मिल्क पाउडर गुलाब जामुन - Milk Powder Gulab Jamun

मिठाइयों में गुलाब जामुन सबसे ज्यादा पसन्द की जाने वाली मिठाई है. गुलाब जामुन मावा से बनाये जाते हैं, लेकिन बहुत सारी जगह पर मावा नहीं मिलता है, तो गुलाब जामुन को मिल्क पाउडर से बनाया जा सकता है, और मिल्क पाउडर से बने गुलाब जामुन उतने ही सोफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं जितने कि मावा से बने गुलाब जामुन होते हैं.
Read - Milk Powder Gulab Jamun in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Powder Gulab Jamun
- मिल्क पाउडर - 1 कप (135 ग्राम)
- फुल क्रीम दूध - 1/2 कप
- अनसाल्टेड मक्खन - 1/4 (55 ग्राम)
- काजू - 10-12 टुकडे़
- इलायची - 7-8
- पिस्ते - 10-12
- मैदा - 4 -5 छोटी चम्मच
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
- चाशनी के लिये
- चीनी - 400 ग्राम(2 कप)
विधि - How to make Gulab Jamun with milk powder
गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावा बना कर तैयार कर लीजिए: इसके लिए पैन में मक्खन डाल कर पिघला लीजिए अब दूध डालिये और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए गैस एकदम धीमी रहने दीजिए. दूध और मक्खन के अच्छे से मिक्स हो जाने पर, मिल्क पाउडर डालिये और लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिये. इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए और मसलते हुये, मिश्रण के गाढा़ और चिकना यानि कि मावा जैसा होने तक पका लीजिये. मावा के तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे अलग प्याले में निकल लीजिए.

पिठ्ठी बना लीजिये
काजू और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और इलायची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिए. आधा इलाइची पाउडर चाशनी में डालने के लिये अलग हटा लीजिये. बचा हुआ इलाइची पाउडर, कटे हुये काजू और पिस्ते और 1 चम्मच मावा, 1-2 छोटी चम्मच दूध सभी को मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बना लीजिये
किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी डाल दीजिये और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, अब चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में तार देखना आवश्यक नहीं है, बस चाशनी में शहद जैसा चिपचिपापन आ जाना चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. चाशनी में इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए और मिक्स कर लीजिए.
मावा को चिकना कर कीजिये
मावा को किसी थाली में रख लीजिये, चार छोटे चम्मच मैदा डाल कर इसे मसल मसल कर अच्छे से चिकना होने तक मिक्स कर लीजिए. अगर मावा ज्यादा सुखा लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा दूध भी डाल सकते हैं, चम्मच से थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुये मावा को मसलते हुये, चिकना आटे की तरह से गूथ कर तैयार कर लीजिये. 6-7 मिनिट में मावा सोफ्ट होकर तैयार हो जाता है.

गुलाब जामुन बनाइये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, और तैयार मावा में से थोडा़ सा मिश्रण लीजिए, उसे हाथों की सहायता से अच्छे से गोल करके हल्के गरम घी में तलने के डालिये, कलछी से घी को उछालते हुये गुलाब जामुन के ऊपर डालिये, गुलाब जामुन को अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार होता है तब ठीक है, इस मावा से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
यदि गुलाब नामुन घी में फट जाता है, तब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन नहीं बना सकते, मावा में और 2-3 छोटी चम्मच मैदा मिलाइये और उसी तरह मसल कर मिक्स करके मावा को चिकना कीजिये और अब फिर से उसी तरह एक गुलाब जामुन चैक कर लीजिये. गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार हो गया है, अब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
मिश्रण से थोड़ा मिश्रण तोड़ कर निकाल कर उसे गोल करके चपटा कीजिये, 1/4 छोटी चम्मच स्टफिंग इसके ऊपर रखिये और मावा को चारों ओर से उठाकर, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये और चिकना गोल कीजिये. तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे गुलाब जामुन के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गुलाब जामुन तल लीजिये
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से उछाल कर डालें और ब्राउन होने तल हल्के से हिला-हिला कर तलें, तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 1-2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोले तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये. गुलाब जामुन को चाशनी में 5-6 घंटों के लिए चाशनी डूबे रहने दीजिए ताकि गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायें.
सुझाव:
- मिल्क पाउडर मावा में मैदा एक साथ ज्यादा न मिलायें, ज्याद मैदा होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं.
- गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर लें. एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें.
- गुलाब जामुन सख्त हो रहे हों तब मावा में 1-2 चम्मच दूध डालकर सोफ्ट करें.
- गुलाब जामुन को तलते समय, घी हल्का गरम होना चाहिये, उसके ऊपर कलछी न लगायें, बल्कि गरम-गरम घी उस पर कलछी से उछालते हुये डालें और ब्राउन होने तक हल्के से हिलाते हुए तलें.
- गुलाब जामुन के लिये चाशनी थिक नहीं होनी चाहिये. यदि चाशनी थिक होगी तो गुलाब जामुन चाशनी अन्दर तक नहीं सोख पायेंगे और अन्दर से फीके रहेंगे.
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवप्रकाश जी, मिठाइयां टेस्ट के लिये खायीं जाती है, इसमें शुगर और मावा है तो इनसे इनर्जी मिलती है.
निशा: कविता जी, इतने मिश्रण से 16-17 गुलाब जामुन बनकर तैयार हो जाते हैं.
निशा: आशा जी, मावा में मैदा (बाइन्डर ) की कमी होने से ही वह गुलाब जामुन फट जाते हैं, पहले एक गोला घी में डालकर तलें और अगर ये फट रहा है तो मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें और फिर से चैक करें, गुलाब जामुन अच्छे बनने लगेंगे.
निशा: विशाल जी, आप ये मात्रा मावा गुलाब जामुन रेसिपी से देख सकते हैं, लेकिन फिर मावा में उसकी क्वालिटी के अनुसार मैदा की मात्रा चेन्ज होती रहती है.
निशा: बृज जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: भवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, आप एक बार और वीडियो देख लीजिये गुलाब जामुन ट्राई कीजिये,मुझे उम्मीद है कि आप अच्छे गुलाब जामुन बनाकर तैयार करेंगे.
निशा: चिन्की जी, मावा में मैदा अधिक डाल दें तो गुलाब जामुन अन्दर से सख्त हो जाते हैं. ये गुलाब जामुन मावा से नहीं मिल्क पाउडर से बने हैं, मिल्क पाउडर से हमने मावा बनाया है, उसमें हमने दूध और मक्खन डाला है, और मावा बनाकर फिर उससे गुलाब जामुन बनायें, अगर आप मावा से गुलाब जामुन बना रहे हैं तो उसे भूनने की आवश्यकता नहीं होती, मेरे वेबसाइट और चैनल पर वह रेसिपी भी उपलब्ध है,उसे आप देख सकती हैं.
निशा: अदिति जी, मिल्क पाउडर में मैदा अधिक मात्रा में मिला दी जाए, तब ऎसा हो सकता है.
निशा: शालिनी जी, मिल्क पाउडर का उपयोग हुआ है, उससे मावा बन जाता है और उसे मिल्क पाउडर ही कहते हैं.
निशा: शालिनी जी, आप रेसिपी को पढ़े और अधिक जानकारी के लिए इसका विडियो भी देख सकते हैं. आप बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनाएंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद और आप इसी तरह से अच्छा खाना बनाते रहें और हमारे साथ अपने अनुभवों को शेयर करें.
निशा: स्वाति जी, मिल्क पाउडर में ज्यादा मात्रा में मैदा मिलाने के कारण ऎसा हो सकता है. आप इसमें मैदा थोड़ी कम मात्रा में डालें, गुलाब जामुन सख्त नही बनेंगे.
निशा: रूचि जी, हां, अगर घी पसंद ना हो, तो आप गुलाब जामुन रिफाइन्ड तेल में भी तल सकते हैं.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसमें अरारोट डालकर भी बना सकती हैं
Mene Mawa gulab jamun bnane ki koshish ki thi jab unko tala tab to wo bhut aache Bane the khin se fte bhi nhi but Mene jab unhe chasni me Dala to 4 minutes me hi wo usme Puri tarah se ghul Gaye...I want to know the reason...please reply...
निशा: अक्षज जी, चाशनी अधिक गरम और पतली होने के कारण ऎसा हो सकता है. गुलाब जामुन चाशनी में डालते समय चाशनी मीडियम गरम होनी च़ाहिए, और पतली है तो उसे थोड़ा और उबाल कर गाढ़ा कर लीजिये, गुलाब जामुन चाशनी में जाने के बाद नहीं फटेंगे.
निशा: रिंकु जी, आप इसे भी अच्छे से मैश करते हुए गूंथिए और बिल्कुल दी गई विधि अनुसार ही बना लीजिए.
निशा: वर्षा जी, इन्हें हल्के गरम तेल में धीमी आंच पर तलिए, अंदर से कच्चे नही रहेंगे.
निशा: पूजा जी, गुलाब जामुन तल कर तुरन्त चाशनी में डालने होते हैं, और फ्रिज में रखकर 15 दिन तक यूज किये जा सकते हैं लेकिन सूखे गुलाब जामुन 2-3 दिन तक फ्रिज में रख कर यूज हो सकते हैं.
kya ap meri help kr skte h
निशा: भारती जी, मावा में मैदा (बाइन्डर) की कमी होने से गुलाब जामुन फट जाते हैं, पहले एक गोला घी में डालकर तलें और अगर ये फट रहा है, तो मावा में थोड़ा मैदा और मिलाएं और फिर से चैक करें, गुलाब अच्छे बनने लगेंगे.
sagar / hatsun
निशा: सुजाता जी, शुगर सीरप गाढ़ा या गुलाब जामुन के मिश्रण में मैदा अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, माफ कीजिएगा, मैं आपका सवाल सही से समझ नहीं पा रही.
निशा: सौरभ जी, अब तो इसमें कुछ नहीं किया जा सकता. अगली बार जब भी आप गुलाब जामुन बनाएं, तो मिल्क पाउडर मावा में एक साथ ज्यादा मैदा न मिलाएं, ज्यादा मैदा होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं. पहले 1 गुलाब जामुन बनाकर चैक कर लीजिए. गुलाब जामुन सख्त हो रहे हों, तब मावा में 1-2 चम्मच दूध डालकर नरम कर सकते हैं.