मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें और फिर से चैक करें, गुलाब अच्छे बनने लगेंगे.
sonia
madam ji, gur se bani items jaise ( chai, kheer, semia ki recipe bhi dalo) kayoki chai banate samay phat jati hai. iss liye kheer try nahi kari kabhi ye bhi phat jaye. Ek Chai Masala ki receipe bhi dalo.
निशा: सोनियां जी, गुड़ की चाय बनाने के लिये दूध पानी उबलने के लिये रखें और उबाल आने के बाद गुड़ और चाय की पत्ती डालें, चाय नहीं फटेगी. इसी तरह खीर में गुड़ डालना चाहती हैं, तो खीर के बन जाने पर गुड़ को बारीक तोड़ कर डालें और थोड़ी देर खीर को धींमी आग पर चलाते हुये पकायें, गुड़ वाली खीर बनकर तैयार हो जायेगी. मैं मसाला चाय बनाने की कोशिश करती हूँ.
sapna
hello mam can i use ghee
निशा: सपना जी, घी भी यूज कर सकते हैं.
Reha
For all of the above recipe, do any of your books for recipe available in the market?

Thanks
निशा: रेहा जी, मेरी बुक्स नहीं है, मेरा सारा काम मेरी वेबसाइट और मेरे चैनल पर ही है.
namrata
mem ap bohot ho ache tarike se sari bate batati h...muje bohot sari recipe apke pas se hi sikhne ko mili h...thnx a lot...:)
निशा: नम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
supriya
Namste nisha ji
Me aaj milk powder k gulab jamun bna rhi hu his trh s aapne btaya PR mere jamun ghee m dal n k bad fat rhe h mene us me meda b add kiya fir b aisa ho rha h pls btaiye ab m Kya karu jisse jamun ni fate.pls reply me.
निशा: सुप्रिया जी, मावा में थोड़ा और मैदा मिलायें और फिर से एक गोला तल कर चैक करें, मावा में मैदा कम होना ही गुलाब जामुन के तलते समय फटना है.
Dharmendra Gotame
Dear Nisha mam,
makhkhan ke jagah ghee mila ja sakta hai?
निशा: धरमेन्द्र जी हां घी भी मिलाया जा सकता है.
anshu
Hello Mam mere pas gulab jamun andr se kche rh rhe h or chashni b andr tk ni poch rhi h
निशा: अंशू जी, चाशनी गाढ़ी हो या गुलाब जामुन बहुत सख्त हो तो चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर तक नहीं पहुंचती है.
mamta
good taste tried it THANKS
Pooja
Hello Nisha ji.gulab jamun k liye home made butter ka bhi use kar skte h kya.
निशा: पूजा जी, अवश्य किया जा सकता है.