क्रिसमस केक - Eggless Christmas cake recipe

ढेर सारे सूखे मेवे, देशी स्पाइसेज मिला कर बना क्रिसमस केक स्वाद में तो खास होता ही है, इसकी शेल्फ लाइफ भी सामान्य केक की तुलना में अधिक होती है. आईये आज बिन अंडे का क्रिसमस केक बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Christmas cake
- मैदा - 2 कप ( 250 ग्राम)
- ड्राई आलू बुखारे - 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमश - 1 कप ( 200 ग्राम)
- अखरोट - आधा कप (100 ग्राम)
- मक्खन - 1 कप ( 200 ग्राम)
- कन्डेन्स्ड मिल्क - 3/4 कप ( 300 ग्राम)
- गुड़ की खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
- सादा खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
- टूटी फ्रूटी - 1/3 कप ( 50 ग्राम)
- ग्लेज्ड चैरी - 8-10
- छिले बादाम - 15-20
- संतरे का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 6-7
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
- लोंग - 2
- जायफल - 2-3 पिंच
- काली मिर्च - 4-5
- बेकिंग पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
- दूध - 1/2 कप
विधि: How to make Eggless Christmas cake ?
सबसे पहले आलू बुखारे से बीज निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. किशमिश के डंठल हटा दीजिये, कपड़े से पोंछ लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील लीजिये और सारे मसालों के साथ कूट कर पाउडर बना लीजिये.
मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और छ्लनी से छान लीजिये ताकि ये अच्छी तरह मिक्स हो जायेंगी. मक्खन को नार्मल तापमान पर किसी बड़े प्याले में लेकर दोंनो तरह की खाड़ डालकर अच्छी तरह, मिश्रण को फ्लपी होने तक फैट लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क डालिये और अच्छी तरह फैंट लीजिये. मिश्रण में मैदा डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, दोंनौ जैस्ट और स्पाइसेज का पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अखरोट, किशमिश , कटे हुये आलूबुखारे,टूटी फ्रूटी और एक छोटी चम्मच वनीला एसेन्स डाल कर मिला दीजिये, मिश्रण बहुत गाढ़ा है, दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. केक का बैटर तैयार है.
ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट कीजिये.
केक बेक करने के लिये 8- 9 इंच डायमीटर का कन्टेनर ले लीजिये. कन्टेनर में गोल बटर पेपर काट कर बिछा लीजिये, इसके ऊपर और कन्टेनर के किनारों पर बटर लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को कन्टेनर में डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से बादाम लगा दीजिये. ओवन प्रीहीट हो कर तैयार है. कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रख दीजिये और केक को 180 डि. से. पर 35 मिनिट के लिये बेक कीजिये. केक को चैक कीजिये, केक हल्का ब्राउन है, केक को 10 मिनिट और बेक होने दीजिये, केक को चैक कीजिये केक अभी भी हल्का ब्राउन दिख रहा है केक को 170 डि.से. पर सैट करके 10-15 मिनिट केक को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
केक को चैक करने के लिये चाकू या कोई स्टील पतली सी रोड केक के अन्दर डालकर देखिये, अगर ये रोड क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है, अगर मिश्रण रोड से चिपक कर निकल रहा है तब केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है, केक अभी और बेक करने की आवश्यकता है.
केक बेक हो गया केक को ओवन से बाहर निकाल कर 10 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये और इसके बाद कन्टेनर के किनारे से चाकू की सहायता से अलग कर लीजिये और केक को बाहर निकाल लीजिये, केक के ऊपर ग्लेज्ड चैरी काट कर लगा दीजिये. बहुत ही अच्छा क्रिसमस केक बनकर तैयार है. केक को ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये, और बचे हुये केक को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. क्रिसमस केक को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- क्रिसमस केक के लिये ड्राई प्लम यानि कि आलू बुखारे की जगह, ड्राई खुमानी या ड्राई ब्लेक अंगूर जो आपको पसन्द हो ले सकते हैं.
- गुड़ की खाड़ या सादा खाड़ या ब्राउन सुगर या पि़सी चीनी कुछ भी लिया जा सकता है.
- केक के ऊपर रखने के लिये ग्लेज्ड चैरी, रंग बिरंगे जैम या केन्डी ली जा सकती हैं.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रवि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुरमिश्था जी, कन्वेक्शन मोड पर केक बिलकुल उसी तरह बनाया जाता है, जिस तरह ओवन में बनाते हैं, वेबसाइट और चैनल पर दिये हुये किसी भी रेसिपी को देखकर आप कन्वेक्शन मोड पर केक बना सकते हैं.
निशा: लौरिन जी, रेसिपी में उसे बेक करने का तापमान दिया गया है, लेकिन अलग अलग ओवन में तापमान का थोड़ा थोड़ा फरक आता है. माइक्रोवेव में बेक करने के लिये एपल स्पंज केक की रेसिपी दी गई है उसे आप देख सकते हैं और कोई भी केक बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं.
निशा: कौशल जी, मैं विस्तार पूर्वक इसकी एक नई विडियो जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा:किरन जी, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक को क्रीम व्हिप करके बनाया है, आप इसे देख सकते हैं और इसका वीडियो भी मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: नीलम जी, धन्यवाद. हम जल्दी ही इस केक की रेसिपी पोस्ट करेंगे.
निशा: अरुन जी, केक को जिस तरह ओवन में बेक करते है बिलकुल उसी तरह ओटीजी में बेक करते हैं.
निशा: पवन जी, धन्यवाद. आप इसे बनाएण और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: लक्ष्मी जी, बना सकते हैं.
निशा: संदीप जी, आपको ये किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर या किसी ड्राई फ्रूट वाले के पास से मिल जाता है.
निशा: हनू जी, आप केक को कुकर में भी बना सकते हैं, कुकर में केक की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: रचना जी, माइक्रोवेव में पकी हुई चीजें अपना कलर चेन्ज नहीं करती.
Ta
निशा: सिद्धार्थ जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई और मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साईं जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद.
Can i cook x.mas cake in O.T.G convection.
निशा: नम्रता केक को माइक्रोवेव पर नहीं बल्कि कन्वेक्शन मोड पर बेक करें
निशा: वेनू जी, फ्रिज में रखकर 8-10 दिन और भी ज्यादा वह खराब नहीं होता लेकिन बहुत अधिक दिन में वह सूख जाता है और स्वादा ताजा नहीं रहता.
निशा: संगीता जी, केक बैटर को पहले की अपेक्षा थोड़ा पतला रखने से केक सोफ्ट बनेगा.
mujhe ye puchna hai ki baking power 2 tsp dala hai mere pas jo market me measuring spoon milte hai wo hai to unme se konsi spoon use karu?
निशा: चौहान जी, जिस चम्मच के ऊपर 1tsp लिखा हो उससे इसे नाप सकते हैं.
mene ek bar cake try kiya tha but wo itna hard tha jo knife se bhi uske pieces nahi ho rahe the...pls advise main isko kaise improve kar sakti hoon ya usme kis item ki kami thi.
thks in advance mam
rgds
निशा: राखी जी, केक में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर केक को स्पंजी बनाने का काम करता है, इनकी कमी या ये ज्यादा रखे रहने की वजह से खराब हों तब केक नहीं फूलता और सख्त हो सकता है. सारी चीजें नापकर लीजिये, ओवन को प्रीहीट अवश्य कीजिये, अगली बार केक बनाने से पहले वीडियो अवश्य देखें, आप अच्छा केक अवश्य बना लेंगी.
निशा: ज्योति जी, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, इसे प्रीहीट करना होता है, या तो इसके लिये प्रीहीट औटो बटन होता है या फिर तापमान पर सैट करके जाली स्टेन्ड रखकर ओवन को 4-5 मिनट खाली चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
निशा: कृ्ष्णा जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
निशा: हनीफ जी, कोई बात नहीं कमेन्ट में तो एसे हो जाता है.
christmas and a
verry verry happy new
year..
Humare family ki taraf se
निशा: हनीफ जी, आप सब को भी मेरी ओर से क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनायें.