मसाला मूंगफली - Masala Peanuts Recipe in Microwave

मसाला पीनट हम सभी को बहुत पसन्द आते हैं, तली हुई मूंगफली मसाला (Fried Peanut Masala) हम बना चुके हैं आज हम मसाला पीनट को माइक्रोवेव में बनायेंगें. बहुल ही कम तेल में बने माइक्रोवेव मसाला पीनट उतने ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी होते हैं जितने कि तल कर बने .
Read - Masala Peanuts Recipe in Microwave In English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Masala Peanuts recipe in Microwave
- मूंगफली के दाने - 1 कप
- बेसन - 1/3 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- हींग - 1 पिंच
- तेल - 1-2 टेबल स्पून ( यदि आप चाहें)
विधि: - How to make Masala Peanuts recipe in Microwave
सबसे पहले बेसन को किसी बड़े प्याले में डालकर उसमें नमक, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर, बेकिंग सोडा और हींग डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. अमचूर पाउडर बचा कर रख लीजिये, उसे हम बाद में यूज करेंगे.
मूंगफली के दाने जिस बर्तन में भरे हैं, उसमें इतना पानी भर दीजिये कि मूंग फली के दाने पानी में डूब जायें, और तुरन्त छलनी से छान कर पानी हटा दीजिये, यानि कि मूंगफली के दाने सिर्फ गीले होने चाहिये.
गीले मूंगफली के दाने. बेसन मसाले मिक्स में डालकर मिक्स कीजिये. बेसन मसाला मूंगफली के दाने के ऊपर अच्छी तरह कोट हो जाये, अगर बेसन सूखा बचा हुआ है तो 1-2 छोटी चम्मच पानी छिड़कते हुये डालकर मिला दीजिये, सारा बेसन और मसाले मूंगफली के दाने पर कोट हो जायें, अब तेल डालकर मूंगफली के दानों में मिला दीजिये.

माइक्रोवेव सेफ ट्रे ले लीजिये और मसाले मिले मूंगफली के दाने ट्रे में अलग अलग करते हुये फैला दीजिये, ट्रे को माइक्रोवेव में रखिये, और अधिकतम तापमान पर 4 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ट्रे को बाहर निकालिये और दानों को पलट दीजिये, अलग अलग कर दीजिये. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में रख दीजिये और 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये. ट्रे को बाह्रर निकालिये , मसाला पीनट बन चुके हैं, मसाला पीनट में चाटमसाला डालकर मिला दीजिये. अगर आप महसूस करें कि अभी मसाला पीनट पूरी तरह क्रिस्पी नहीं हुये है तो उन्हैं 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये.
मसाला पीनट को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मसाला पीनट निकालिये और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
मसाला पीनट में तेल अगर आप नहीं डालना चाहें तो न डालें, बिना तेल के भी मसाला पीनट अच्छे बनते हैं, लेकिन तेल डालने से मसाला पीनट का कलर और स्वाद दोंनों ही बढ़ जाते हैं.
Masala Peanuts Recipe Video in Hindi - Sing Bhujiya Recipe in Hindi
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, पीनट जल जाने पर तो स्वाद खराब हो जाता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद चीजें अच्छी बनने लगती हैं.
pleas reply quick i love this dies
निशा: अजय जी, मसाला मूंगफली को तल कर गैस पर बनाने की विधि वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मसाला मूंगफली या नट क्रेकर्स लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अहमद जी, पिंच का मतलब है चुटकी, बहुत ही कम मात्रा में जब कोई भी चीज लेते हैं तो उसका माप पिंच में बोलते हैं.
I liked the idea to make the peanuts wet and then coat them with besan. I have been looking for this kind of no-fry recipe..Thanks .
निशा: पूर्वी जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Before 1st jan, 2014; whichever receipes I had seen they were without breaks but now they take very much time to load and that also on now on youtube.
In the wait of ur reply...
निशा: बक्शी जी, हमने वीडियो चलाकर देखे हैं, वीडियो सही चल रहें हैं, नेटवर्क धीमा आने से हो गया हो.
Now and then this spicy preparation to the body is good
Thanks
निशा, मोनी, आपने आटा थोड़ा सख्त लगाया या भाप में अधिक देर तक पकने पर एसा हो सकता है.
It was so nice...i did't expect ke bina fry kiye ye ban sakte hai..mere husband ko bhi ye bahut pasand aaye....aapki receipes mein try kartre rahte hu...aaachi hoti hai..thanku mam aap aise he hamari help karte rahana.
निशा: विभूति जी, मेरा ये काम मुझे बहुत अच्छा लगता है और हमेशा इसे करती रहूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I wish to know more information on following points:
1) Which brand of compounds are you using? I tried using Morde, but I neither liked the taste nor the texture.
2) After the it comes of deep freezer, I did the wrapping as suggested. But it also attracts lot of moisture and becomes soft. What shall I do?
3)If possible, when time permits, request you to please demonstrate how to make chocolates from cocoa powder
Thanks again
निशा: के एस जी, मोर्डे की चौकलेट अच्छी है, चौकलेट लेते समय डेट अवश्य देख लीजिये कि चौकलेट ज्यादा पुरानी न हो, ज्यादा पुरानी चौकलेट के स्वाद और टेक्सचर दोंनो ही अच्छे नहीं रहते, कोकोआ पाउडर से चौकलेट हमने बनाई लेकिन वह हल्की ग्रेन वाली लग रही थी.
निशा: चेतना जी, ओवन में इन्हैं 200 डि.से. पर 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये इसके बाद चैक करते हुये क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: नेहा जी हां ये सेन्डविच हम जल्दी ही बना देंगे.
agar mujhe isme pyaz, nimbu, tamatar aur chat masala khiduck kar bhi khaa sakte hain na.. uska taste bhi aacha lage ka na...??
निशा: निशा, पहले आप सूखे मसाले ही डालें और बाद खाते समय प्याज टमाटर या नीबू अतिरिक्त स्वाद के लिये डाल कर खायें अच्छी लगेंगी.
निशा: अनीशा, आप कौन सी चौकलेट बनाना चाह रही हैं, अपना कमेन्ट उस रैसिपी पर लिखेंगी तो मैं सही जबाव आसानी से दे सकूंगी.
निशा: अनामिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं जो कम तेल या बिना तेल के बनी है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है,बहुत बहुत धन्यवाद.
:-)
di plz ye bataiye k amchur n chaat masala kab dalna h..?
निशा: सोनिया, जी अमचूर पीनट को माइक्रोवेव करने से पहले डाल दीजिये और चाट मसाला बनने के बाद ऊपर से डालकर मिला दीजिये.
निशा: रविन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ कांच, चीनी मिट्टी, मिट्टी, सिलीकोन के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: पूजा वह मावा के तरबूज होते हैं.
निशा: वंदना जी, मैं हमेशा ही काम करूंगी, मुझे ये काम बहुत अच्छा लगता है और आप सबके अच्छे अच्छे कमेन्ट भी पढ़ने को मिलते हैं, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum peanuts ko tel me tal kar ba.a sakte h? or agar bana sakte ho kaise banate
plss rplyy
निशा: रिंकू, मसाला पीनट हम डीप फ्राई करके पहले ही बना चुके हैं, वेबसाइट पर दिये सर्च बटन पर मसाला पीनट या नट क्रेकर्स लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.