खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी - Khajur and Dry Fruit Barfi Recipe

📅 1 फरवरी 2014 👁 4.3 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.6 (5337)


खजूर और ड्राई फ्रूट दोनों ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं, इनसे भरपूर प्रोटीन और आइरन मिलता है जो सर्दी के मौसम में हमारे लिये बहुत ही आवश्यक है. और इसको बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Date and Dry Fruit Barfi

  • खजूर - 2 कप (400 ग्राम)
  • अखरोट - 1/2 कप (50 ग्राम)
  • काजू - 1/2 कप (50 ग्राम)
  • बादाम - 1/2 कप (50 ग्राम )
  • सूखा पका नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
  • पिस्ते - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
  • चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
  • खसखस - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
  • जायफल - 1
  • छोटी इलाइची - 6-7
  • देशी घी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Khajur and Dry Fruit Barfi

खजूर को छोटा छोटा काट लीजिये और बीज अलग निकाल दीजिये, सारे खजूर बीज निकाल कर काट कर तैयार कर लीजिये. काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. बादाम के भी 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. पिस्ते को पतले लम्बे टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये, और जायफल के साथ में कूट कर पाउडर बना लीजिये.

पैन गरम कीजिये, गरम पैन में काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालिये और धीमी आग पर लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डालकर मेल्ट होने दीजिये, अब खसखस डालिये और लगातार चलाते हुये 2 मिनिट हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये, गैस धीमी रखिये. अब नटमेग और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, खजूर के टुकड़े, ड्राई फ्रूट के टुकड़े डालिये, नारियल डालिये, चिरोंजी डालकर सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.

मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट या प्याले में निकाल लीजिये, ताकि ये जल्दी ठंडा हो जाय. हाथ पर थोड़ा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये और दबा दबा कर बेलनाकार रोल बना लीजिये. किसी प्लेट में कटे पिस्ते डालिये और रोल को पिस्ते के ऊपर रखकर लपेट लीजिये, पिस्ते ऊपर दिखते हुये बहुत अच्छे लगेंगे. इतने मिश्रण से 5-6 रोल बना लीजिये. एक रोल उठाकर फॉइल में टाइट करते हुये लपेट लीजिये, फॉइल के दोंनो किनारे भी अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. सारे रोल इसी प्रकार फॉइल में लपेट कर तैयार कर लीजिये. अब ये रोल 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.

फ्रिज से रोल निकालिये, एक रोल उठाइये, फॉइल को खोल कर निकाल दीजिये, सैट हुये रोल से आधा सेमी. मोटे गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रोल को इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.

खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है, 3 - 4 घंटे तक इसे एसे ही प्लेट में खुला छोड़ दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क हो जायेगी, बर्फी को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:
खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी के लिये कोई भी ड्राई फ्रूट जो आपको पसन्द हो वह ले सकते है, किसी भी ड्राई फ्रूट को छोड़ सकते हैं. किसी भी ड्राई फ्रूट को अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Khajur Dru Fruits Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (5337 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manju Bhutoria
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Manju Bhutoria
Sonia
Hello,
Can we add anjeer to this, if yes, how much?
NishaMadhulika
Sonia जी, आप अपनी पसंद अनुसार जितनी मात्रा चाहें उपयोग कर सकते हैं.
Lata powar
Can diabetic patient eat khajur burgi

निशा: लता जी, हां खजूर बर्फी अवश्य खा सकते हैं लेकिन आधा - एक बर्फी एक दिन में.
Harsha
Its a very good looking tasty and highly nutritious recipe
One suggestiong
If yu use black seedless dates then its very easy and soft to prepare and yu will jot have any problem of consistency and cutting

निशा: हर्षा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
Vipin
Hi Nisha ji
My Name is Vipin and I try this at home
Prantu ye apas me chipke hi nahi
Mere roll hi taiyar nahi hue
Har bar bikhar gaye
Mam mujhe bataye ke kya krna chahiye tha....

निशा: विपिन, आप इसमें थोड़ा, कन्डेन्स्ड मिल्क मिला सकते हैं या थोड़ा बटर मेल्ट करके मिला लीजिये और रोल तैयार कर लीजिये, कोई बात नहीं कभी एसा हो जाता है.
NILIMA DESAI
Good afternoon,
kya khajoor dry ftuit burfi sey weight gain hota hai?
weight loss k leay easy fast veg. recipe bataye pl.
निशा: नीलिमा जी, खजूर ड्राईफ्रूट रोजाना ज्यदा खायें तो वेट गेन हो सकता है. वेट कम करने के लिये कम घी तेल में बनी चीजें खायें, हरी सब्जियां और फल खायें, व्यायाम करें,
Shruti
Can i skip khis khus?

निशा: श्रुती जी, हाँ खसखस को छोड़ सकते हैं.
Mahendra sharma
Is rasepi mai sugar ka koi upyog nahi hai way kya yah without suger banti hai

निशा: महेन्द्र जी, इसमें खजूर की मिठास ही बहुत होती है इस कारण चीनी का उपयोग नहीं होता है.
Heena Panchal
Thank-you so much for share this recipe.....this rakshabandhan I want to make this.......

निशा: हिना जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
Avinash Shinde
Nishaji I'm big fan of ur recipes but according to definition of burfi can we call khajur barfi as barfi product.this query is becaz not addition of milk in it.Plz tell me mam urgently because it is related with my study
Abori Sarkar
Dear Nishaji, I saw your video on how to make dry fruit barfi, i have a question? can i use semolina instead of khus khus as we don't get khus khus in Kuwait as its a band product out here. If i can use how do i use it ,please let me know the method.

निशा: अबोरी जी, आप चाहे, तो बिना खसखस के भी ये बर्फी बना सकते हैं और अगर सूजी डालनी है, तो उसे थोड़े से घी में धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए और दी हुई विधि के अनुसार बर्फी बना लीजिए.
Kate
Can you please send me the translation in English, this is exactly what I was looking for!
Thanks much...
Kalpana
Awesome receipe....I tried it yesterday...It came out the same as shown in the picture...And tasty too..
Too easy to cook....Thanku mam...

निशा: कल्पना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushma
Nisha mam,
I have made this recepie...it was so easy n tasty...thank you so much for sharing this recepie...i always make recepies from your method..:)

निशा: सुष्मा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Amin
I want to make pine nuts karli how to make is the same recipe like kaju kaali?????

निशा अमिन जी, आप काजू की जगह मूंगफली का इस्तेमाल करके बिल्कुल दी गई विधि के अनुसार मूंगफली कतली बना सकते हैं.
Surabhi sharma
Hello mam
Your recipes methods are so easy and instant . I will definitely try this in my home. Mam plz suggest any spicy recipe which is healthy tasty and not made by maida.

निशा: सुरभी जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर ऎसी बहुत सी रैसिपी देख सकती हैं.
Rupa patil
Should I eat this in 8th month of pregnancy? ?
निशा: रूपा जी, आप ये बर्फी खा सकती है, लेकिन बहुत अधिक न खायें.
Reena
Dry fruit mixture for kids and adults
निशा: रीना जी, ये ड्राई बर्फी बच्चे या एडल्ट्स कोई भी खा सकते हैं, सभी के लिये हैल्दी है.
misbah shaikh
Thanks you so mach for recipes khajur and dry fruit barfi I like it recipes and soo yammy and testing thanks again

निशा: मिस्बाह जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
misbah shaikh
Thanks you mam aapki recipes khajur bry fruit barfi muje bahot achhi lagi thanks

निशा: मिस्बाह जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shobhana
my grand son doesn't drink milk ,doesnt eat curd.
is there any alternative for him to substitute calcium through food.
pl.advice.
thanks
निशा: शोभना जी, कैल्सियम डेयरी मिल्क के अलावा संतरा, बादाम, बीन्स और स्प्राउट्स में भी काफी मात्रा में पाया जाता है.
Archana Sharma
mene apki kai recipe bani hai bahut achchi banti hai me apse mix fruit jam recipe sikhna chahti hoo please batai.

निशा: अर्चना जी, मेरी वैबसाइट पर आपको फ्रूट जैम की रैसिपी मिल जाएगी. जल्द ही मै मिक्स फ्रूट जैम रैसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
jinal patel
mam plzzz batao ki isme mava dalna padta hai ki nahi agar milana padta hai to plzzz kis step me milane ka plzzz batao......

निशा: आप इसे मावा के बिना बना सकते हैं.
jagrati
nisha ji plz give me the recipe of pin khajor lounji..
jo ki winter me bhot bnae or khae jati h in marriage function
plz
honeymehta
Ye barfi ban ni pa ri h roll bikhar rha h plz mem help me,what to do
Anshu bansal
Burfi looks very nice i ll try it today
Thanx

निशा: अंशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha goyal
awesome recipe nishaji

निशा: धन्यवाद.
divya
Nishaji Namastey.
Mainey khajur aur anjeer se banaiye yeh mithai, lekin shayad anjeer, paani mein zyaada der soak ho gaye. Mithai jam nahin rahi hai. Kaafi soft ho gayi hai . 2 din se fridge mein rolls rakhey hue hain. Koi upay bataiye please.
निशा: दिव्य जी, अंजीर को आपने पीसा या काटा होगा, उन्हैं थोड़ा सा भून लें तो वह ड्राई हो जाते और बफी जम जाती, अभी आप बर्फी को नानस्टिक पेन या स्टील पेन में धीमीं आग पर 4-5 मिनिट भून लीजिये, वह जम जायेगी.
ashvini

kya hum ise without aluminium foil bana sakte hai .pls muze jaldi reply kijie


निशा: अश्विनी जी, फोइल से हमने इस बर्फी को गोल आकार दिया है, आप इसे प्लेट में दबा कर जमा कर बना सकते हैं.
mannu singh

Hlw mam 


Kya ap mujhe baklava sweets ki saari recipe ke baare me bta skti hain plz