सरसों का साग | Sarson ka Saag recipe

📅 28 अक्टूबर 2007 👁 12.8 लाख बार देखी गई 💬 124 कमेंट ★ 3.3 (11839)

ठंड का मौसम हो, और खाने में सरसों का साग और मक्के की रोटी (Makke di Roti Sarson Ka Sag ) बनी हो, तो खाने के स्वाद का क्या कहना. सरसों बाजार में आगई है तो सरसों ले आईये. आज हम सरसों का साग (Sarson ka saag) बनाते हैं.

Read - Sarson ka Saag Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sarson ka Sag Recipe

  • सरसों के हरे पत्ते -  500 ग्राम
  • पालक - 150 ग्राम
  • बथुआ - 100
  • टमाटर-250 ग्राम
  • हरी मिर्च-2-3
  • अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • हींग- 2 - 3 पिंच
  • जीरा- 1/2  छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • मक्के का आटा- 1/4 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )

विधि - How to make Sarson Ka Sag Recipe

सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धोकर छलनी में रखें, या थाली में रख कर उसको तिरछी रख दें, ताकि उसमें से पानी निकल जाय. पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने दें.


टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. 2 चम्मच तेल डालकर मक्के के आटा हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्याली में निकाल लीजिये.

बचा हुआ तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डाल कर, मसाले को तब तक भूने कि मसाला तेल छोड़ने लगे. (आप चाहें तो इसमें कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं)

कुकर से सरसों के पत्ते निकालें, ठंडा करें, और मिक्सी में दरदरा पीस लें.  अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों के पत्ते, आवश्यकतानुसार पानी, भुना मक्के का आटा और नमक डाल कर चमचे से अच्छी तरह से चलाकर मिलादें. सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की भाजी तैयार है.

सरसों के साग को प्याले में निकाल कर, ऊपर से बटर या घी डाल दें. गरमा गरम सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी, नान,परांठा और चपाती परोसिये और खाइये.

समय -40 मिनिट.
चार लोगों के लिये.

सुझाव:  सरसों के साग को बनाने के लिये, पारम्परिक तरीके में मक्के के आटे को भूनने के बजाय कच्चा ही घोल कर उस समय मिलाया जाता है जिस समय पत्ते अच्छी तरह उबल कर तैयार हो जाते हैं, और सब्जी को उबाल आने के बाद 20 - 25 मिनिट तक पकाते है  और थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी को चलाते रहते हैं, मोटे भारी चमचे से सब्जी को घोंटते हैं, जब सब्जी अच्छी तरह घुट कर बन कर तैयार हो जाती है तब उसमें तड़का बनाकर डाल दिया जाता है. सब्जी बहुत अच्छी बन कर तैयार होती है.

यहां पर हमने सब्जी को कुकर में उबाल कर दरदरा पीसा है, मक्के के आटे भूना है इससे साग पहले के अपेक्षा जल्दी बन जाता है, और ये साग भी बहुत अच्छा बनता है.

अगर आप लहसन प्याज पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट कर जीरा भूनने के बाद डालिये और प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर साग बना लीजिये.

Sarson ka Saag recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (11839 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (124)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sonu Singh
Sarson ka sag ko ghada kaise banay

निशा: सोनू जी, आप इसमें मक्की का आटा मिलाकर थोड़ी देर और पका लीजिए.
Anu
Nisha g palak aur sarso k sath kya methi bhi mix kr sakte h.

निशा: अनु जी, आप अपने स्वादानुसार थोड़ी सी साग में मैथी मिला सकती हैं, अच्छा स्वाद आता है.
piya
सरसो का साग मुंबई मे कहा मील ता है मुझे सरसो का साग ओर मकई की रोटी बहुत-बहुत अच्छी लगती है so please
Divyasharma
wonderful recipe , thanks for this recipe.I really like it.

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rekha kushwaha
Apki ye recipee bahut hi lajawab h. Ise khane ke bad man hi nhi kr raha uthane ko
Thanku so much is recipee k liye

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
honey
I have try this sarso sag's recipe in my brother birthbay ti is owesone .I must say this it is veryyy nice. Thank u for giving us recipe like this l wish all the best!!!!

निशा: हनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
JAYAWANTI ROY
निशाजी
आपने सिखाई हुई मक्केकी रोटी बहुतही बढ़िया है. मगर उसके साथ आपके हाथ का चलन विशेष रूप से देखने जैसा है. देखकर ही पता चलता है की आपका रसोई बनानेका अनुभव अनेक सालोंका है. आपने घरके और बहरके अनेक सदस्योको लजीज़ खाना खिलाकर निश्चितही तृप्त किया है.
अनेक आभार . धन्यवाद

जयवंती रॉय
नमस्कार
रेसिपी बहुत अच्छी लगी. स्वादिष्ट है. सबसे अच्छा लगा की ये बिना प्याज लहेसून की है. एक प्रश्न है की यदि हम सब्जी उबालकर कुकर में बचा हुआ पानीही मक्केकी आटे के साथ मिला सकते है या नहीं?
धन्यवाद
rohit lakhotia
Please give new dish

निशा: रोहित जी, आप मेरी वेबसाइट और चैनल पर बहुत सी रैसिपी देख सकते हैं.
rachna shukla
Nisha ji agr koi bhi green vagatable na ho or srif sarso ki bhaji ho to kaise banana hoga agr jaldi ho to...

निशा: रचना जी, आप साग को बिलकुल ऎसे ही बनाएं स्वादिष्ट बनेगा.
pramod kumar
sarso ke pate se jukam thik ho ta hai
amsar-sarso ke pate 2-3 kache khane se think ho ta hai
nidhi saraswat
Hello mam
Aapki recipes mje bhut acchi lgti h .mje nyi dish banana bhut accha lgta h.apki recipes ki vjah s aaj m apnea ghr m sbse a cha khana bnati hu.Maine abhi tk bedmi puri ,shahi pneer,daal makkni,palak pneer bnaya h.or aaj Maine sarso ka saga bnaya h first time.thanks mam .

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deeksha gupa
Hello Nisha g...
Bathua ki bhaji, or palak bina dale b sarso ka sag bn skta h......??

निशा: दीक्षा जी, आप इनको डाले बिना भी सरसों का साग बना सकती हैं.
Deepak Bhardwaj
Your recipes are too good

निशा: दिपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunita
Hi mam, kya next day roti banane ke liye makki ke atte ko raat me goondh ker fridge me rakh sakte hen.

निशा: सुनीता जी, मक्की के आटे को ताजा ही गूंथ कर बनाया जाता है.
Shekhar

Agar makka ka aata na ho to besan yuj kar sakte hai 


निशा: शेखर जी, बेसन डाल कर सब्जी बनाई जा सकती है.
pramoljadhav
Ye subji ka test kaisa rahega
vijay Kumar
Very testy bni hai
Nisha ji
Thanks
preeti
hello..nisha ji ...mene kal sarso ka saag bnaya ekdum mast or tasty bna....nd me apki har ek recipe padh ke bnati hu or hmesa acha bnta h thanku so much
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harsha dubal
Thanks for give me good recipes .
kirsn sharma
Nishaji aapki sabhi recipes lazawab he. Sarso ka sag aapne bahut hi simple tarike se bataya he. Bahut hi tasty bana he.
preeti
hllo mam aapke website kafi time se follow kar rahi ho its good helping site for cooking please help me in making bhautra mere bhautre me ache se khamir nahi aa pata
निशा: प्रीति जी, भटूरे के आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना करें और फर्मेन्ट करने के लिये गरम जगह पर रखा जाता है, अभी सर्दी का मौसम है, आटे को किसी अलमारी में रखें उसके साथ किसी दूसरे बर्तन में पानी गरम करके रखें और अलमारी बन्द कर दें, अलमारी का तापमान अधिक होने से आटा फर्मेन्ट हो जायेगा, और भटूरे को तेज गर्म तेल में तलें, आप बहुत अच्छे भटूरे बनायेंगे.
Dipti
mam makke ke aate ka koi substitute hai jo hum use karsake?!
rakesh kumar
sarso ka sag banane ka tarika good hai. maine banaya aur khaya bahut badhiya swad laga.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suparna Banerjee Singh
very nice,delicacies & testy recipe
This recipe name is desi language is 'ghutwa'.
simranbhardwaj
Hy
Nisha g your raciepi was owesome very very thanx
Ruby galsinh
What is ur view nisha g
Ruby galsinh
Sarson ke oil se tdka lgane se saag bahut testy bnta ha , what your view nisha ji
निशा: रूबी जी, आप सही कह रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushboo khandelwal
Nisha mam kya sarso ke saag sarso ke oil main hi banega bciz I don't like sarso oil.and second bhatuva nai milta yaha uski jagah kya use kare.
निशा: खुशबू जी, साग को रिफाइन्ड ओइल, घी या बटर किसी में जो आपको पसन्द हो उसमें बना सकते हैं, बिना बथुआ के भी सरसों का साग बहुत अच्छा बनता है.
Rekha
Nisha ji namskaar
Saag banane ke baad khatta ho gaya.pl. koee solution batayan.
निशा: रेखा, टमाटर खट्टे होने से एसा हो सकता है, इसमें थोड़ा सा आटा भून कर मिला दीजिये, खट्टा स्वाद कम हो जायेगा.