क्रिसमस केक - Eggless Christmas cake recipe

📅 24 दिसंबर 2013 👁 4.1 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 3.4 (6519)


ढेर सारे सूखे मेवे, देशी स्पाइसेज मिला कर बना क्रिसमस केक स्वाद में तो खास होता ही है, इसकी शेल्फ लाइफ भी सामान्य केक की तुलना में अधिक होती है. आईये आज बिन अंडे का क्रिसमस केक बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Christmas cake

  • मैदा - 2 कप ( 250 ग्राम)
  • ड्राई आलू बुखारे - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • किशमश - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • अखरोट - आधा कप (100 ग्राम)
  • मक्खन - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 3/4 कप ( 300 ग्राम)
  • गुड़ की खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
  • सादा खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
  • टूटी फ्रूटी - 1/3 कप ( 50 ग्राम)
  • ग्लेज्ड चैरी - 8-10
  • छिले बादाम - 15-20
  • संतरे का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची - 6-7
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • लोंग - 2
  • जायफल - 2-3 पिंच
  • काली मिर्च - 4-5
  • बेकिंग पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
  • दूध - 1/2 कप

विधि: How to make Eggless Christmas cake ?

सबसे पहले आलू बुखारे से बीज निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. किशमिश के डंठल हटा दीजिये, कपड़े से पोंछ लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील लीजिये और सारे मसालों के साथ कूट कर पाउडर बना लीजिये.

मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और छ्लनी से छान लीजिये ताकि ये अच्छी तरह मिक्स हो जायेंगी. मक्खन को नार्मल तापमान पर किसी बड़े प्याले में लेकर दोंनो तरह की खाड़ डालकर अच्छी तरह, मिश्रण को फ्लपी होने तक फैट लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क डालिये और अच्छी तरह फैंट लीजिये. मिश्रण में मैदा डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, दोंनौ जैस्ट और स्पाइसेज का पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अखरोट, किशमिश , कटे हुये आलूबुखारे,टूटी फ्रूटी और एक छोटी चम्मच वनीला एसेन्स डाल कर मिला दीजिये, मिश्रण बहुत गाढ़ा है, दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. केक का बैटर तैयार है.

ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट कीजिये.
केक बेक करने के लिये 8- 9 इंच डायमीटर का कन्टेनर ले लीजिये. कन्टेनर में गोल बटर पेपर काट कर बिछा लीजिये, इसके ऊपर और कन्टेनर के किनारों पर बटर लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को कन्टेनर में डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से बादाम लगा दीजिये. ओवन प्रीहीट हो कर तैयार है. कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रख दीजिये और केक को 180 डि. से. पर 35 मिनिट के लिये बेक कीजिये. केक को चैक कीजिये, केक हल्का ब्राउन है, केक को 10 मिनिट और बेक होने दीजिये, केक को चैक कीजिये केक अभी भी हल्का ब्राउन दिख रहा है केक को 170 डि.से. पर सैट करके 10-15 मिनिट केक को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.

केक को चैक करने के लिये चाकू या कोई स्टील पतली सी रोड केक के अन्दर डालकर देखिये, अगर ये रोड क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है, अगर मिश्रण रोड से चिपक कर निकल रहा है तब केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है, केक अभी और बेक करने की आवश्यकता है.

केक बेक हो गया केक को ओवन से बाहर निकाल कर 10 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये और इसके बाद कन्टेनर के किनारे से चाकू की सहायता से अलग कर लीजिये और केक को बाहर निकाल लीजिये, केक के ऊपर ग्लेज्ड चैरी काट कर लगा दीजिये. बहुत ही अच्छा क्रिसमस केक बनकर तैयार है. केक को ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये, और बचे हुये केक को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. क्रिसमस केक को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • क्रिसमस केक के लिये ड्राई प्लम यानि कि आलू बुखारे की जगह, ड्राई खुमानी या ड्राई ब्लेक अंगूर जो आपको पसन्द हो ले सकते हैं.
  • गुड़ की खाड़ या सादा खाड़ या ब्राउन सुगर या पि़सी चीनी कुछ भी लिया जा सकता है.
  • केक के ऊपर रखने के लिये ग्लेज्ड चैरी, रंग बिरंगे जैम या केन्डी ली जा सकती हैं.

Eggless Christmas cake recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6519 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

subhash singh
Namskar nisha ji m apka bahut bada fan hu madam ji mene abhi naya microwave kharida hai convention wala hai plz mujhe ye btae ki cake ke liye konse bartan istmal kare i dont know about it
plz tel me
निशा: सुभाष जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कीजिये और कन्वेक्सन मोड पर बर्तन किसी भी मेटल के यूज हो सक्ते हैं, एल्य़ूमीनियम या स्टील कोई भी
Simran
Hi Nishaji, me and my husband are great fans of ur website. Thanks for sharing wonderful recipes in such an easy way. Mere kuch doubts hai:
1. Aap mujhe plz normal spoon jisse hum khana khate hai uske hisab se bata dijiye ke baking powder aur baking soda kitna kitna dalna hai.
2. Butter kaun sa dalna hai? Kya hum butter ki jagah malai bhi use kar sakte hai?
3. Mera cake thode time baad hard ho jata hai uska kya reason hai? and jyada spongy bhi nyi banta.
4. Agar hum cake ko microwave mai convection mode mai bana rahe hai to usme hume stand rakhna padega ya cake container directly rakh de. because mera cake upar se jal jaata hai and ander se kacha reh jata hai.

Eagerly waiting for ur reply :)...Thanks
1. निशा: सिमरन, खाना खाने वाली चम्मच छोटी चम्मच होती है, और रेसिपी में छोटी चम्मच से बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का नाप दिया गया है, प्लीज उसके बराबर ही ले लीजिये.
2. बटर घर का बना हुआ या अमूल का साल्टेड बटर कोई भी लिया जा सकता है, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम या मलाई ली जा सकती हैं लेकिन बटर तो डालना ही है.
3. केक में सारी चीजें दी हुई मात्रा के बराबर लीजिये और सारी चीजें मिलाने के बाद बैटर को बहुत अधिक न फैंटे बस उन चीजों के मिलने तक ही मिलायें.
4. केक को कम ऊंचे जाली स्टेन्ड पर रखें और बेक करें, केक को 30 मिनिट के बाद चैक कीजिये अगर केक ऊपर से जल रहा लगे तो ओवन का तापमान 160 पर सैट करके 10-15 मिनिट तक बेक कीजिये और चैक करते हुये केक के पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये.
renu sarath
Polothine micro me kuch problem nhi kerega plg mem ans me
निशा: रेनू, कुछ भी प्रोब्लम नहीं करती.
renu sarath
Didi aap ne rice papri me v rice aate ko polothine me microwave kerne ko betaya he ye koi problem nhi kerega
निशा: रेनू ये सवाल आप इसी रेसिपी पर करेंगी तो हमारे दूसरे रीडर्स को भी इससे फायदा होगा और मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
tina
nisha ji, please teach me to decorate cake with chocolate cream plz.
निशा: टीना जी हां मुझे ये करना है.
renu sarath
Microwave me aalu kese boil kiya jata he.
निशा: रेनू, माइक्रोवेव सेफ प्याले में 4-5 आलू और थोड़ा सा पानी डालकर रख दीजिये, आलू को ढककर 6-7 मिनिट तक माइक्रोवेव कीजिये, चैक कीजिये और अगर आलू नरम न हों तो 1-2 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये. दूसरा तरीका आलू को धोइये, एक पोलीथिन में लपेटिये और 4-5 मिनित माइक्रोवेव कीजिये, आलू उबल कर तैयार हो जाते हैं.
Rekha Singh
Nisha Ji , maine aapke sare cake try kite hi, per San cake mai ek hi problem aati hi, mera cake fulta nahi hi,size badta nahi hi.
निशा: रेखा, केक की सारी सामग्री नाप कर लीजिये और बताये गये तरीके से बनाइये, केक अवश्य फूलेगा.
farha sharma
mam happy new year n meri taraf se thankssssssssssss mera comments ka ans dene kly.
निशा: फरहा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Gita
Nisha jee aapke moong dal halve ki recipe video mein 5:11 minute baad video apne aap band ho jaati hai .. maine youtube aur aapki khud ki website dono par try kia but i failed 2 see ur moong dal video as whole video ... plz do something wid dat video coz its incomplete ...
निशा: गीता जी हां वीडियो पूरा नहीं चल रहा है, इसको मुझे फिर से करना होगा.
Snehlata
Nisha behen g aapko aur aapke purey parivar ko nav varsh ki hardik shubhkamnaye .... .....Kripya jad se jald Oats ki namkeen recipes batane ka kasht karte
निशा: स्नेहलता जी, आपको भी मेरी ओर से नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.. . .
deepa dubey
happy new year nishaji mai aapki new student hu aur bahut badi fan bhi ho gayi hu.bahut dino se convection mode me cake banana chahati thi aaj perfect recipie mil gayi thnx alot...
निशा: दीपा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद...................
farha sharma
mam mai farha sharma aapki dish ko aksar try karti hu aur subse tariff bhi khubh milti hai mam aapka bahut bahut shkriya but mam mai ek jagha fas gyi hu maine aapki vidhi ke anusar matar paneer banaya aur wo bahut hi swadist bana but mam ab mere husband ko mater paneer with red gravee chaiya hai lkn aapki side me wo nhi hai plzzzzzzzz aap humko bataye wo kaise banega plzzzzz mam
निशा: फरहा, लाल ग्रेवी बनाने के लिये, ग्रेवी में लाल फूड कलर डाला जाता है.
alka gupta
mam suji cake banana bhi bataiye
निशा: अल्का जी हां मैं कोशिश करूंगी.
neha sharma
carrot cake recipe plz
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Chinta Singh
Nishaji, main jab bhi cake banati hu to wo pakta bahut achha hai aur side se phoolta bhi hai lekin wo beech mein nahi phoolta...........to iskew liye kuch upaye bataiye
निशा: चिन्ता जी, केक को चारों ओर से हीट मिल रही है लेकिन बीच में हीट थोड़ी कम मिल रही है, केक के बर्तन को किसी जाली स्टेन्ड पर रखें और केक बेक कीजिये.
diya
mam is chirstmas cake me baking powder ya baking soda dalne ki jrurat nhi hai kya? fir yah kaise fulega?
.....isme to eggs bhi nhi pade hai
निशा: दिया, केक में बेकिंग पाउडर डाला गया है.
chitwan
what is gur ki khand or plain khand? where can we get it from

निशा: चितवन जी, गुड़ की खाड़ गुड़ से बनती है और सादा खाड़ चीनी से बनती है, सादा खाड़ किराना स्टोर पर मिल जाती है, लेकिन गुड़ की खाड़ गुड़ बेचने वालों पर मिलती है.
shikha sharma
Please mujhe bataye rum cake kese bantams he. Mere bhai ko.Bahut pasand he.Aapke saare cake mene bana kr dekhe sabko bahut pasand bhi aaye but ab mujhe rum cake recipe bataye. Or usse me bana saku
निशा: शिखा, रम क्रिसमस केक के लिये, 1/2 - 3/4 कप रम लेकर उसमें सारे ड्राई फ्रूट डालकर मिलाकर 1 दिन के लिये रख दीजिये, और अब सारी चीजें इसी तरह से मिलाकर केक बना लीजिये.
priya
Please mam tell me, cake ko decorate kissse and kaise karte hai, jaisa market me milta hai.
निशा: प्रिया जी हां मैं कोशिश करूंगी.
neha sharma
plum cake recipe plz
निशा: नेहा, क्रिसमस केक को प्लम केक कहते हैं, इसे प्लम डालकर बनाया गया है.
shubhra
can we make this cake in a mocrowave oven??
निशा: सुभ्रा जी हां ये केक माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव में हमने एपल स्पंज केक बनाया है बिलकुल उसी तरह से ये केक भी माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है.एपल स्पंज केक की रेसिपी सर्च बटन पर एपल स्पंज लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
sheetal
Kiya hum is cake ko microwave mein bana sakte hai..

निशा: शीतल जी हां ये केक माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव में हमने एपल स्पंज केक बनाया है बिलकुल उसी तरह से ये केक भी माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है.एपल स्पंज केक की रेसिपी सर्च बटन पर एपल स्पंज लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Sundanda
Eggless Christmas Cake
The taste of christmas cake is very special when made using a lot of dry fruits and spices. It’s shelf life is more than the usual life. Let’s prepare eggless Christmas cake.

Ingredients required for eggless Christmas cake
All purpose flour (Maida) - 250 gram or 2 cup
Dry plum (Aloo bukhara) - 200 gram
Dry raisins (Kishmish) - 200 gram
Walnut - 100 gram
Butter - 200 gram or 1 cup
Condensed milk - 300 gram or ¾ cup
Jaggry Khand or Brown Sugar- 100 gram or ½ cup
Plain Khand - ½ cup or 100 gram
Tutti Frutti - 50 gram or ⅓ cup
Glazed cherry - 8 to 10
Almonds (Badam) - 15 to 20
Orange zest - 1 tsp
Lemon zest - 1 tsp
Green cardamom (Chhoti elaichi) - 6 to 7
Cinnamon stick (Dalchini) - ½ inch
Cloves (Laung) - 2
Nutmeg (Jaiphal) - 2 to 3 pinch
Black pepper (Kali mirch) - 4-5
Baking powder - 2 tsp
Vanilla essence - 1 tsp
Milk - ½ cup

How to prepare Christmas Cake
First we’ll remove the seeds from the dry plums. Then cut them into tiny pieces. Remove the stalk from the raisins. Wipe it with a cloth. Now cut the walnuts into tiny pieces. Peel off the green cardamom and grind all the spices to make a powder.
Put baking powder and maida in a filtrate. Mix it well and filter. Put butter in a bowl and add gur khand as well as plain khand in the butter. Keep mixing it till it becomes a little fluffy. Now add condensed milk and maida to it and mix well. Add the lemon and orange zest to the batter. Also add the grounded spices. Now add walnuts, currants, dry mango and tutty frutty to the batter and mix thoroughly. Add milk to the batter if it is thick. Our batter for the cake is now ready.

Preheat the oven on 180 centigrade.

Take a container of 8-9 inches in diameter to bake the cake. Spread a butter paper at the base of the container, grease it with butter and spread it evenly at all sides. Put the cake batter in the container and spread it evenly, add almonds from the top. Our oven is preheated and ready. Put the container on middle of the oven rack. Bake the cake for 35 minutes at the 180 degree centigrade.
Now check, the cake is light brown. Bake the cake for another 10 minutes. Check it. It is still a little brown in colour. Bake it for another 10-15 minutes on 170 centigrade till it is brown in colour from the top. To check the cake, we can put a knife inside it. If the knife is coming out clear then it means the cake is completely baked and if some ingredients stick to the knife, then it is not ready and we need to bake it a little more. Our cake is now completely baked. Leave the cake for 10 minutes to cool down. Cut the cake from all sides and take it out from the container. Now put pieces of cherry on top of the cake.

This cake is very tasty. Serve the cake once it is cool, and fill the remaining cake in a container. You can store it in the refrigerator and eat it for a month.

Suggestions :
You can also take dry Khumani or dry black grapes instead of dry plums.
Khand, plain khand, brown sugar or crushed sugar anything can be used.
You can take glazed cherry, colourful jam or any candy to garnish the cake.
rinki gangwar
cake to acha hai per bina owan ke nahi ban sakta kya
निशा: रिंक इस केक को कुकर में बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.