खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी - Khajur and Dry Fruit Barfi Recipe

खजूर और ड्राई फ्रूट दोनों ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं, इनसे भरपूर प्रोटीन और आइरन मिलता है जो सर्दी के मौसम में हमारे लिये बहुत ही आवश्यक है. और इसको बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Date and Dry Fruit Barfi
- खजूर - 2 कप (400 ग्राम)
- अखरोट - 1/2 कप (50 ग्राम)
- काजू - 1/2 कप (50 ग्राम)
- बादाम - 1/2 कप (50 ग्राम )
- सूखा पका नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
- पिस्ते - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- खसखस - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
- जायफल - 1
- छोटी इलाइची - 6-7
- देशी घी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Khajur and Dry Fruit Barfi
खजूर को छोटा छोटा काट लीजिये और बीज अलग निकाल दीजिये, सारे खजूर बीज निकाल कर काट कर तैयार कर लीजिये. काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. बादाम के भी 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. पिस्ते को पतले लम्बे टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये, और जायफल के साथ में कूट कर पाउडर बना लीजिये.
पैन गरम कीजिये, गरम पैन में काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालिये और धीमी आग पर लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डालकर मेल्ट होने दीजिये, अब खसखस डालिये और लगातार चलाते हुये 2 मिनिट हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये, गैस धीमी रखिये. अब नटमेग और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, खजूर के टुकड़े, ड्राई फ्रूट के टुकड़े डालिये, नारियल डालिये, चिरोंजी डालकर सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.

मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट या प्याले में निकाल लीजिये, ताकि ये जल्दी ठंडा हो जाय. हाथ पर थोड़ा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये और दबा दबा कर बेलनाकार रोल बना लीजिये. किसी प्लेट में कटे पिस्ते डालिये और रोल को पिस्ते के ऊपर रखकर लपेट लीजिये, पिस्ते ऊपर दिखते हुये बहुत अच्छे लगेंगे. इतने मिश्रण से 5-6 रोल बना लीजिये. एक रोल उठाकर फॉइल में टाइट करते हुये लपेट लीजिये, फॉइल के दोंनो किनारे भी अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. सारे रोल इसी प्रकार फॉइल में लपेट कर तैयार कर लीजिये. अब ये रोल 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.
फ्रिज से रोल निकालिये, एक रोल उठाइये, फॉइल को खोल कर निकाल दीजिये, सैट हुये रोल से आधा सेमी. मोटे गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रोल को इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.
खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है, 3 - 4 घंटे तक इसे एसे ही प्लेट में खुला छोड़ दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क हो जायेगी, बर्फी को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी के लिये कोई भी ड्राई फ्रूट जो आपको पसन्द हो वह ले सकते है, किसी भी ड्राई फ्रूट को छोड़ सकते हैं. किसी भी ड्राई फ्रूट को अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
Khajur Dru Fruits Recipe video in Hindi
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
How to make walnut barfi ?
..Mam maine ye recipe banai thi bahut good bani thi .
but maine use barfi ki tarah nahi banaya tha laddo banaya tha .shukriya for this recipe.
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेख जी, खसखस एकदम बारीक राई जैसे क्रीम कलर के दाने होते हैं, ये ड्राई फ्रूट की दुकान पर मिल जायेगे. इसे सब्जियों की ग्रेवी, और मिठाई बनाने में यूज किया जाता है.
निशा:समीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
This is the only desert I cooked without sugar and it's very healthy for my post postpartum time. I really liked it.
~Priyanka, Washington, DC
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
main ye pushna chahti thi ki kya hum isme anjir b dal sakte hai, tokitne dalne chahiye.
निशा: अनमोल जी, आप अंजीर पसन्द करते हैं तो अवश्य डालें, ड्राई फ्रूट जो आपको पसन्द है वह अधिक और जो आपको कम पसन्द हों वह कम डाल सकते हैं.
Dryfruit ki burfi jaise aapne bataya waise hi banayi lekin usek pices karne per vo bhikar rahi hai to usme condesed milk dalkar usek vaapas roll bana kar cut kar sakte hai kay .Please reply me as soon as possible.
निशा: कविता जी, बर्फी को टाइट रोल करके फ्रिज में रख लेंगी तो टुकड़े अच्छी तरह बनाये जा सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क मिलाया जा सकता है, या थोड़ा सा शहद मिलाया जा सकता है.
निशा: भावना जी मेरे पास कप का सैट है, 1 कप, 1/2 कप, 1/4 कप और 3/4 कप चार साइज के कप होते उनसे आसानी से नाप की जा सकती है.
निशा: भावना जी, आपने ये बर्फी अवश्य ही बहुत अच्छी बनाई होगी, इसमें खराब होने के लिये कुछ है ही नहीं.
निशा: टीना जी, इसमें खजूर गीले होने के कारण, सारी मेवा को बाइन्ड कर देते हैं, इसलिये इसके लिये खजूर का ही यूज कीजिये.
निशा: सैली जी, खजूर बहुत फायदेमन्द है.
Thank you so much. This looks excellent. I will make it this weekend. I am thankful to you for all your recipes:)
Regards,
Dhwani
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji, Mujhe aapki receipes bahut pasand aati hain, me try bhi bahut karti hoon or me cooking k bhi shokeen hoon.Also I used to saw your receipes at Tata sky.
Lekin mujhe aapse ek shikayat h - meri ek quary ko reply nahi kiya h.
But aap or aapki website --excellent.
May SAIBABA bless you.
निशा: पूजा, कभी कभी कुछ सवाल रह जाते हैं, इसके लिये मुझे खेद हैं, आपका सवाल क्या है आप फिर से डाल दीजिये, रिप्लाई करने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
Khaskhas ki Jagah kuch aur use kar sakte hain Kya .
निशा: रुचिका जी, खसखस हटाया जा सकता है.
निशा: मनु, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
निशा: निकिता, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ere sweet ke shop hi n me logo ko khuch new test karana chata hu to ap plz mujhe bataye kya babna hai m wait ur reply
निशा: नूपर मैं कोशिश करूंगी.
निशा: लकी, राजमा, छोले, दाल मखनी ये सारा चीजें ढावा स्टाइल हैं, आप इन्हैं बनाकर खाइये और बताइये कि कैसी बनी.
निशा: रितु, कई तरह के एगलैस केक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, वेबसाइट के हैडर में लिखे बेकिंग पर केक रेसिपी के ऊपर केक क्लिंक करके रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: अनू, इस बर्फी में कुछ करना ही नहीं था, खसखस भूनने के बाद सारी चीजें मिक्स करनी थी गैस तो बन्द रखनी थी, बर्फी सख्त कैसे हो गई अब आप इसमें थोड़ा, कन्डेन्स्ड मिल्क मिला सकते हैं या थोड़ा बटर मेल्ट करके मिला लीजिये, और रोल तैयार कर लीजिये, कोई बात नहीं कभी एसा हो जाता है.
निशा: सविता, जी हां मैं कोशिश करूंगी, लेकिन ज्यादा स्वादिष्ट गुलाब जामुन तो मावा के ही होते हैं.
dry fruit barfi kya without sugar bnani h??
plz rply mai ise try krna chahti hun
thnkss
निशा: श्वेता, इसमें सुगर बिलकुल भी नहीं है.
Ingredients required for making dates dry fruit burfi
Dates (Khajoor) - 400 gram or 2 cup
Walnuts (Akhrot) - 50 grams or ½ cup
Cashew nuts (Kaju) - 50 grams or ½ cup
Almonds (Badam) - 50 grams or ½ cup
Grated coconut (Nariyal) - 25 gram or ½ cup
Pistachios (Pista) - 20 gram or 2 tbsp
Charolini (Chironji) - 20 grams or 2 tbsp
Poppy seeds (Khus khus) - 2 tbsp or 20 gram
Nutmeg (Jaiphal) - 1
Green cardamom (Chhoti elaichi) - 6 to 7
Desi ghee - 2 tbsp
How to make khajoor and dry fruit burfi
Cut the dates into tiny pieces and remove the seeds. Cut each cashew nut into 6-7 pieces. Same way, cut the almond also into 7-8 pieces. Cut the walnuts in similar way. Cut the pistachios into thin slices. Peel off the cardamom and make a powder of nutmeg.
Heat a pan and add cashews, almonds and walnuts to it. Stir it continuously and cook for 2-3 minutes on low flame. Then take it out in a plate. Now add ghee to the pan and let it melt. Once the ghee is melted, add poppy seeds and roast it for 2 minutes on low flame. We will get a little fragrance from it and there will be a change in colour. Now add the powder of nutmeg and cardamom. Now add dates, dry fruits, coconut and charolini to the pan. Mix it thoroughly.
Take out the mixture in a bowl or a plate so that it cools quickly. Apply oil on your hands. Pick up the mixture and roll it in a ball. Put the pistachios in a plate. Roll out the burfi on the pistachios, so that they stick on the top. This will help to make the burfi more attractive. You can prepare 5-6 rolls from this mixture. Now roll the balls in a foil and close the ends tightly. Prepare all the balls this way. Keep it in the refrigerator for 2 hours, this will help it set.
Take out the roll from the refrigerator and remove the foil from the burfi. Once the burfi is set, cut it into pieces of ½ cm each.
Dates dry fruit burfi is now ready. Keep the burfi in open for 3-4 hours, this will help it set. You can store it in a container and enjoy it for up to 2-3 months.
Suggestions :
For dates dry fruit burfi, you can take any dry fruit as per your choice.
Thanks for sharing this recipe...I never expected that this recipe is so easy as you shown.... will sure try it :)
निशा: महक ये बहुत आसान है, बस सारी चीजों को काट कर मिक्स करना है, आप बनाइये, अवश्य बना लेंगी.