पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

पनीर की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है. उनमें से एक तरीका ये है, इस सब्जी को हम थोड़ा इस तरह बनायेंगे मसाला थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्रीम और दूध का प्रयोग नहीं करेंगे. आईये आज हम मसाला पनीर (Panir Masala Recipe) बनायें.
Read - Paneer Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- खसखस या काजू - 2 टेबल स्पून
- टमाटर -3 (मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही -1\2 छोटी कटोरी
- तेल या घी - 3-4 टेबिल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Masala
पनीर को 1 1/2 इंच चौड़े 1 1/2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
खसखस या काजू को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. भीगे हुये खसखस या काजू को बारीक पीस कर प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये, दही को इसी पेस्ट में डाल कर 
एक बार फिर से मिक्सी चलाकर मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. पनीर के 4-5 टुकड़े इस गरम घी में डालें और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये पनीर को प्लेट में निकाल कर रखें. सारा पनीर इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
बचे हुये घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चमचे से चलायें, खसखस या काजू का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इस भूने हुये मसाले में दही टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.
अब इस मसाले में अपने अनुसार तरी को पतला करने के लिये पानी और नमक डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तला हुआ पनीर और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर पकाइये. आपकी सब्जी मसाला पनीर तैयार है़
सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम मसाला पनीर, परांठे, नान या चपाती और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं, तब जीरा भुनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई, 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई, डालें और प्याज को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक भून लीजिये और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (154)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nice nice ji kl kal raat mai matar paneer banai wife ko khilaai wife se puch to wife ne bolaa shandaar bsni h .......... Ye credit aapko jata h nisha ji thanks for the help
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Paneer ko bina tle bana sakate h
Paneer masala
onion or garlic use nhi karte .....ap ...
Butter or kreem ek nhi alag alag h ..
Kas kas or kaju ka past alag alag h .....sab ka difrns tast hoga......
nisha ji tamatar masala mujhe pllllllllzzzzz.btaey kase bnta hh plzzzzzzzzzzzzz
निशा: सुधा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha ji sabse phle to Aapko thanx bolna chta hu, Aaj me apni mom ko yah recipe bna ke khilana chta hu because Aaj Meri mom ka birthday h, so very very helpful this recipe
Mene abhi tk bnayi nahiii lakin nishaji aapne btayi reçepi esy heee me ab bnaungiii ..... Thanks for it and i like it...
Apki recipe ne meri bhut help ki h thanks a lot
Aap or apki recipes great h
Or apki jo makhana kaju curry wali recipe h na wo to bahut hi achi h
Mene meri rasoi ki rasm wale din banaya to sab ko bahut pasnd aai
Thank u sooooooo much
निशा: गुड्डू जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बहुत बहुत प्यार.
U r paneer masala's recipe is really nice and I will try it soon...
Thanks.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी हां अवश्य डाला जा सकता है.
Taaki Masala jyda matra m bane!
निशा: देव जी, नारियल पेस्ट बनाकर डाला जा सकता है, लेकिन उसमें नारियल का स्वाद आयेगा, पनीर मसाला इसी स्वाद में बनाना है तो ये ही मसाले अधिक मात्रा में ले लीजिये.
निशा: हेमन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया, आप मुझे इतने प्यार से मोम कह रही हो, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप, अगर आप प्याज लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं, तब जीरा भुनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई, 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई, डालें और प्याज को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक भून लीजिये और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
so,,
thankyou
निशा: रुनाली जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.