पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

पनीर की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है. उनमें से एक तरीका ये है, इस सब्जी को हम थोड़ा इस तरह बनायेंगे मसाला थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्रीम और दूध का प्रयोग नहीं करेंगे. आईये आज हम मसाला पनीर (Panir Masala Recipe) बनायें.
Read - Paneer Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Masala
- पनीर - 250 ग्राम
- खसखस या काजू - 2 टेबल स्पून
- टमाटर -3 (मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- ताजा दही -1\2 छोटी कटोरी
- तेल या घी - 3-4 टेबिल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Paneer Masala
पनीर को 1 1/2 इंच चौड़े 1 1/2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
खसखस या काजू को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. भीगे हुये खसखस या काजू को बारीक पीस कर प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये, दही को इसी पेस्ट में डाल कर 
एक बार फिर से मिक्सी चलाकर मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. पनीर के 4-5 टुकड़े इस गरम घी में डालें और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये पनीर को प्लेट में निकाल कर रखें. सारा पनीर इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
बचे हुये घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चमचे से चलायें, खसखस या काजू का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इस भूने हुये मसाले में दही टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.
अब इस मसाले में अपने अनुसार तरी को पतला करने के लिये पानी और नमक डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तला हुआ पनीर और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर पकाइये. आपकी सब्जी मसाला पनीर तैयार है़
सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम मसाला पनीर, परांठे, नान या चपाती और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: अगर आप प्याज लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं, तब जीरा भुनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई, 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई, डालें और प्याज को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक भून लीजिये और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (154)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्चना जी, आप मलाई न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; हितेश जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निखिल जी, ताजा दही का उपयोग खटास कम देता है और स्वाद को बढा़ने वाला होता है, और आप चाहें तो ग्रेवी बिना दही के टमाटर डालकर भी बना सकते हैं,
Thanks.
निशा: अमिता जी, आप सही कह रही कि मसाला भूनने के लिए पर्याप्त तेल चाहिये, लेकिन आप मसाले को धीमी आग पर भूनेंगी तो तो नहीं जलेगा.
निशा: रवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यास्मिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नबीला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मितल जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, आप टमाटर सास का यूज कर सकती है, टमाटर को उबाल कर छान कर उसके रस को यूज कर सकती है, और टमाटर को बारीक काट कर भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: ममता जी, वेबसाइट अनेक प्रकार की पनीर की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज उन्हैं देखिये और अपने मन पसन्द वाली पनीर की सब्जी बनाइये, लोग अवश्य ही आपकी तारीफ करेंगे.
Because I want to make cheese butter masala so is there any change to make this dish??
If it has then kindly guide me.
निशा: निधि जी, पनीर बटर मसाला को पनीर से ही बनाना है.
jab maine ye dish mere g.f. ke liye banai tab vo bohat hi khush hui ,,sirf aapki vajhase mai mari g.f. ko khush kar paya
THANK YOU SO MUCH MAM
निशा: गुड़िया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Or khas khas kya hota hai
निशा: कैफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप अपने स्वादानुसार मसाले और घी तेल की मात्रा बढा़ सकते हैं तो स्वादा में अंतर दिखाई देगा, रेस्टोरेन्ट से अच्छा पनीर मसाला बनेगा.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.