सरसों का साग | Sarson ka Saag recipe

ठंड का मौसम हो, और खाने में सरसों का साग और मक्के की रोटी (Makke di Roti Sarson Ka Sag ) बनी हो, तो खाने के स्वाद का क्या कहना. सरसों बाजार में आगई है तो सरसों ले आईये. आज हम सरसों का साग (Sarson ka saag) बनाते हैं.
Read - Sarson ka Saag Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sarson ka Sag Recipe
- सरसों के हरे पत्ते - 500 ग्राम
- पालक - 150 ग्राम
- बथुआ - 100
- टमाटर-250 ग्राम
- हरी मिर्च-2-3
- अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- हींग- 2 - 3 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- मक्के का आटा- 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Sarson Ka Sag Recipe
सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धोकर छलनी में रखें, या थाली में रख कर उसको तिरछी रख दें, ताकि उसमें से पानी निकल जाय. पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने दें.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. 2 चम्मच तेल डालकर मक्के के आटा हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्याली में निकाल लीजिये.
बचा हुआ तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डाल कर, मसाले को तब तक भूने कि मसाला तेल छोड़ने लगे. (आप चाहें तो इसमें कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं)
कुकर से सरसों के पत्ते निकालें, ठंडा करें, और मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों के पत्ते, आवश्यकतानुसार पानी, भुना मक्के का आटा और नमक डाल कर चमचे से अच्छी तरह से चलाकर मिलादें. सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की भाजी तैयार है.
सरसों के साग को प्याले में निकाल कर, ऊपर से बटर या घी डाल दें. गरमा गरम सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी, नान,परांठा और चपाती परोसिये और खाइये.
समय -40 मिनिट.
चार लोगों के लिये.
सुझाव: सरसों के साग को बनाने के लिये, पारम्परिक तरीके में मक्के के आटे को भूनने के बजाय कच्चा ही घोल कर उस समय मिलाया जाता है जिस समय पत्ते अच्छी तरह उबल कर तैयार हो जाते हैं, और सब्जी को उबाल आने के बाद 20 - 25 मिनिट तक पकाते है और थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी को चलाते रहते हैं, मोटे भारी चमचे से सब्जी को घोंटते हैं, जब सब्जी अच्छी तरह घुट कर बन कर तैयार हो जाती है तब उसमें तड़का बनाकर डाल दिया जाता है. सब्जी बहुत अच्छी बन कर तैयार होती है.
यहां पर हमने सब्जी को कुकर में उबाल कर दरदरा पीसा है, मक्के के आटे भूना है इससे साग पहले के अपेक्षा जल्दी बन जाता है, और ये साग भी बहुत अच्छा बनता है.
अगर आप लहसन प्याज पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट कर जीरा भूनने के बाद डालिये और प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर साग बना लीजिये.
Sarson ka Saag recipe video in Hindi
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती जी, आप बिना टमाटर डाले दी हुई विधि अनुसार साग बना सकती हैं.
निशा: शिप्रा जी, सरसों के साग में थोड़ा बेसन डालकर भी उसे बनाया जा सकता है.
निशा: कबिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You have explained the receipe very well.
Can we make saag without makke Ka aata??
Thank you
निशा: बलविंदर जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: रणवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: याचना जी, धन्यवाद.
Thanks
निशा: मोना जी, धन्यवाद.
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अग्रवाल जी, धन्यवाद. काली सरसों के पत्ते सबसे अधिक तीखे और इसमें झाल जो आप बोल रही हैं अधिक आता है, अगर आपको तीखापन पसन्द न हो तो पीली सरसों के पत्ते से सब्जी बनायें उसमें ये झाल कम आयेगा.
निशा: विदुला जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Saag mein because Main Isko Pehli baar bana rhi hu......
निशा: स्नेहा जी, हां आप प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: सोनल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तिवारी जी, धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल पर जाकर सभी रेसिपीज़ देख सकते हैं.
But sarso kw saag mein ..after sabji was ready sarso ki jhaal aa rahi dhi...strong sarson ....why so??? Thouh i hv never faced any problem in any of ur receipes...plz auggest
निशा: मिसेज अग्रवाल जी, सरसों के पत्ते काली सरसों के और पीली सरसों और राई के पत्ते 3 प्रकार के आते हैं, काली सरसों के पत्ते सबसे अधिक तीखे और इसमें झाल जो आप बोल रहे हैं अधिक आता है, अगर आपको तीखापन पसन्द न हो तो पीली सरसों के पत्ते से सब्जी बनायें उसमें ये झाल कम आयेगा.
निशा: सुवर्णा जी, हां, आप बेसन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: रेणुका जी, धन्यवाद.
निशा: तारा जी, कमेन्ट के लिए धन्यवाद.
Best make ki roti recipe
Best butter naan & stuff name recipe
निशा: अनुराधा जी, धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, धन्यवाद.
निशा: मैत्रयी जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Sarso ke saag mai hum methi daal kebi pakka sakte hai kya
निशा: मोनिका जी, हां साग मेथी डाली जा सकती है.
निशा: महेश जी, इसकी जगह बेसन भी डाल सकते हैं.