मिल्क पाउडर गुलाब जामुन - Milk Powder Gulab Jamun

मिठाइयों में गुलाब जामुन सबसे ज्यादा पसन्द की जाने वाली मिठाई है. गुलाब जामुन मावा से बनाये जाते हैं, लेकिन बहुत सारी जगह पर मावा नहीं मिलता है, तो गुलाब जामुन को मिल्क पाउडर से बनाया जा सकता है, और मिल्क पाउडर से बने गुलाब जामुन उतने ही सोफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं जितने कि मावा से बने गुलाब जामुन होते हैं.
Read - Milk Powder Gulab Jamun in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Powder Gulab Jamun
- मिल्क पाउडर - 1 कप (135 ग्राम)
- फुल क्रीम दूध - 1/2 कप
- अनसाल्टेड मक्खन - 1/4 (55 ग्राम)
- काजू - 10-12 टुकडे़
- इलायची - 7-8
- पिस्ते - 10-12
- मैदा - 4 -5 छोटी चम्मच
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
- चाशनी के लिये
- चीनी - 400 ग्राम(2 कप)
विधि - How to make Gulab Jamun with milk powder
गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावा बना कर तैयार कर लीजिए: इसके लिए पैन में मक्खन डाल कर पिघला लीजिए अब दूध डालिये और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए गैस एकदम धीमी रहने दीजिए. दूध और मक्खन के अच्छे से मिक्स हो जाने पर, मिल्क पाउडर डालिये और लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिये. इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए और मसलते हुये, मिश्रण के गाढा़ और चिकना यानि कि मावा जैसा होने तक पका लीजिये. मावा के तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे अलग प्याले में निकल लीजिए.

पिठ्ठी बना लीजिये
काजू और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और इलायची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिए. आधा इलाइची पाउडर चाशनी में डालने के लिये अलग हटा लीजिये. बचा हुआ इलाइची पाउडर, कटे हुये काजू और पिस्ते और 1 चम्मच मावा, 1-2 छोटी चम्मच दूध सभी को मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बना लीजिये
किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी डाल दीजिये और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, अब चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में तार देखना आवश्यक नहीं है, बस चाशनी में शहद जैसा चिपचिपापन आ जाना चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. चाशनी में इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए और मिक्स कर लीजिए.
मावा को चिकना कर कीजिये
मावा को किसी थाली में रख लीजिये, चार छोटे चम्मच मैदा डाल कर इसे मसल मसल कर अच्छे से चिकना होने तक मिक्स कर लीजिए. अगर मावा ज्यादा सुखा लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा दूध भी डाल सकते हैं, चम्मच से थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुये मावा को मसलते हुये, चिकना आटे की तरह से गूथ कर तैयार कर लीजिये. 6-7 मिनिट में मावा सोफ्ट होकर तैयार हो जाता है.

गुलाब जामुन बनाइये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, और तैयार मावा में से थोडा़ सा मिश्रण लीजिए, उसे हाथों की सहायता से अच्छे से गोल करके हल्के गरम घी में तलने के डालिये, कलछी से घी को उछालते हुये गुलाब जामुन के ऊपर डालिये, गुलाब जामुन को अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार होता है तब ठीक है, इस मावा से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
यदि गुलाब नामुन घी में फट जाता है, तब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन नहीं बना सकते, मावा में और 2-3 छोटी चम्मच मैदा मिलाइये और उसी तरह मसल कर मिक्स करके मावा को चिकना कीजिये और अब फिर से उसी तरह एक गुलाब जामुन चैक कर लीजिये. गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार हो गया है, अब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
मिश्रण से थोड़ा मिश्रण तोड़ कर निकाल कर उसे गोल करके चपटा कीजिये, 1/4 छोटी चम्मच स्टफिंग इसके ऊपर रखिये और मावा को चारों ओर से उठाकर, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये और चिकना गोल कीजिये. तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे गुलाब जामुन के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गुलाब जामुन तल लीजिये
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से उछाल कर डालें और ब्राउन होने तल हल्के से हिला-हिला कर तलें, तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 1-2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोले तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये. गुलाब जामुन को चाशनी में 5-6 घंटों के लिए चाशनी डूबे रहने दीजिए ताकि गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायें.
सुझाव:
- मिल्क पाउडर मावा में मैदा एक साथ ज्यादा न मिलायें, ज्याद मैदा होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं.
- गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर लें. एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें.
- गुलाब जामुन सख्त हो रहे हों तब मावा में 1-2 चम्मच दूध डालकर सोफ्ट करें.
- गुलाब जामुन को तलते समय, घी हल्का गरम होना चाहिये, उसके ऊपर कलछी न लगायें, बल्कि गरम-गरम घी उस पर कलछी से उछालते हुये डालें और ब्राउन होने तक हल्के से हिलाते हुए तलें.
- गुलाब जामुन के लिये चाशनी थिक नहीं होनी चाहिये. यदि चाशनी थिक होगी तो गुलाब जामुन चाशनी अन्दर तक नहीं सोख पायेंगे और अन्दर से फीके रहेंगे.
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hum Ashirwad mahila gruh udyog chalate gain .humein bazar main Jo pocket ka ready made gulab hamun powder milta hai for exa.(200gm suruchi gulab jamun powder) .we want jamun recipe for packing sale in market
Please give us your contact number or contact us. Contact mob no.9823323663
Please help us madam
madam,
ek Bikaji walo ki Kuch-Kuch (all in one) nameen aati hai. usme saunf, sookha dhania dal kar bhut achi lagti hai. so please try kar iski receipe bhi jaroor dalna.
निशा: सोनिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
madam peanet butter ki receipe bhi jaroor dalo. breakfast ke liye ye bhut acha hota hai. same bazar me choclete peanet butter bhi milti hai. dono ki receipe jaroor dalna. ye halo namkin va kuch jagah halki mithi milti hai.
निशा: सोनिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
madam,
ek haldi ram ka bhuna chana Chilka va Without Chilka (kale chane) Hing, Masala etc ki coating wale market me milte hai. Unki receipe & Same agar Moongfali bhi Tal kar uss par Hing etc ka masala coarting ho (market me ye milta hai par usme mirch bhut hoti hai aur oil bhi halka use karte hai) so iski bhi recepe jaroor dalna. Same Chana Dal. Kaya hum issko murmare wali tarike se same masalae le kar bana sakte hai. par chole sara oil sokh lete hai. aur taste bhi vo nahi aata. so please inn sabhi recepe bhi jaroor dalna.
निशा: सोनियां जी, चने और मूंगफली को मुरमुरा नमकीन की तरह नमकीन बनाया जा सकता है, मैं इनकी रेसिपी लिखने की कोशिश करती हूँ.
madam heavy cream market me milti hai kaya. aur jo maine big size mathri ke bat ki hai usko bannane ke bad microwave me halka sa garam kar aam ke achar ke sath khane ka maza hi aur hai. par vo muthri banani nahi aathi. same type ki mathri ke upar chasni chada kar bhi bikti hai.
निशा: सोनिया जी, छोटी नमकीन मठरी और मीठी मठरी चीनी की चाशनी चढ़ी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नमकीन मठरी या मीठी मठरी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं और बड़ी मठरी यानि कि मठ्ठे मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
madam ji,
aaj kal ek bade size ki (roti ke size ki) mathri bazar me milti hai. jo punjabi achar ke sath khai jati hai khas kar uske masale ke sath bhut achi lagti hai. ye khane me kurkari aur thodi moti hoti hai. halki se namak ki matra hoti hai. so please iski receipe jaroor dalna.
निशा: सोनिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
madam,
jab bhi mai icecream banati hu ussme pani ke crystal pan jate hai aur pathar ke jaise hard ho jati hai. kahe par ye barf ki taraf lagti hai icecream nahi lagti. so iska upay batao.
निशा: सोनिया जी, आइसक्रीम में हैवी क्रीम का यूज कीजिये, उसे व्हिप करके डालिये, आइसक्रीम सोफ्ट और बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी.
mere gulab jamun m jab me use palati hu tab wo faat rha h. wo brownish part alag ho rha h
Nisha Ji, mein aapke sabhi videos dekhti hu, aap bahut Hi aache tarah se recipe ko badi Hi aasani se sikha deti hai. Mein chena power se rasgullah banana chahti hu par kaise banau ismein mujhe aapki help chahiye.
Auntuy ye mawa. Kya hota h...or iss me kya kya milaya jata h plz reply me...
निशा: खुशबू जी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, मावा बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
Mam kya aap patisa bnana sikhaye ge plz...
निशा: परविन्दर जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Hii nish ji
Mida me kitna milk pawder mix karna hai.
निशा: सत्येन्द्र जी, प्लीज सारी चीजों की मात्रा रेसिपी में दी गई है, प्लीज इसके के लिये वीडियो भी अवश्य देखें.
ek aur chiz ke bare me bhi aap apni website par video dalo. ki agar kisi bhi chiz ko agar kahi gumne firne le jana hai tau iski packing kaise kare ki ye vaise hi fresh bani rahe. ek decoration kisi bhi food kaise kare serving ke time par. HOTEL STYLE KADAK CHAI ki receipe bhi jaroor dalna.
निशा: श्वेता जी, स्टेन्डर्ड कप और टेबल स्पून का साइज सब जगह एक ही मिलता है, इन्हैं आप बर्तन वालों के यहां से खरीद सकती हैं. मैं कप से और ग्राम में दोंनों में मेजरमेन्ट बताती हूँ, इससे पता चल जाता है कि ये चीज कप में कितने ग्राम आती है. अलग अलग चीजों का कप में अलग अलग वजन होता है.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, इसे कच्चे आम के पल्प से बनाया जाता है, पल्प छील कर सुखा कर, पीस कर पाउडर बना लिया जाता है, आप इसे आसानी से बना सकते हैँ, लेकिन अमचूर बहुत कम यूज होता है, एक छोटे परिवार में 100 ग्राम अमचूर पाउडर 3-4 महिने तक चल जाता है.
निशा: स्वाति जी, रिफाइन्ड ओइल लिया जा सकता है लेकिन इसका स्वाद अलग लगेगा, गुलाब जामुन में घी में बने हुये बहुत अच्छे लगते हैं.
aaz kal gulab ke phool bhut khile hue hai so gulukand banane ke receipe bhi dalo.
निशा: सोनिया जी हां अवश्य मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
can i use normal milk for this? or only full cream will work?
podina powder ki receipe bhi aapki website par nahi mili. vo kis naam se hai. so please bataye.
Holi ki aap ko or aap kay parivar ko bahut subhkamnaye. may aap ki bahut purani fan hu mujay jab bhi samay milta hay may aap ki receipes try karti hu. mainey milk powder say gulab jamun banay bahut hi acche baney itneay ache bane kay 04 din may 02 bar bana diye thank you so much. Ishwar karay aap hamesh muskurati rahe.
dhanywad aur aap ki mataji (You tube video may dejkhata) pranam evm charansparsh.
निशा: सोनल जी, मैं आपका कमेन्ट पढ़कर बहुत मुस्करा रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव जी, इसी मिश्रण से गुलाब जामुन छोटे या बड़े अपनी पसन्द के अनुसार बनाये जा सकते हैं.