मसाला मूंगफली - Masala Peanuts Recipe in Microwave

📅 7 जुलाई 2013 👁 4.3 लाख बार देखी गई 💬 76 कमेंट ★ 3.2 (6520)


मसाला पीनट हम सभी को बहुत पसन्द आते हैं, तली हुई मूंगफली मसाला (Fried Peanut Masala) हम बना चुके हैं आज हम मसाला पीनट को माइक्रोवेव में बनायेंगें. बहुल ही कम तेल में बने माइक्रोवेव मसाला पीनट उतने ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी होते हैं जितने कि तल कर बने .

Read - Masala Peanuts Recipe in Microwave In English 

आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Masala Peanuts recipe in Microwave

  • मूंगफली के दाने - 1 कप
  • बेसन - 1/3 कप
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 2 पिंच
  • हींग - 1 पिंच
  • तेल - 1-2 टेबल स्पून ( यदि आप चाहें)

विधि: - How to make Masala Peanuts recipe in Microwave

सबसे पहले बेसन को किसी बड़े प्याले में डालकर उसमें नमक, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर, बेकिंग सोडा और हींग डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. अमचूर पाउडर बचा कर रख लीजिये, उसे हम बाद में यूज करेंगे.

मूंगफली के दाने जिस बर्तन में भरे हैं, उसमें इतना पानी भर दीजिये कि मूंग फली के दाने पानी में डूब जायें, और तुरन्त छलनी से छान कर पानी हटा दीजिये, यानि कि मूंगफली के दाने सिर्फ गीले होने चाहिये.
गीले मूंगफली के दाने. बेसन मसाले मिक्स में डालकर मिक्स कीजिये. बेसन मसाला मूंगफली के दाने के ऊपर अच्छी तरह कोट हो जाये, अगर बेसन सूखा बचा हुआ है तो 1-2 छोटी चम्मच पानी छिड़कते हुये डालकर मिला दीजिये, सारा बेसन और मसाले मूंगफली के दाने पर कोट हो जायें, अब तेल डालकर मूंगफली के दानों में मिला दीजिये.


माइक्रोवेव सेफ ट्रे ले लीजिये और मसाले मिले मूंगफली के दाने ट्रे में अलग अलग करते हुये फैला दीजिये, ट्रे को माइक्रोवेव में रखिये, और अधिकतम तापमान पर 4 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ट्रे को बाहर निकालिये और दानों को पलट दीजिये, अलग अलग कर दीजिये. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में रख दीजिये और 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये. ट्रे को बाह्रर निकालिये , मसाला पीनट बन चुके हैं, मसाला पीनट में चाटमसाला डालकर मिला दीजिये. अगर आप महसूस करें कि अभी मसाला पीनट पूरी तरह क्रिस्पी नहीं हुये है तो उन्हैं 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये.

मसाला पीनट को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मसाला पीनट निकालिये और 2 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:
मसाला पीनट में तेल अगर आप नहीं डालना चाहें तो न डालें, बिना तेल के भी मसाला पीनट अच्छे बनते हैं, लेकिन तेल डालने से मसाला पीनट का कलर और स्वाद दोंनों ही बढ़ जाते हैं.

Masala Peanuts Recipe Video in Hindi - Sing Bhujiya Recipe in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (6520 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (76)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

madhu
Peanut roasted Lena h ya raw

निशा: मधु जी, कच्ची मूंगफली के दाने लेने है.
Sunita shrivastava
moogfali dane apas me chipak jate he.bikhare alg alg dane kese banege

निशा: सुनीता जी, मिश्रण में पानी थोड़ा अधिक होने से दाने आपस में चिपक जाते हैं, अगली बार मिश्रण में पानी थोड़ा सा कम डालिए.
Narayan Kumawat
Thank you. Mam.
this rasipi is very easy. & very testy.
I like this. .....

निशा: नारायन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shuchivrat Mishra
Ma'am you are kindly requested to mail me the recipe of Kurkure brand snacks. Mail me at
Thank You
payal
Mam mungfali to kachhi rh gye or uspr lga besan b...bilkul b ni pkaa.clr b white hi rha jb ki mene oil dala tha
निशा: पायल जी, मूंगफली पूरी तरह पके नहीं थे, अगर आप 1-2 मिनिट और माइक्रोवेव कर लेते तो मूंगफली के दाने क्रिस्प हो जाते हैं, बेसन का रग नहीं बदलता है, माइक्रोवेव में किसी भी चीज के पकने के बाद उसका रंग नहीं बदलता है.
laxmi
peanuts ko oil mein fry kiya ja sakata hai

निशा: लक्ष्मी जी, बना सकती हैं.
pooja
Hallo mam ,,
Aaj mene masala peanuts try kiye .bohot tasty bne the ..ghr me sbko bohot pasand aaye .
Me hr roj apki sikhai ek new recepy try krti hu.bohot acha lgta he jb ghr me sb vah vah krte he .
Mam ek qus. he ki microwave me rice bnate smy ky voh rice vala pot band krke rkhna chahiye???agr vuse band nhi kre to rice nhi hoga kya?? Plz mam help me,,
निशा: पूजा जी, माइक्रोवेव में चावल को ढक कर पकायें, चावल सोफ्ट और अच्छे बनते हैं.
Neina Zaveri
Hello Nishaji,
I just made masala peanuts today. They turned out really well. Tastes amazing! One thing I would like to add is that when microwaving, push peanuts to side so the center of the dish is empty. This prevents peanuts from burning. Thank you for this healthy recipe. Can't wait for my family to try it tonight.

निशा: नैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Himanshu Aggarwal
Mam mana masala peanuts bnaye oven m lkin peanuts uper se to crispy ho gya lkin andar SS kacche h
pooja soni
hey nisha ji i want 2 know that.... agr hum microvev use n kre to kya hum inhe dip fry kr skte he

निशा: पूजा जी, बिलकुल कर सकते हैं.
RAJNI KUMARI
microwave k alawa hm ise kaise bna skte h .....plz tell me
Nidhi Jain
Hello aunty
Kal Maine microwave me ye masala peanut banaye
Itne ache bana k turant khatam ho gye
Thank u for these yummy recipes

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Geeta Das
Your recepie is easy and the final product is so tasty. Thanks.

निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
madhusmita
Mam, i like all ur recipes as they are so simple and ingredients are readily availabe in my kitchen. I am new to use microwave and having some trouble in adjusting the cooking time. Could u plz let me know how much power ur microwave is at high temp.. So that i can adjust mine accordingly.
twinkal

Kya hum masala mugfali ke masale me baking soda ke jagah pe baking powder mila sakte hai?


निशा: Twinkalji, बेकिंग पाउडर डाल सकते हैं, लेकिन मात्रा में दुगना डालिये.
surbhi

If we dont havd the microwave so how we prepare it ....pls give some suggestion 


 


निशा: सुरभी जी, इसे गैस पर तल कर बनाया जा सकता है, वेबसाइट और चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है.
shaad siddiqui
agar maikroveo na ho to tel me bnane ke liye kya kare
kanchan
hi mam. thanx for the simple & tasty recipes. mene microwave masala peanut banaye but peanuts andar se feeke aur soft lagte hain.kya Karun?
निशा: कंचन जी, दाने थोड़े कम सिके होने से एसा होता है, अगली बार इन्हैं 1 मिनिट और सिकने दीजिये.
Vartika
Thanx Nisha Ji.. I will try dis recipe tomorrow. I like besan peanuts, its so simple dat i have never think of..
निशा: वर्तिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
Microwave nhi h mam
निशा: प्रिया, मसाला मूंगफली को गैस पर कढ़ाई में तल कर बनाया जा सकता है.
priya
Agar microwave bhi h to kaise krna h mam
REENA
Thankyou Nisha ji,
sapna
Namstey Nisha Ji,
main Nigeria main yanha jyadatar mera net slow rehta hai ,video chalte nahi .kabhi kabhi maine dekha hai kabhi kabhi video aur recipe main thoda saa difference hota hai...toh main poora sure hoke hee try karti hoon.
bt bahut hee atchi and easy recipe hoti hai ...thx for Masala Peanuts
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abha
Thanks mam.
Abha
Thanks mam for this recipe. Mam please moong ki dal ke namkeen bhi banana bataiye na.
निशा: आभा मूंग दाल नमकीन वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर मूंगदाल नमकीन लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Kaushikbhai
Nice experience. Dane andarse Chile bante he.Any idea.
mala mankotia
very beautiful idea. I like fried penuts.
Kinjal boghani
नमस्ते निशाजी,
मुझे चॉकलेट फ्लेवर में खारिसिंग बनाने की रेसिपी बताएगा प्लीज़्.
ankita barve
Nisha mam mene masala peanut banaye ye bahut testy bane but sare dane aaps me chipke huye the ye alag alag kese banenge pls reply soon......
निशा: अंकिता जी, मिश्रण में पानी थोड़ा अधिक होने से दाने आपस में चिपक जाते हैं, अगली बार मिश्रण में पानी थोड़ा सा कम डालिये.
ghanshyam
मेडम मैने पीनट बना के देखे मगर सीफँ अन्दर से पके बाहर का कोट हाथ लगाने पर नीकल जाता है और पका भी नहीं..हेल्प मी...
निशा: बेसन ज्यादा सूखा होने से दानों से हट सकता है, 1-2 चम्म्च पानी डालिये ताकि बेसन मसाला गीला होकर मूंगफ्ली के दानों के ऊपर अच्छी तरह चिपक जाय, मसाला मूंगफली के दानों से नहीं हटेगा.