गोभी आलू की सब्जी Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala)

गोभी आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसन्द आती है. यह सब्जी, गोभी आलू को काट कर सीधे कढ़ाई में तेल मसाला डालकर सादा गोभी आलू बनाइये या फिर गोभी आलू के लिये टमाटर का मसाला तैयार कीजिये और इस मसाले में तले हुये गोभी आलू मिला दीजिये, दोनों ही तरीके से बनी सब्जी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम गोभी आलू की सब्जी (Gobi, Aloo Gobi Masala) बिना तले सीधे कढ़ाई में बनायें.
Read - Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Aloo Fry
- फूल गोभी - 400 ग्राम (एक गोभी का फूल )
- आलू - 250 ग्राम ( 2 बड़े साइज के )
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए
विधि - How to make Gobhi Aloo Fre
गोभी के डंठल हटा का छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. नमक के पानी से गोभी के टुकड़ों को निकाल कर अच्छी तरह धो लीजिये. आलू को छील काट लीजिए.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और कसूरी मेथी डालकर थोड़ा सा भूनिये, इसके बाद कटे हुये गोभी, आलू, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिये. गोभी आलू को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक मसाले के साथ भूनिये.
इस सब्जी में 3 टेबल स्पून पानी डालकर, ढककर, धीमी गैस ( धीमी गैस पर बनी सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ) पर 5 से 6 मिनिट तक पकने दीजिये. बाद में, ढक्कन को खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये और आलू को चमचे से दबाकर देखिये, यदि आलू टूट जाता है तो सब्जी बन गई है, और यदि आलू अभी सख्त है और यदि सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तो 1-2 टेबल स्पून पानी और डालिये. सब्जी को फिर से ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. 5 मिनिट बाद, फिर से सब्जी का ढक्कन खोलकर आलू को चैक कीजिए. सब्जी बन गई है.
सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. गोभी आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये. गोभी आलू की गरमागरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
नमक के पानी में गोभी डालने से इसकी सफाई हो जाती है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mujhe aapke aloo gobhi ki recipe pasand aai but mai ye janna chahti hu ki kya mai patte gobhi ki sabji aise hi bana sakti hu...
निशा: अल्पना जी, बिलकुल बना सकती हैं, पत्तागोभी की सब्जी की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पत्ता गोभी आलू की सब्जी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मोहित जी, आप सब्जी को थोडा तेज आंच पर खुले ही पकाएं इससे पानी सूख जाएगा. पर ध्यान रखें सब्जी जले नहीं
निशा: सरोज जी, आप अपनी पसंद अनुसार इसमें प्याज डाल सकती हैं.
निशा: बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मला जी, इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आप इसमें क्रीम डाल सकते हैं इससे कलर कम हो जाएगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद
ab mein our bohot sare tarikhon se Gobi ki sobji banana chahti hu..kya aap help karenge..plz
namak ke pani me Gobhi bhigone se kya hota h.
निशा: आप इसे कसूरी मेथी बिना भी बना सकते हैं.
निशा: दिनेश जी, यह रेसिपी आलू गोभी की है.
Or aj k lie thanx.
निशा: नेहा जी, वेबसाइट पर आपके लिये बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध है आप जो ही चाहें बनाना सीखें.
very good very nice
Nisha ji apki aloo gobi ki sabji bhut acchi bani thankss
hi
mujhe jyada testy dish bnana nhi aata is kee liye kya krna hoga
निशा: रीतू जी, जो भी आप बनाना चाहती हैं, उसके बारे में पढ़िये और वीडियो देखिये, इन्ग्रीडियेन्ट लिख लीजिये, इन्ग्रीडियेन्ट निकाल कर रखिये और पूरे मन से बनाइये, आप बहुत अच्छा खाना बनायेंगी.
haldi or dhaniya power ko paani m mix krke daalna h ya bina paani k
निशा: महिमा जी, आप मसाले को आग धीमी करके डायरेक्ट तेल में डालकर या मसालों को पानी में डालकर दोंनो तरह से भून सकती है, प्लीज जैसे भी आपको आसानी लगे उस तरह से बनायें.
निशा: विभा जी, सूखी सब्जी कढ़ाई में अच्छी बनती है, कढ़ाई भी थोड़ी भारी मोटी शीट की बनी हो, और सब्जी को पकाते समय गैस धीमी रखें, सब्जी नहीं जलेगी.
Main aapse ya puchana chahti hun ki Gobi ki sabji main lehsun ya pyaj nahi milaya jata hai kya. Please reply give me mam
निशा: राधिका जी, गोभी आलू बिना लहसन प्याल के बहुत अच्छे बनते हैं, लेकिन अगर आप इसमें लहसन प्याज डालना चाहें तो डाल सकती है. तेल में जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई और 4-5 लहसन की कली बारी कटी हुई डालिये, और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, इसके बाद सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बनाइये, बहुत अच्छी सब्जी बनेगी.
ur recipes r very delicious nd i am really very thankful to u for guiding us.
nisha mam we eat very less oil in our diet because of some health issues thats why we can not get good taste in our food... is any technique are there to cook a delicious sabzi or any other kind of food having very less amount of oil....
please give me the solution.
plz muje simple recipi byaiye
plz reply mere id pe b krna
thank u
I am waiting for your reply
निशा: चांदनी जी, खाने में जो रोजाना हमारी आवश्यकता है वह है रोटी -सब्जी और दाल - चावल और इन्हैं बनाना बहुत ही आसान है प्लीज रेसिपी पढिये और वीडियो देखिये और बनाइये, बहुत जल्दी आप ये चीजें बनाना सीख लेंगी.
निशा: किसु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीमा जी, कसूरी मेथी नहीं डालना चाहती मत डालिये, अमचूर पाउडर सब्जी में खट्टा स्वाद देने के लिये है, उसकी जगह सब्जी में 1 टमाटर छोटा छोटा काटकर, सब्जी पकने पर सब्जी में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, सब्जी अच्छी बनेगी.
निशा: असाद जी, मैं तहरी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा; पल्लवी जी, गोभी आलू की सब्जी बहुत जल्दी पकती है, सब्जी को छोंक कर थोड़ा पानी डालिये, धीमी आग पर ढककर पकने दीजिये, हर 5 मिनिट में सब्जी को खोलकर, चलाइये और पानी कम हो तो थोड़ा और डालिये, सब्जी 18- 20 मिनिट में अच्छी तरह पक कर तैयार हो जाती है.