क्रिसमस केक - Eggless Christmas cake recipe

📅 24 दिसंबर 2013 👁 4.1 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 3.4 (6519)


ढेर सारे सूखे मेवे, देशी स्पाइसेज मिला कर बना क्रिसमस केक स्वाद में तो खास होता ही है, इसकी शेल्फ लाइफ भी सामान्य केक की तुलना में अधिक होती है. आईये आज बिन अंडे का क्रिसमस केक बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Christmas cake

  • मैदा - 2 कप ( 250 ग्राम)
  • ड्राई आलू बुखारे - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • किशमश - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • अखरोट - आधा कप (100 ग्राम)
  • मक्खन - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 3/4 कप ( 300 ग्राम)
  • गुड़ की खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
  • सादा खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
  • टूटी फ्रूटी - 1/3 कप ( 50 ग्राम)
  • ग्लेज्ड चैरी - 8-10
  • छिले बादाम - 15-20
  • संतरे का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची - 6-7
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • लोंग - 2
  • जायफल - 2-3 पिंच
  • काली मिर्च - 4-5
  • बेकिंग पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
  • दूध - 1/2 कप

विधि: How to make Eggless Christmas cake ?

सबसे पहले आलू बुखारे से बीज निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. किशमिश के डंठल हटा दीजिये, कपड़े से पोंछ लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील लीजिये और सारे मसालों के साथ कूट कर पाउडर बना लीजिये.

मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और छ्लनी से छान लीजिये ताकि ये अच्छी तरह मिक्स हो जायेंगी. मक्खन को नार्मल तापमान पर किसी बड़े प्याले में लेकर दोंनो तरह की खाड़ डालकर अच्छी तरह, मिश्रण को फ्लपी होने तक फैट लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क डालिये और अच्छी तरह फैंट लीजिये. मिश्रण में मैदा डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, दोंनौ जैस्ट और स्पाइसेज का पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अखरोट, किशमिश , कटे हुये आलूबुखारे,टूटी फ्रूटी और एक छोटी चम्मच वनीला एसेन्स डाल कर मिला दीजिये, मिश्रण बहुत गाढ़ा है, दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. केक का बैटर तैयार है.

ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट कीजिये.
केक बेक करने के लिये 8- 9 इंच डायमीटर का कन्टेनर ले लीजिये. कन्टेनर में गोल बटर पेपर काट कर बिछा लीजिये, इसके ऊपर और कन्टेनर के किनारों पर बटर लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को कन्टेनर में डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से बादाम लगा दीजिये. ओवन प्रीहीट हो कर तैयार है. कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रख दीजिये और केक को 180 डि. से. पर 35 मिनिट के लिये बेक कीजिये. केक को चैक कीजिये, केक हल्का ब्राउन है, केक को 10 मिनिट और बेक होने दीजिये, केक को चैक कीजिये केक अभी भी हल्का ब्राउन दिख रहा है केक को 170 डि.से. पर सैट करके 10-15 मिनिट केक को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.

केक को चैक करने के लिये चाकू या कोई स्टील पतली सी रोड केक के अन्दर डालकर देखिये, अगर ये रोड क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है, अगर मिश्रण रोड से चिपक कर निकल रहा है तब केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है, केक अभी और बेक करने की आवश्यकता है.

केक बेक हो गया केक को ओवन से बाहर निकाल कर 10 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये और इसके बाद कन्टेनर के किनारे से चाकू की सहायता से अलग कर लीजिये और केक को बाहर निकाल लीजिये, केक के ऊपर ग्लेज्ड चैरी काट कर लगा दीजिये. बहुत ही अच्छा क्रिसमस केक बनकर तैयार है. केक को ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये, और बचे हुये केक को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. क्रिसमस केक को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • क्रिसमस केक के लिये ड्राई प्लम यानि कि आलू बुखारे की जगह, ड्राई खुमानी या ड्राई ब्लेक अंगूर जो आपको पसन्द हो ले सकते हैं.
  • गुड़ की खाड़ या सादा खाड़ या ब्राउन सुगर या पि़सी चीनी कुछ भी लिया जा सकता है.
  • केक के ऊपर रखने के लिये ग्लेज्ड चैरी, रंग बिरंगे जैम या केन्डी ली जा सकती हैं.

Eggless Christmas cake recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6519 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

HANEEF
Hum apne papa ke liye bnana h merry christmas day pr
unke liye ek surprize rakha h
ye cake hum unhe bnakar khilane wale h
निशा: हनीफ जी, अवश्य बनाइये, बहुत बहुत धन्यवाद.
HANEEF
Nisha ap hume is cake ko thoda simple me bnana sikha sakti ho pls pls
निशा: हनीफ जी, केक बनाने में कुछ भी मुश्किल नहीं है, इन्ग्रीडियेन्ट निकाल लीजिये, और जिस तरह से बना रहे हैं बनाते जाइये, आप अवश्य ही अच्छा केक बना लेंगे.
sonam nagar
Nisha mam wish u a verry verry happy new year..

निशा: सोनम जी, आपको नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
Girija
Can we store zest in fridge for some time?
निशा: गिरिजा जी, इसे आप फ्रीजर में रख सकते हैं.
priti
Alu bukhara kya hota hai maim plzz tell me I am waiting.
निशा: प्रीती जी, आलू बुखारा डार्क रैड कलर का फल है इसे plum कहते है.
Shobhika Srivastava
Cake ko bake karne ke liye kis mode ka use karenge microwave me? Microwave, grill or convection mode ka.
निशा: शोभिका जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कीजिये, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, अच्छा केक बनता है.
Chandrakant s Dhuri
Mam UR Master Blaster (Sugarannnnnnnnnnnnnnnnnnnnnn)
निशा: चंद्रकान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sana
nibu ka jaist kya hota h
निशा: सना जी, नीबू के ऊपर का छिलका जिस खुरच कर निकाल लिया जाता है, इसे जैस्ट कहते हैं.
rekha sharma
Can we use ghee in place of butter in cake making
निशा; रेखा जी, घी भी डाला जा सकता है.
deepa
Nisha g hi, main first time apki site dekh rhi hu, kya baker me cake ban jata h?
निशा: दीपा, केक तो कुकर में भी बन जाता है, बेकर मीन्स ओवन में तो केक बनता ही है.
Monika
Hi
Nisha ji

I love your all recipes and my family is also like your all recipes.
my Question is :-

kya hum baati banane wale owen me cake bake kar sakte h?
निशा: मोनिका जी हां बाटी ओवन में केक बनाया जा सकता है.
Navneet
Hello Nisha ji,
Kya bina condensed milk use kiye eggless cake bana saktey hai??
निशा: नवनीत, केक बनाने के लिये कोई बाइन्डर चाहिये होता है, कन्डेन्स्ड मिल्क या एपल सास, या क्रीम या मिल्क पाउडर या अलसी कुछ भी लिया जा सकता है.
mrs.sonak
nisha ji,kya cake steam karke bhi banaye ja sakte hain?
निशा: सोनक जी कुछ केक स्टीम करके भी बनाये जाते हैं.
rashmi
dhokla maine bnaya besan ka bhut acha bna thank u so much mam:))
निशा: रश्मि, बहुत बहुत धन्यवाद.
moninder
Nisha ji dhokla bahut acha bana hai besan aur suji wala
निशा: मोनिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ranu
mem plz tell me , perfect cake kese bnega, market jesa
ranu
mem ghar par jo cake bnate he uska test market ke cake jesa kyu nh hota, or market ka cake bahot soft and spunji hota h... usi tarah ka cake ghar par kese bana sakte he.. usme alag se kuch or bhi milaya jata he kya...
plz suggest me
निशा: रेनू, लेयर्ड केक जो डेकोरेट किया होता है उसे सोफ्ट करने के लिये प्रत्येक लेयर पर मीठा पानी डाला जाता है और क्रीम से सोफ्ट हो जाता है, अगर केक बनाकर लेयर काट कर क्रीम से डेकोरेट करेंगी तो केक सोफ्ट ही तैयार होगा.
sangeeta
nishaji silicon mold ko electric ovan mei 1hour tak use kar sakte hai kya?
निशा: संगीता जी हां किया जा सकता है.
rakhi sharma
mam m so thankful to u , please apple pie ki recipe bataiye
निशा: राखी मैं कोशिश करूंगी.
jyoti
nice recipe thanx........
sangeeta
may I use silicon mold in electric oven and how
निशा: संगीता जी, सिलीकोन मोल्ड भी इसी तरह से यूज करते हैं, घी लगाकर मोल्ड को चिकना कीजिये और मिश्रण डालकर बेक कीजिये.
awantika
nisha ji microwave me cake kaise banaye.please gelatine ka use karna aur jelly banana bataye.
निशा: अवंतिका जी, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, वीडियो भी उपलब्ध है और सभी प्रकार के केक माइक्रोवेव में बिलकुल इसी तरह बनाये जाते हैं.
saggi
plz! mam tell me how to preheat the oven.
निशा: सागी जी, कुछ ओवन में ओटो प्रीहीट होता है, तापमान सैट करके ओन कर दीजिये, ओवन गरम होने पर बन्द हो जायेगा, लेकिन कुछ ओवन में एसा नहीं है, उनमें तापमान सैट करके ओवन को 4-5 मिनिट तक गरम होने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
anamika
nisha ji mai jab bhi cake banati hoo to mera cake spongy to hota hai lekin uper se phat jata hai ....aisa kyu?
निशा: अनामिका, केक मे मिश्रण में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर थोड़ा अधिक डाला गया है, या फिर केक पैन छोटा है तब एसा हो जाता है.
tanvi bansal
hello aunty ur all recipes r superb ....aunty pls tell me that when we try to make any dish in oven then how can we justify the temperature and timing pls aunty solve my problem

निशा: तनवी, पहले केक को 180 डि. से. पर 25 मिनिट के लिये बेक कीजिये, इसके बाद केक को चेक करते हुये समय बड़ाते हुये केक को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, और लास्ट में केक के अन्दर चाकू डालकर देखिये, चाकु के ऊपर केक बैटर चिपक कर आता है तो केक अभी बेक नहीं हुआ है, तापमान को कम करके 160 डि.से. करके 8-10 मिनिट और बेक कर सकते हैं, और चाकू क्लीयर निकलता है तब केक बेक हो चुका है.
savita
Ma'm Cake me jaise hum condensed milk ki jagah malai use kar sakte hai waise hi baking powder ki jagah kya use kar sakte hai eno powder or methi seeds ya kuch aur please cake ko phulane ke liye baking powder ka substitute bataiye please?????????
निशा: सविता, बेकिंग पाउडर की जगह ईनो फ्रूट साल्ट डाला जा सकता है और बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
Shreya
Hello Mam
How to make cake more softer & spongy. My cake becomes hard after sometimes what could be the reason? Its taste is also not much nice.
Please reply soon my all answer mam.
Thanks.
निशा: श्रेया, सोफ्ट और स्पंजी केक के लिये, बटर पर्याप्त मात्रा में लीजिये, बटर और चीनी को अच्छी तरह फल्पी होने तक फैटिये, ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट मिलाने के बाद मिश्रण को बहुत ज्यादा न फैंटे, मिश्रण अधिक पतला या अधि गाढ़ा न हो, और थोड़ी सी प्रेक्टिस से केक अच्छे बनने लगेंगे, गर्म केक की अपेक्षा केक ठंडा होने पर थोड़ा सख्त हो जाता है.
Anita Katyal
Nishaji agar jaldi mein sirf tutti fruiti daal kar cake banana ho aur ghar pe condenced milk or dahi na ho to kya dhudh bhi istemaal kiya ja sakta hai?
निशा: अनीता, दही की जगह दूध ले सकते हँ, लेकिन एगलैस केक के लिये बाइन्डर के रूप में कन्डेन्स्ड मिल्क डालना आवश्यक है.
vandana mehta
Nishaji can we bake this cake in microwave. if yes please tell me time for how much
निशा: वंदना, वेबसाइत पर एपल स्पंज केक की रैसिपी दी हुई है जिसे माइक्रोवेव में बनाया है, सभी तरह के केक बिलकुल इसी तरह माइक्रोवेव में बनाये जा सकते हैं, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
rosy
do u know how to make grape wine? plz tell me if u know