गोभी आलू की सब्जी Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala)

गोभी आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसन्द आती है. यह सब्जी, गोभी आलू को काट कर सीधे कढ़ाई में तेल मसाला डालकर सादा गोभी आलू बनाइये या फिर गोभी आलू के लिये टमाटर का मसाला तैयार कीजिये और इस मसाले में तले हुये गोभी आलू मिला दीजिये, दोनों ही तरीके से बनी सब्जी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम गोभी आलू की सब्जी (Gobi, Aloo Gobi Masala) बिना तले सीधे कढ़ाई में बनायें.
Read - Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Aloo Fry
- फूल गोभी - 400 ग्राम (एक गोभी का फूल )
- आलू - 250 ग्राम ( 2 बड़े साइज के )
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए
विधि - How to make Gobhi Aloo Fre
गोभी के डंठल हटा का छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. नमक के पानी से गोभी के टुकड़ों को निकाल कर अच्छी तरह धो लीजिये. आलू को छील काट लीजिए.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और कसूरी मेथी डालकर थोड़ा सा भूनिये, इसके बाद कटे हुये गोभी, आलू, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिये. गोभी आलू को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक मसाले के साथ भूनिये.
इस सब्जी में 3 टेबल स्पून पानी डालकर, ढककर, धीमी गैस ( धीमी गैस पर बनी सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ) पर 5 से 6 मिनिट तक पकने दीजिये. बाद में, ढक्कन को खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये और आलू को चमचे से दबाकर देखिये, यदि आलू टूट जाता है तो सब्जी बन गई है, और यदि आलू अभी सख्त है और यदि सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तो 1-2 टेबल स्पून पानी और डालिये. सब्जी को फिर से ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. 5 मिनिट बाद, फिर से सब्जी का ढक्कन खोलकर आलू को चैक कीजिए. सब्जी बन गई है.
सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. गोभी आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये. गोभी आलू की गरमागरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
नमक के पानी में गोभी डालने से इसकी सफाई हो जाती है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गीतिका, जी हां सारी सब्जियां इसी तरह बनाई जाती है, आप एकदम सही समझ रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोबी, अवश्य. आप मसाले अपने स्वाद के अनुसार ही डालिये.
निशा: मुद्रा, सब्जी में एक साथ पानी डालने से भी अच्छा फ्लेवर आता है, लेकिन उतना ही पानी डाले जितना कि सब्जी को पकने के लिये पर्याप्त हो, सब्जी को धीमी आग पर पकायें, धीमी आग पर, अपने जूस में पकी सब्जी, ज्यादा स्वादिष्ट बनती है, धन्यवाद.
निशा: योगिता, वेवसाइट पर अधिकतर सरल रैसिपी हैं, जो आप पसन्द करती है, बनाइये आप बनालेंगी.
निशा: नैरित, मैं अच्छी हूँ, आप कैसे है.
निशा: शालिनी, आप घुटी हुई सब्जी कुकर में बना सकती हैं, इलाइची और साबुत गरम मसाला भी डाल सकती है. सब्जी बनाने का तरीक एक ही जैसा है, सब्जी में पानी थोड़ा ज्यादा एक छोटी कटोरी डाल दीजिये.
mujhe aapse ye poochna hai ki main jab aaloo gobhi ki sabji banatie hun aur usmein paani bilkul bhi nahi daalti par jab main sabji dhak kar kam gass par banatie hun to usmein steam se bahut saara paani ban jaata hai..jisse sabjhi halva si ban jaatie hai... is karan mujhe sabji kholkar banaie padti hai aisa kyun hota hai.. main kya karoon? please reply kijiyaga...
Thanks
निशा: श्रुति, क्या आप आलू गोभी काटने के बाद पानी में धोकर सब्जी बनाती है? यदि एसा हो तो आलू को छीलिये और धोकर निकालिये, बाद में काटिये. गोभी के बड़े टुकड़े कीजिये और पानी में थोड़ा सा नमक डाल कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये, पानी से निकालिये, साफ पानी से धोइये और गोभी के टुकड़े थाली में रख कर थाली को तिरक्षा रखिये ताकि गोभी में भरा हुआ पानी निकल जाय और बनाइये सब्जी, पानी सब्जी में नहीं रहता.
maine paani bilkul bhi nahii daala but phir bhi paani kaphie ho gaya and wo kaphie ghooti ghooti sabji bani... dhankne ka fark padta hai kya?
aur plz mujhe bhindi ki sabji bhi batayie wo lesdaar bantie hai...
aur ek baat mujhe aapki site bahut pasand hai mujhe yaahan sab mil jaata hai..
Thanks in advance
निशा: सुचि, भिन्डी में खटाई शुरू में ही डाल दीजिये, वे लसलसी नहीं होंगी.
mujhe ye poochna hai ki main jab aaloo gobhi banatie hun to dhakanae par usmein aur paani ho jaata hai aisa kyun?
aapne dhaknae ke liye hi bola hai...
Thanks in advance
निशा: सुची आप पानी आवश्यकता से अधिक डाल देती हो, सब्जी को ढककर पकाने से वह जल्दी पकती है.