क्रिसमस केक - Eggless Christmas cake recipe

📅 24 दिसंबर 2013 👁 4.1 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 3.4 (6519)


ढेर सारे सूखे मेवे, देशी स्पाइसेज मिला कर बना क्रिसमस केक स्वाद में तो खास होता ही है, इसकी शेल्फ लाइफ भी सामान्य केक की तुलना में अधिक होती है. आईये आज बिन अंडे का क्रिसमस केक बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Christmas cake

  • मैदा - 2 कप ( 250 ग्राम)
  • ड्राई आलू बुखारे - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • किशमश - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • अखरोट - आधा कप (100 ग्राम)
  • मक्खन - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • कन्डेन्स्ड मिल्क - 3/4 कप ( 300 ग्राम)
  • गुड़ की खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
  • सादा खाड़ - 1/2 कप ( 100 ग्राम)
  • टूटी फ्रूटी - 1/3 कप ( 50 ग्राम)
  • ग्लेज्ड चैरी - 8-10
  • छिले बादाम - 15-20
  • संतरे का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का जैस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची - 6-7
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • लोंग - 2
  • जायफल - 2-3 पिंच
  • काली मिर्च - 4-5
  • बेकिंग पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
  • दूध - 1/2 कप

विधि: How to make Eggless Christmas cake ?

सबसे पहले आलू बुखारे से बीज निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. किशमिश के डंठल हटा दीजिये, कपड़े से पोंछ लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. छोटी इलाइची को छील लीजिये और सारे मसालों के साथ कूट कर पाउडर बना लीजिये.

मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और छ्लनी से छान लीजिये ताकि ये अच्छी तरह मिक्स हो जायेंगी. मक्खन को नार्मल तापमान पर किसी बड़े प्याले में लेकर दोंनो तरह की खाड़ डालकर अच्छी तरह, मिश्रण को फ्लपी होने तक फैट लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क डालिये और अच्छी तरह फैंट लीजिये. मिश्रण में मैदा डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, दोंनौ जैस्ट और स्पाइसेज का पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अखरोट, किशमिश , कटे हुये आलूबुखारे,टूटी फ्रूटी और एक छोटी चम्मच वनीला एसेन्स डाल कर मिला दीजिये, मिश्रण बहुत गाढ़ा है, दूध डालकर मिक्स कर दीजिये. केक का बैटर तैयार है.

ओवन को 180 डि. से. पर प्रिहीट कीजिये.
केक बेक करने के लिये 8- 9 इंच डायमीटर का कन्टेनर ले लीजिये. कन्टेनर में गोल बटर पेपर काट कर बिछा लीजिये, इसके ऊपर और कन्टेनर के किनारों पर बटर लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को कन्टेनर में डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से बादाम लगा दीजिये. ओवन प्रीहीट हो कर तैयार है. कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रख दीजिये और केक को 180 डि. से. पर 35 मिनिट के लिये बेक कीजिये. केक को चैक कीजिये, केक हल्का ब्राउन है, केक को 10 मिनिट और बेक होने दीजिये, केक को चैक कीजिये केक अभी भी हल्का ब्राउन दिख रहा है केक को 170 डि.से. पर सैट करके 10-15 मिनिट केक को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.

केक को चैक करने के लिये चाकू या कोई स्टील पतली सी रोड केक के अन्दर डालकर देखिये, अगर ये रोड क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है, अगर मिश्रण रोड से चिपक कर निकल रहा है तब केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है, केक अभी और बेक करने की आवश्यकता है.

केक बेक हो गया केक को ओवन से बाहर निकाल कर 10 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये और इसके बाद कन्टेनर के किनारे से चाकू की सहायता से अलग कर लीजिये और केक को बाहर निकाल लीजिये, केक के ऊपर ग्लेज्ड चैरी काट कर लगा दीजिये. बहुत ही अच्छा क्रिसमस केक बनकर तैयार है. केक को ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये, और बचे हुये केक को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. क्रिसमस केक को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • क्रिसमस केक के लिये ड्राई प्लम यानि कि आलू बुखारे की जगह, ड्राई खुमानी या ड्राई ब्लेक अंगूर जो आपको पसन्द हो ले सकते हैं.
  • गुड़ की खाड़ या सादा खाड़ या ब्राउन सुगर या पि़सी चीनी कुछ भी लिया जा सकता है.
  • केक के ऊपर रखने के लिये ग्लेज्ड चैरी, रंग बिरंगे जैम या केन्डी ली जा सकती हैं.

Eggless Christmas cake recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (6519 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepika
Mam hame whipped cream ke liye kesi cream Chahiye aur wo Noida me Kaha Kaha mil Sakti hai?
NishaMadhulika
Deepika , व्हिप क्रीम के लिये हैवी क्रीम यूज कीजिये, जो आपको डेयरी पर खुली हुई मिल जायेगी, धन्यवाद.
Ravi
Really nice cake. You have really done a nice job. As you have shared the best things for me. Even this recipes can be made in busy time also. It's really special for me. thanks for sharing it.

निशा: रवि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Shurmistha Guhathakurta
Samsung microwave grill, bake and convection mey cake bananey ka procedure sap Bata saktey hai kyuki microwave mey mera cake achha nahi Banta hai so pls. help me
निशा: शुरमिश्था जी, कन्वेक्शन मोड पर केक बिलकुल उसी तरह बनाया जाता है, जिस तरह ओवन में बनाते हैं, वेबसाइट और चैनल पर दिये हुये किसी भी रेसिपी को देखकर आप कन्वेक्शन मोड पर केक बना सकते हैं.
Lowryn
To make cake shall we use convection or microwave. I want to knw d exact temperature to set . Cn u plz guide me
निशा: लौरिन जी, रेसिपी में उसे बेक करने का तापमान दिया गया है, लेकिन अलग अलग ओवन में तापमान का थोड़ा थोड़ा फरक आता है. माइक्रोवेव में बेक करने के लिये एपल स्पंज केक की रेसिपी दी गई है उसे आप देख सकते हैं और कोई भी केक बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं.
Kowshal
Plzz explain in detail frnds

निशा: कौशल जी, मैं विस्तार पूर्वक इसकी एक नई विडियो जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Kiran sharan
Nisha Ji, Kissi bhi cake ke upar jo hum cream ki topping krte h, usse kaise bnaayi jaati h??
निशा:किरन जी, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक को क्रीम व्हिप करके बनाया है, आप इसे देख सकते हैं और इसका वीडियो भी मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
neelam kishore
i love this cake yammi yammi plump cake recipe plz bataaye main try karungi

निशा: नीलम जी, धन्यवाद. हम जल्दी ही इस केक की रेसिपी पोस्ट करेंगे.
arun kumar
what is the write way to bake cake in otg.?
निशा: अरुन जी, केक को जिस तरह ओवन में बेक करते है बिलकुल उसी तरह ओटीजी में बेक करते हैं.
Pavan Kalyan
it's awsome all have to try this.....

निशा: पवन जी, धन्यवाद. आप इसे बनाएण और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
laxmi
this cake is made in the cooker

निशा: लक्ष्मी जी, बना सकते हैं.
sandeep
madam ji, dry alubukhara kha se milega?

निशा: संदीप जी, आपको ये किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर या किसी ड्राई फ्रूट वाले के पास से मिल जाता है.
hanu gupta
Mam mere pas na oven jo hai wo bahut purana hai actually purne zamne wala hai usse chlna mujhe nai aata h kya aap mere help kr skte hai
निशा: हनू जी, आप केक को कुकर में भी बना सकते हैं, कुकर में केक की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
rachna
cake microwav m brown ku nahi hota
निशा: रचना जी, माइक्रोवेव में पकी हुई चीजें अपना कलर चेन्ज नहीं करती.
Siddharth Singh
Mam Condensed Milk na miley to kya use use krna jaruri hota h ya phir uski jagah hum kuch ar add kr sktey h..plzz reply
Ta
निशा: सिद्धार्थ जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई और मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है.
pvihar
all things are very nice

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
SAI GANESH
cake to bahut accha he i like it

निशा: साईं जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tandle Nikhil Raj
It is very useful for doing projects na cool

निशा: धन्यवाद.
sushmita

Can i cook x.mas cake in O.T.G convection.

chinki
Mam pls write wheat cake recipe too
goldy
Aalu bukhara kise kahte hain mam??
namrata hajela
miccrovave me is cack ka tempreture batay
निशा: नम्रता केक को माइक्रोवेव पर नहीं बल्कि कन्वेक्शन मोड पर बेक करें
Venu Goyal
Nisha Ji, Condensed Milk ki tin ki packing ko kholne ke baad kitne din tak use kr skte h.....
निशा: वेनू जी, फ्रिज में रखकर 8-10 दिन और भी ज्यादा वह खराब नहीं होता लेकिन बहुत अधिक दिन में वह सूख जाता है और स्वादा ताजा नहीं रहता.
sangeeta
Hi NishaJi, Nisha JI mera cake hamesh hard banta ha. Mane bhaut bar try kiya ha . Please give me some tips.
निशा: संगीता जी, केक बैटर को पहले की अपेक्षा थोड़ा पतला रखने से केक सोफ्ट बनेगा.
P Chauhan
Nshaji thanks
mujhe ye puchna hai ki baking power 2 tsp dala hai mere pas jo market me measuring spoon milte hai wo hai to unme se konsi spoon use karu?
निशा: चौहान जी, जिस चम्मच के ऊपर 1tsp लिखा हो उससे इसे नाप सकते हैं.
bibhuti
Nisha ji . I'm unable to bake the cake properly. Even after baking the cake for 35-40 min, middle and bottom par of the cake remains unbaked. After trying to bake it for some more time, the top làyer starts getting charred and black. Plz help. I use a MW glass tray and net stand for cooking.
Rakhi Chaturvedi
Hello Mam,
mene ek bar cake try kiya tha but wo itna hard tha jo knife se bhi uske pieces nahi ho rahe the...pls advise main isko kaise improve kar sakti hoon ya usme kis item ki kami thi.
thks in advance mam
rgds

निशा: राखी जी, केक में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर केक को स्पंजी बनाने का काम करता है, इनकी कमी या ये ज्यादा रखे रहने की वजह से खराब हों तब केक नहीं फूलता और सख्त हो सकता है. सारी चीजें नापकर लीजिये, ओवन को प्रीहीट अवश्य कीजिये, अगली बार केक बनाने से पहले वीडियो अवश्य देखें, आप अच्छा केक अवश्य बना लेंगी.
jyoti
hello. Mam. Microwave preheat kase karte hai.kya convection mode per cake bnaate sayme preheat karna hota hai. plz detail de??
निशा: ज्योति जी, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, इसे प्रीहीट करना होता है, या तो इसके लिये प्रीहीट औटो बटन होता है या फिर तापमान पर सैट करके जाली स्टेन्ड रखकर ओवन को 4-5 मिनट खाली चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
Krishna mewade
Wish u a varry varry happy new year nisha mam
निशा: कृ्ष्णा जी, आपको भी नव वर्ष की ढेरों शुभकामनायें.
HANEEF
sorry nisha mam hum apne pahle comment me mam lgana bhul gye h pls maf kr dena pls sorry
निशा: हनीफ जी, कोई बात नहीं कमेन्ट में तो एसे हो जाता है.
HANEEF
Nisha mam wish u merry
christmas and a
verry verry happy new
year..
Humare family ki taraf se
निशा: हनीफ जी, आप सब को भी मेरी ओर से क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनायें.