पनीर मसाला (Paneer Masala Recipe)

📅 18 अक्टूबर 2007 👁 8 लाख बार देखी गई 💬 154 कमेंट ★ 3.0 (13673)

Paneer Masala Recipe

पनीर की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है. उनमें से एक तरीका ये है, इस सब्जी को हम थोड़ा इस तरह बनायेंगे मसाला थोड़ा ज्यादा, लेकिन क्रीम और दूध का प्रयोग नहीं करेंगे. आईये आज हम मसाला पनीर (Panir Masala Recipe) बनायें.

Read - Paneer Masala Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Masala

  • पनीर - 250 ग्राम
  • खसखस या काजू  - 2 टेबल स्पून
  • टमाटर -3 (मध्यम आकार के)
  • हरी मिर्च -2-3
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही -1\2 छोटी कटोरी
  • तेल या घी  - 3-4 टेबिल स्पून
  • हींग  -1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Paneer Masala

पनीर को 1 1/2 इंच चौड़े 1 1/2 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.

खसखस या काजू को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.  भीगे हुये खसखस या काजू को बारीक पीस कर प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये,  दही को इसी पेस्ट में डाल कर panir_masala2_670692757.jpg

एक बार फिर से मिक्सी चलाकर मथ लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. पनीर के 4-5 टुकड़े इस गरम घी में डालें और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये पनीर को प्लेट में निकाल कर रखें. सारा पनीर इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

बचे हुये घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चमचे से चलायें, खसखस या काजू का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इस भूने हुये मसाले में दही टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर घी न तैरने लगे.

अब इस मसाले में  अपने अनुसार तरी को पतला करने के लिये पानी और नमक डाल दीजिये.  तरी में उबाल आने पर तला हुआ पनीर और गरम मसाला डाल कर 2-3 मिनिट चमचे से चलाकर पकाइये.  आपकी सब्जी मसाला पनीर तैयार है़

सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम मसाला पनीर, परांठे, नान या चपाती और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:  अगर आप प्याज लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं, तब जीरा भुनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई, 4-5 लहसन की कली बारीक कटी हुई, डालें और प्याज को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक भून लीजिये और बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (13673 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (154)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kavita
Too good
NishaMadhulika
Thank you so much Kavita,
KentAlick
8
NishaMadhulika
thanks you KentAlick
SHIVANI
bahut acchi recipe hai!!!!
NishaMadhulika
thanks you SHIVANI
SHIVANI
NICE
NishaMadhulika
thanks you SHIVANI
divyansh tripathi
apki recipes me to jadu hai nishamadhulika ji........
NishaMadhulika
thanks you divyansh tripathi
divyansh tripathi
mujhe aapki recipe bahut bahut bahut pasand aai mujhe to paneer masala bahut hi accha lagta hai kya aapko bhi paneer masala pasand hai kya
NishaMadhulika
divyansh tripathi मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई है. मुझे भी यह बहुत पसंद है.
SANJAY KUMAR GUPTA
kya is sabji piyaj and lahsun bhi dal sak tha ha
NishaMadhulika
SANJAY KUMAR GUPTA , उपयोग कर सकते हैं.
Namrata Dharmshi
Thanks for sharing such a nice recipe...
NishaMadhulika
नम्रता जी, मुझे जानकर अच्छा लगा की आपको यह रेसिपी पसंद आई.
Kshama Yadav
Very good Man
NishaMadhulika
क्षमा जी, मुझी खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
DIVYA THAKRE
GOOS RECIPE MADE AT HOME THANKS,..

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pawan prajapat
Panir ko bina Friz ke kb tak chal sakta he plz bato

निशा: पवन जी, फ्रिज के बिना पनीर 1-2 दिन ही चल पाता है.
Trupti maheshwari
Thank u & very nice recipe mam

निशा: तृप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Trupti maheshwari
Nisha mam meri gravy bahut khatti ho gai he to uske liye kya karna chahiye..??

निशा: तृप्ती जी, आप खटास कम करने के लिए इसमें मलाई या दूध का उपयोग कर सकती हैं.
Ashwini ganar
Vary vary vary nice recipe

निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Eswar Rao
Ek dam easy method, kam timing me la jawab tasty paneer masala, I can't believe it ki maine banaya vo b marriage party receipe me,I love it, thanx

निशा: ईश्वर जी, आपके इस सहयोग और प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Dinesh
Thanks.........

निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cheeku
Ur recipe is very good but please give recipe for more spicy paneer gravy.

निशा: चीकू जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार लाल मिर्च और अन्य मसालों की मात्रा बढ़ाकर और स्पाइसी बना सकते हैं.
Nikita
very nice recipe

निशा: निकिता जी, धन्यवाद.
Priyanka
Agar dahi na dale to chalega kya nisha ji....

निशा: प्रियंका जी, आप इसे बिना दही के सिर्फ टमाटर की ग्रेवी से भी बना सकती हैं.
Sachin walunj
निशा जी पेहली बार आपकी रेसिपी बनायी और मेरे बीवी को बहोत पसंद आयी, बढीया रेसिपी है

निशा: सचिन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
TARUNACHOTHANI
Hotel Mai Khanese Achha Appki Panneer Recipe Gharpar Banakar Hotelsebhi Achha Majale Sakte hai.

निशा: तरूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya
I Love panir masala..... I like so Much.......

निशा: दिव्या जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
shaikh.imran
Paneer masala is so good am tray and good result

निशा: शेख जी, धन्यवाद.
Khune sonali
Very nice recipe & so simple

निशा: सोनाली जी, धन्यवाद.
anmoltanwani
Pls madam ye Saab gujrati Mei like Kar bhej he
Arif khan
Plz mujhe paneer salika ke bare me batae
Jamila
क्या काजू पनीर भी इसी विधि से बना सकते ही

निशा: जमिला जी, बना सकते हैं.
prakash
Dahi ki jage doodh dal sakte hai kya pander me
निशा: प्रकाश जी, प्रकाश जी, ग्रेवी को बिना दही के बनाया जा सकता है, ग्रेवी को दूध डालकर भी बनाया जाता है लेकिन मैं दूध के वजाय क्रीम या मलाई डालना ज्यादा पसन्द करती हूँ.
harshkumardixit
khana banane ke step chahiye
वैशाली सावंत
पनीर तळले कि ते हार्ड का बनते. सॉफ्ट का नाही होत
निशा: वैशाली जी, पनीर को बिलकुल हल्का ब्राउन होने तक तलें वह सोफ्ट रहेगा.