सरसों का साग | Sarson ka Saag recipe

ठंड का मौसम हो, और खाने में सरसों का साग और मक्के की रोटी (Makke di Roti Sarson Ka Sag ) बनी हो, तो खाने के स्वाद का क्या कहना. सरसों बाजार में आगई है तो सरसों ले आईये. आज हम सरसों का साग (Sarson ka saag) बनाते हैं.
Read - Sarson ka Saag Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sarson ka Sag Recipe
- सरसों के हरे पत्ते - 500 ग्राम
- पालक - 150 ग्राम
- बथुआ - 100
- टमाटर-250 ग्राम
- हरी मिर्च-2-3
- अदरक- 2 इंच लम्बा टूकड़ा
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- हींग- 2 - 3 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- मक्के का आटा- 1/4 कप
- लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Sarson Ka Sag Recipe
सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धोकर छलनी में रखें, या थाली में रख कर उसको तिरछी रख दें, ताकि उसमें से पानी निकल जाय. पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें, एक कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने दें.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. 2 चम्मच तेल डालकर मक्के के आटा हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्याली में निकाल लीजिये.
बचा हुआ तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डाल कर, मसाले को तब तक भूने कि मसाला तेल छोड़ने लगे. (आप चाहें तो इसमें कतरा हुआ प्याज और लहसुन भी भून सकते हैं)
कुकर से सरसों के पत्ते निकालें, ठंडा करें, और मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों के पत्ते, आवश्यकतानुसार पानी, भुना मक्के का आटा और नमक डाल कर चमचे से अच्छी तरह से चलाकर मिलादें. सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की भाजी तैयार है.
सरसों के साग को प्याले में निकाल कर, ऊपर से बटर या घी डाल दें. गरमा गरम सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी, नान,परांठा और चपाती परोसिये और खाइये.
समय -40 मिनिट.
चार लोगों के लिये.
सुझाव: सरसों के साग को बनाने के लिये, पारम्परिक तरीके में मक्के के आटे को भूनने के बजाय कच्चा ही घोल कर उस समय मिलाया जाता है जिस समय पत्ते अच्छी तरह उबल कर तैयार हो जाते हैं, और सब्जी को उबाल आने के बाद 20 - 25 मिनिट तक पकाते है और थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी को चलाते रहते हैं, मोटे भारी चमचे से सब्जी को घोंटते हैं, जब सब्जी अच्छी तरह घुट कर बन कर तैयार हो जाती है तब उसमें तड़का बनाकर डाल दिया जाता है. सब्जी बहुत अच्छी बन कर तैयार होती है.
यहां पर हमने सब्जी को कुकर में उबाल कर दरदरा पीसा है, मक्के के आटे भूना है इससे साग पहले के अपेक्षा जल्दी बन जाता है, और ये साग भी बहुत अच्छा बनता है.
अगर आप लहसन प्याज पसन्द करते हैं, तब एक प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट कर जीरा भूनने के बाद डालिये और प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर साग बना लीजिये.
Sarson ka Saag recipe video in Hindi
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किरन, जी हां हल्दी डालना आवश्यक नहीं है, आप नहीं चाहें तो नहीं डालें.
निशा: चीनू जी अवश्य बना सकते हैं.
निशा: परी, वेबसाइट पर पालक मूंगदाल, पालक की कढ़ी, पालक आलू, और भी कई तरह से पालक की सब्जी बनाने का तरीका उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा, सरसों पालक का साग भी बहुत अच्छा बनता है,
निशा: आराध्या, जी अब आप पढ़िये, हमने इसे क्लीयर कर दिया है, धन्यवाद.
M EK BAAT JANNA CHATI HUN KI HAM MAKKE KA AATA OR PALK OR BATUWA KAB USE KARENGE OR KAISHE USE KARENGE PLZZZZZZZZ YE BATA DO MUJHE.
निशा: गीता, ये मेंने पोस्ट में लिख दिया है, आप उसे देख सकती हैं, धन्यवाद.
paton ko barik katke..phir lahsun aur hari mirch ki chonk deke bana sakte he.
निशा: चिन्मय, जी बिलकुल बनाया जा सकता है.
निशा: रागिनी जी बन सकते हैं.
निशा: रचना, जी हां बिना पीसे सब्जी को पकाकर घोंट कर भी बनाया जाता है.
निशा: थोड़ा सा पानी तो डालना ही होगा.
निशा: कार्ति, यदि आप ओनियन, गार्लिक पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये
निशा: रश्मि, आप बिना सरसों के पत्तो के हरी इन हरी सब्जियों से भी भांजी इसी प्रकार बना सकती हैं, अच्छी सब्जी बनेगी.
निशा: रितु, सरसो के साग में मक्की का आटा डाला जाता है, उससे सब्जी का टैक्सचर और स्वाद दोनों ही अच्छे हो जाते हैं,मक्की का आटे की जगह आप बेसन भी डाल सकती हैं.
निशा: आलिया, आप बिलकुल सही कह रही हैं.
निशा: नीता, जिस तरह हर सब्जी में जीरा,धनिया, मिर्च आदि डाली जाती हैं, उसी तरह हींग भी डाली जाती है, सभी मसालों का अपना अलग अलग स्वाद होता है.
Kya aap bina past kiya hua,sarso ki or koi recipe bata sakti hai?
निशा: आशुतोष आप सही कह रहे हैं.
agar hum iss recipe main tamatar na dale to?
निशा: अगर आप टमाटर नहीं पसन्द करती हैं तो मत डालिये.