गोभी आलू की सब्जी Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala)

गोभी आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसन्द आती है. यह सब्जी, गोभी आलू को काट कर सीधे कढ़ाई में तेल मसाला डालकर सादा गोभी आलू बनाइये या फिर गोभी आलू के लिये टमाटर का मसाला तैयार कीजिये और इस मसाले में तले हुये गोभी आलू मिला दीजिये, दोनों ही तरीके से बनी सब्जी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम गोभी आलू की सब्जी (Gobi, Aloo Gobi Masala) बिना तले सीधे कढ़ाई में बनायें.
Read - Aloo Gobi Recipe, Recipe For Aloo Gobi, Aloo Gobi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Aloo Fry
- फूल गोभी - 400 ग्राम (एक गोभी का फूल )
- आलू - 250 ग्राम ( 2 बड़े साइज के )
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (कटा हुआ)
- तेल - सब्जी बनाने के लिए
विधि - How to make Gobhi Aloo Fre
गोभी के डंठल हटा का छोटे टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. नमक के पानी से गोभी के टुकड़ों को निकाल कर अच्छी तरह धो लीजिये. आलू को छील काट लीजिए.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और कसूरी मेथी डालकर थोड़ा सा भूनिये, इसके बाद कटे हुये गोभी, आलू, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालिये. गोभी आलू को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक मसाले के साथ भूनिये.
इस सब्जी में 3 टेबल स्पून पानी डालकर, ढककर, धीमी गैस ( धीमी गैस पर बनी सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ) पर 5 से 6 मिनिट तक पकने दीजिये. बाद में, ढक्कन को खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये और आलू को चमचे से दबाकर देखिये, यदि आलू टूट जाता है तो सब्जी बन गई है, और यदि आलू अभी सख्त है और यदि सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तो 1-2 टेबल स्पून पानी और डालिये. सब्जी को फिर से ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. 5 मिनिट बाद, फिर से सब्जी का ढक्कन खोलकर आलू को चैक कीजिए. सब्जी बन गई है.
सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिये. गोभी आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये. गोभी आलू की गरमागरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
नमक के पानी में गोभी डालने से इसकी सफाई हो जाती है.
कमेंट (117)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नजरूद्दीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आलू गोभी में आप टमाटर वाला मसाला अलग से भूनें और मसाला भुनने के बाद उसमें थोड़ा पानी डालकर उबालें, फिर पके गोभी आलू में ये टमाटर ग्रेवी मिलादें, अच्छी सब्जी बनेगी.
Kasuri mathi fry krne se sabji me thoda sa kadvapan aa jata hai.
निशा: विन्नी जी, कसूरी मेथी की कम मात्रा यूज करें, बिलकुल भी कढवापन नहीं आयेगा.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनचंदा जी, आप निराश न हों पुन: प्रयास करें आप बहुत अच्छी सब्जी बनाएंगे.
निशा: निशा जी, धन्यवाद.
निशा: रमेश जी, धन्यवाद.
निशा: किरण जी, आप सब्जी में अपने घरवालों के स्वादानुसार सामग्री जैसे प्याज लहसुन और मसाले कम या ज़यादा डालकर बनाइए, उन्हें ज़रूर पसंद आएंगे.
निशा: सिद्धार्थ जी, सब्जी कम पकी होने से एसा हो सकता है, आप इसमें पानी की मात्रा बढ़ाकर सब्जी को और गलाकर मैश कर सकते हैं.
निशा: दिव्यांशु जी, कुकर में भी सब्जी इसी प्रकार बनेगी. आप रसेदार बनाने के लिए इसमें पानी बढ़ा सकते हैं.
Mere pati ko gobialu ki sabji pand nhi ati kaisi bhi bna do hmesa nuks nikalte h to aap pls mujhe btaye ki kaise bnaye taki unhe pasnd aye.
निशा: प्रीति जी, आपने जिस रेसिपी पर कमेन्ट किया है, उसी में इस सब्जी को बनाने के दो अलग-अलग तरीके दिए हुए हैं. आप किसी भी विधि के अनुसार सब्जी बनाकर खिला सकती हैं. आप चाहे, तो उनके स्वादानुसार सब्जी में प्याज और लहसुन भी डाल सकती हैं. मेरे वेबसाइट और चैनल पर रेस्टो रेन्टस्टाइल गोभी आलू की सब्जी भी उपलब्ध है, आप उसे ट्राई कीजिये, आप उसे अवश्य पसन्द करेंगे.
निशा: स्मिथा जी, धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, धन्यवाद.
निशा: दिवेश जी, हां, आप इसमें प्याज डाल सकते हैं.
निशा: अंजुम जी, आप इसे खुद बनाकर देखिए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: शिखा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, आप रैसिपी हमारी वेबसाइट पर जाकर देख सकती हैं.
निशा: सचिन जी, बिल्कुल, आप इसे तरी वाली भी बना सकते हैं.
चाहे जितनी भी भोख लगी हो एक कौर खाते ही भूख मर जाती है
निशा: गणेश जी, आप उनको इस वेबसाइट और चैनल के बारे में बतायें, इन्हैं पढ़ने और देखने के लिये कहें और वह जो भी बनाना चाहें, उसके लिये इन्ग्रीडियेन्ट रेसिपी में लिखी नाप से डालें और उसी तरह बनायें, वे जल्दी ही अच्छा खाना बनाना शुरू कर देंगी.
निशा: करूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद