सरसों का साग | Sarson ka Saag recipe

ठंड का मौसम हो, और खाने में सरसों का साग और मक्के की रोटी (Makke di Roti Sarson Ka Sag ) बनी हो, तो खाने के स्वाद का क्या कहना. सरसों बाजार में आगई है तो सरसों ले आईये. आज हम सरसों का साग (Sarson ka saag) बनाते हैं.
Read - Sarson ka Saag Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sarson ka Sag Recipe
- सरसों के हरे पत्ते - 500 ग्राम
- पालक - 150 ग्राम
- बथुआ - 100
- टमाटर-250 ग्राम
- हरी मिर्च-2-3
- अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- हींग- 2 - 3 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- मक्के का आटा- 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Sarson Ka Sag Recipe
सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धोकर छलनी में रखें, या थाली में रख कर उसको तिरछी रख दें, ताकि उसमें से पानी निकल जाय. पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने दें.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. 2 चम्मच तेल डालकर मक्के के आटा हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्याली में निकाल लीजिये.
बचा हुआ तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डाल कर, मसाले को तब तक भूने कि मसाला तेल छोड़ने लगे. (आप चाहें तो इसमें कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं)
कुकर से सरसों के पत्ते निकालें, ठंडा करें, और मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों के पत्ते, आवश्यकतानुसार पानी, भुना मक्के का आटा और नमक डाल कर चमचे से अच्छी तरह से चलाकर मिलादें. सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की भाजी तैयार है.
सरसों के साग को प्याले में निकाल कर, ऊपर से बटर या घी डाल दें. गरमा गरम सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी, नान,परांठा और चपाती परोसिये और खाइये.
समय -40 मिनिट.
चार लोगों के लिये.
सुझाव: सरसों के साग को बनाने के लिये, पारम्परिक तरीके में मक्के के आटे को भूनने के बजाय कच्चा ही घोल कर उस समय मिलाया जाता है जिस समय पत्ते अच्छी तरह उबल कर तैयार हो जाते हैं, और सब्जी को उबाल आने के बाद 20 - 25 मिनिट तक पकाते है और थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी को चलाते रहते हैं, मोटे भारी चमचे से सब्जी को घोंटते हैं, जब सब्जी अच्छी तरह घुट कर बन कर तैयार हो जाती है तब उसमें तड़का बनाकर डाल दिया जाता है. सब्जी बहुत अच्छी बन कर तैयार होती है.
यहां पर हमने सब्जी को कुकर में उबाल कर दरदरा पीसा है, मक्के के आटे भूना है इससे साग पहले के अपेक्षा जल्दी बन जाता है, और ये साग भी बहुत अच्छा बनता है.
अगर आप लहसन प्याज पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट कर जीरा भूनने के बाद डालिये और प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर साग बना लीजिये.
Sarson ka Saag recipe video in Hindi
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजेन्द्र जी, बेसन लिया जा सकता है, लेकिन मक्का के आटे स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
निशा: रेशमा जी, बथुआ एक हरी सब्जी है, सर्दी के मौसम में बथुआ बाजार में मिलता है, हरी सब्जी बेचने वालों के पास आप बथुआ बोल कर इसे खरीद सकते हैं.
निशा: सोनक जी, कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिये, ओर 3 मिनिट पत्ते को पकने दीजिये, इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये पत्ते नरम, पके हुये होंगे.
निशा: सोानक जी, मक्के के आटे को बिलकुल हल्का सा भूनना है, 1-2 मिनिट भून लीजिये, बिना कुकर के ये पत्ते देर में उबलते है, आप इन्हैं पत्ते नरम होने तक उबाल लीजिये.
निशा: वीना, आप सही कह रही हैं, बुड के चमचे ही यूज करने चाहिये लेकिन ये कढ़ाई हार्ड आयरन की है, इसमें स्क्रेच नहीं आते, धन्यवाद.
निशा: वेज मंचुरियन और गोभी मंचूरियन की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: संगीता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैनी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, और मुझे आप सबके इतने अच्छे कमेन्ट मिलते हैं, जिससे मेरा काम करने का उत्साह बना रहता है,
निशा: निधि, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya saag ko sarson ke oil main banana jarori hai usse taste main kuch change lagta hai Kya
निशा: शिखा, सरसों के तेल से थोड़ा तीखा फ्लेवर आता है, लेकिन आप कोई भी तेल यूज कर सकते हैं, साग अच्छा बनेगा.
निशा: अंजना, रोटी के लिये थोड़ी प्रेक्टिस करेंगी तो वह भी बन जायेगीं.
निशा; अंजना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ka batane ka tarika bahut achha ha
kahi pareshani nahi aati
निशा: दीप्ती जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I like your all recipe so much,whenever i wants to make something which i don't know to make perfectly i just go to your website directly,without searching any others etc,
Becoz i faith in u that if i make any recipe according to ur advice it will become so good definitely.
निशा: शकुन जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, साग कड़वा तो नहीं होता है, लेकिन एसा है तो उसमें आप खट्टे टमाटर, हरीमिर्च और हींग जीरे का भून कर तड़का लगा दीजिये, साग का स्वाद अच्छा हो जायेगा.
निशा: सोनक जी कुकर में पत्तियां एक सीटी आने के बाद प्रेसर खतम होने तक रखी गई हैं, इतनी देर में सारी पत्तियां नरम उबल कर तैयार हो जाती है, तरीका भी हमने जल्दी साग बनाने का अपनाया है, आप साग बनाकर देखिये और अपने अनुभव शेयर कीजिए.
निशा: सोनक जी, बिना कुकर लगभग 30-40 मिनिट लग सकते हैं, जैसा भी आप पसन्द करती हैं, उन्हैं चैक करते हुये उबाल लें.
निशा: रमन, बथुआ, गहरी हरी पत्तियों वाली सब्जी है, ये सर्दी के मौसम में ही मिलता है, हरी सब्जी बेचने वाले किसी भी दुकान पर बथुआ मिल जायेगा.
I am from Punjab aur Punjab mai Saag mae Haldi use nahi kartay aur maki ka atta saag bannay ka baad thoda sa daltay ha saag gotnay ka y lea atta bina bunay hua hota hai tadkay mai tmater adrak piaz lasun hari mirch desi ghee dal kar phir saag mae mix kartay hai aur upar se makhan daltay hai tabi saag tasty banta hai app lagsun adrak hari mirch ko saag boil katay samay bhi dal saktay ho tab saag yada tasty banta hai........
निशा: आप बिलकुल सही कह रही है, हरे पत्ते वाली सब्जियों में हल्दी डालना आवश्यक नहीं होता, मक्के का आटा कच्चा घोल कर डाला जाता है, और सब्जी को घोटते हुये बहुत देर तक पकाया जाता है बिलकुल सही है. आटा भून कर डालने से सब्जी जल्दी बन जाता है, क्यों कि सारी चीजें पहले से पकी हुई है, सब्जी बहुत स्वादिष्ट भी बनती है.
निशा: अपूर्वा, मक्का का आटा जो आपने यूज किया है वह रखा हुआ हो तो वह कड़वा हो जाता है, साग में 2 टमाटर का तड़का और थोड़ा सा बेसन भून कर और स्वादानुसार नमक मिला दीजिये, सब्जी का स्वाद अच्छा हो जायेगा.
निशा: सुनीला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नयना, जी अवश्य बनाइये.
निशा: गौरी, मक्का का आटा तो हल्का मोटा ही होता है.
निशा. ज्योति, पालक, बथुआ डालना आवश्यक नहीं है, बिना इनके सरसों का साग बिलकुल इसी तरह बना लीजिये.