पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

📅 18 अक्टूबर 2007 👁 8 लाख बार देखी गई 💬 154 कमेंट ★ 3.0 (13673)

Paneer Masala Recipe

पनीर की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है. उनमें से एक तरीका ये है, इस सब्जी को हम थोड़ा इस तरह बनायेंगे मसाला थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्रीम और दूध का प्रयोग नहीं करेंगे. आईये आज हम मसाला पनीर (Panir Masala Recipe) बनायें.

Read - Paneer Masala Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Masala

  • पनीर - 250 ग्राम
  • खसखस या काजू  - 2 टेबल स्पून
  • टमाटर -3 (मध्यम आकार के)
  • हरी मिर्च -2-3
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही -1\2 छोटी कटोरी
  • तेल या घी  - 3-4 टेबिल स्पून
  • हींग  -1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Paneer Masala

पनीर को 1 1/2 इंच चौड़े 1 1/2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.

खसखस या काजू को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.  भीगे हुये खसखस या काजू को बारीक पीस कर प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये,  दही को इसी पेस्ट में डाल कर panir_masala2_670692757.jpg

एक बार फिर से मिक्सी चलाकर मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. पनीर के 4-5 टुकड़े इस गरम घी में डालें और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये पनीर को प्लेट में निकाल कर रखें. सारा पनीर इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

बचे हुये घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चमचे से चलायें, खसखस या काजू का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इस भूने हुये मसाले में दही टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.

अब इस मसाले में  अपने अनुसार तरी को पतला करने के लिये पानी और नमक डाल दीजिये.  तरी में उबाल आने पर तला हुआ पनीर और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर पकाइये.  आपकी सब्जी मसाला पनीर तैयार है़

सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम मसाला पनीर, परांठे, नान या चपाती और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:  अगर आप प्याज लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं, तब जीरा भुनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई, 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई, डालें और प्याज को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक भून लीजिये और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (13673 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (154)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

manisha
can we add onion?
निशा: मनीषा जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Neeraj
Nisha ji sabji mai dahi dalna jaruri hai kya
निशा: नीरज, सब्जी में दही डालना बिलकुल जरूरी नहीं है.
babaly
mai jab bhi panir banati hun to usaka rassa gadha nahi hoha plz. help me.
निशा: बबली, सब्जी में दी हुई चीजें लेकर बनाइये और पानी कम डालिये, ग्रेवी पतली नहीं बनेगी.
Avinash
thank you mam.......:)
meenal sharma
if we want to add onion then what we do?
निशा: मीनल, तेल में जीरा भुनने के बाद बारीक कटी हुई एक प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लीजिये, और बाकी सारी चीजें इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये, धन्यवाद.
laxmi
paneer babane ke baad wo restorent wla swad aata nahi aata uske liye koun sa msala use kare
निशा: लक्ष्मी, अगर आप प्याज और लहसन पसन्द करती हैं तब तेल में जीरा भूनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर और 4 कली लहसन की बारीक काट कर डालिये, सारे मसाले ये ही डालिये, तीखा खाती हैं तो लाल मिर्च बढ़ाई जा सकती है. इसी तरह बनाइये, रेस्टोरेन्ट से अच्छा पनीर मसाला बनेगा.
Lalita
cake banane ka lia m aapki recipee folow krtii hun prr ...merre cake ka taste cake jsaa nhi blki pua jsaa ho jaata h....quin????
Aalosh jain
Tnx u nisha ji..mene apki baht recipes padi or banai b hai..
sweety...............
Nishamadhulika ji firstofall thanks to you for this beautiful food site,such its a very good site your's all recipes too gud i like paneer's all recipes and i get more help from urs gidance.
with good wishes
निशा: स्वीटी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jiaraj
I jst love ur each recipe .u make cooking vry easy for all new cooks.
निशा: जियाराज, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavna rao
very nice recipe
JYOTI MANE
please send me paneer masala recip in hindi
Sheetal doke
Agar hum half ya sirf ek tamatar dalenge to sabji khatti nahi banegi. Try it. Mera paneer tikka 2 tamatar dalne se khatta ho gaya tha to next time maine sirf half tamatar dala to sabji badi tasty bani thi.
Anita
Really ur recepi is very nice. Apke batane ka tarika v bahut achha hai. Easily samajh me aa jata hai. Thank u.
payal patel
nice receipe veruy happy
namita taneja
diffrentiate paneer butter masala,shahi paneer, paneer masala?
kanu
nisha ji,
my faverite paneer masala superrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrb recipie
but please paneer ke paranthe ki recipie bhi bataye
निशा: पनीर के परांठे की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिख कर रैसिपी को सर्च कर सक्ते हैं.
Arjun
nisha ji,ek chothai chammach kitni hoti hai???
निशा: अर्जुन, चम्मच का स्टेन्डर्ड सैट आटा है, उसमें चार साइज दिये होते हैं, 1/4 छोटी चम्मच, आधा छोटी चम्मच, 1 छोटी चम्मच और 1 टेबल स्पून अगर वह आपके पास नहीं हैं तब आपकी वह दाल चावल खाने की चम्मच 1 छोटी चम्मच होती है.
vishal
paneer me lashon bhi dal sakte ha
निशा: विशाल अवश्य डालिये.
govind prajapat
muze smose bnane me muze se glat bn jate h plz help me
निशा: गोविन्द समोसे के वीडियो को 2 बार देखिये, रैसिपी को पढ़ीये भी और बनाइये आप अच्छे समोसे बना सकेंगे.
roshan francis
aaj banane vala hu fir batauga
vaishali
bhaut achi hai sabji thanku so much
sindhu
thanx, very tasty&mast recipe
raj
very nic eand esy recipe 4 making instanteneously at the moment thnx
namrata nilesh bhosle
this dish is very testy
simran
Butter paneer receipe tell us.

निशा:
सिमरन, लिखने की कोशिश करूंगी.
PRIYA
THANKS SABJI KA JAWAB NAHI
sonal sarda
this is very good rceipe
vaishali sharma
mam masala na jale eske liye kya kre?meri bi sabji ms.saloni ki trh kali ho gai ti????n puri sbji kharab ho gai???

निशा: वैशाली, मसाला भूनते समय गैस धीमी रखें और अपना ध्यान मसाले पर ही रखें, जीरा ब्राउन, धनियां हल्का ब्राउन होने तक भूनें, और पिसे टमाटर अदरक, प्याज आदि, चम़चे से बीच में चलायें और मसाला को दाने दार होने तक भूनें, थोड़े दिन ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, आप जल्दी ही समझ जायेंगी.
saloni
mam ap khti ho ki masala phle bhun lo.esse to sbji colour hi kala ho jata h...........ab m kya kru?

निशा: सलोनी, यदि मसाला जल जाय तो सब्जी का कलर काला होता है.