गोभी आलू की सब्जी Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala)

गोभी आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसन्द आती है. यह सब्जी, गोभी आलू को काट कर सीधे कढ़ाई में तेल मसाला डालकर सादा गोभी आलू बनाइये या फिर गोभी आलू के लिये टमाटर का मसाला तैयार कीजिये और इस मसाले में तले हुये गोभी आलू मिला दीजिये, दोनों ही तरीके से बनी सब्जी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम गोभी आलू की सब्जी (Gobi, Aloo Gobi Masala) बिना तले सीधे कढ़ाई में बनायें.
Read - Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Aloo Fry
- फूल गोभी - 400 ग्राम (एक गोभी का फूल )
- आलू - 250 ग्राम ( 2 बड़े साइज के )
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए
विधि - How to make Gobhi Aloo Fre
गोभी के डंठल हटा का छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. नमक के पानी से गोभी के टुकड़ों को निकाल कर अच्छी तरह धो लीजिये. आलू को छील काट लीजिए.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और कसूरी मेथी डालकर थोड़ा सा भूनिये, इसके बाद कटे हुये गोभी, आलू, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिये. गोभी आलू को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक मसाले के साथ भूनिये.
इस सब्जी में 3 टेबल स्पून पानी डालकर, ढककर, धीमी गैस ( धीमी गैस पर बनी सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ) पर 5 से 6 मिनिट तक पकने दीजिये. बाद में, ढक्कन को खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये और आलू को चमचे से दबाकर देखिये, यदि आलू टूट जाता है तो सब्जी बन गई है, और यदि आलू अभी सख्त है और यदि सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तो 1-2 टेबल स्पून पानी और डालिये. सब्जी को फिर से ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. 5 मिनिट बाद, फिर से सब्जी का ढक्कन खोलकर आलू को चैक कीजिए. सब्जी बन गई है.
सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. गोभी आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये. गोभी आलू की गरमागरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
नमक के पानी में गोभी डालने से इसकी सफाई हो जाती है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रीमती वर्मा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, उस स्वाद के लिये थोड़े और टमाटर हरी मिर्च अदरक पिसे हुये, थोड़े से तेल में और हींग जीरा डालकर अलग से मसाला भून कर तैयार कर लीजिये, अब थोड़ा पानी मिलाइये, गरम मसाला भी मिला दीजिये, नमक भी एडजस्ट करते हुये डाल दीजिये, और उस पहले से बनी गोभी आलू की सब्जी में मिला दीजिये, हरा धनियां डालकर मिला दीजिये, लिपटवा सब्जी, गरम मसाले की महक से भर पूर उस स्वाद में बनकर तैयार हो जायेगी, बनाइये और बताइये कि सब्जी कैसी बनी?
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, 1 छोटी प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट लीजिये और जीरा भूनने के बाद हल्का गुलाबी होने तक तल लीजिये, बाकी सभी मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बनाई जा सकती है.
निशा: कामिनी सब्जी सादा लाल मिर्च पाउडर की जगह देगी मिर्च पाउडर डालिये, और मसाला अच्छा तेल अलग होने तक भूनिये, सब्जी का कलर बहुत अच्छा आता है.
main jab bhi aalo ke kofte banati hun to vo tut jate hain ..kaise banaun ?
निशा: रेनुका जी, आलू में पहले से कार्न फ्लोर थोड़ा अधिक मिलायें, और कोफ्ते को अच्छे गरम तेल में डालकर तलें, वे नहीं फटेंगे.
निशा: मीथू जी, सब्जी में लहसन प्याज डालने के लिये जिस समय तेल में जीरा डालकर भूना जाता है, उस समय 1 प्याज और 4 लहसन की कली बारीक कटी हूई डालिये और भून लीजिये, इसके बाद सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये, मैं सब्जी के नी़चे अधिकतर ये लिखती हूं, और हर सेफ प्याज और लहसन डालकर ही खाना बना रहा है, मेरे परिवार में बिना लहसन प्याज के ही खाना बनता है, इसलिये मेरी रैसिपी इसके बिना बनती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS NISHA JI
निशा: सुनील जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लकी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशु जी, गोभी को बड़े टुकड़ों में काटिये और सब्जी को धीमी आग पर बनाइये, गोभी को चैक करते रहिये, ओवर कुक मत होने दीजिये, गोभी चूरा नहीं होगी.
Kya aap muje Aalo Gobhi ki sabji banana sekayengi...
jaise Shadi parties me Halvai log banate ha
usnka taste muje bahut hi acha lagta ha
I love that aalo gobhi..
please muje eak dum vaisi hi sabji banana bata dijiye
निशा: राहुल, पार्टी के लिये आलू गोभी को तल कर बनाया जाता है, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सपना, वारिष के मौसम में गोभी इतनी अच्छी नहीं आते इसके अन्दर बैक्टीरियां और गन्दगी रहती है, अगर फूल गोभी को काट कर गरम पानी में नमक मिला कर 10 मिनिट के लिये छोड़ दिया जाय और फिर अच्छी तरह धो लिया जाय गोभी साफ हो जाती है, एसा करना ही चाहिये.
itz vry esy
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूर, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, पानी अधिक मत डालिये, तरी पतली होगी ही नहीं.
निशा: श्रध्दा, बहुत बहुत धन्यवाद.