मसाला मूंगफली - Masala Peanuts Recipe in Microwave

मसाला पीनट हम सभी को बहुत पसन्द आते हैं, तली हुई मूंगफली मसाला (Fried Peanut Masala) हम बना चुके हैं आज हम मसाला पीनट को माइक्रोवेव में बनायेंगें. बहुल ही कम तेल में बने माइक्रोवेव मसाला पीनट उतने ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी होते हैं जितने कि तल कर बने .
Read - Masala Peanuts Recipe in Microwave In English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Masala Peanuts recipe in Microwave
- मूंगफली के दाने - 1 कप
- बेसन - 1/3 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच
- हींग - 1 पिंच
- तेल - 1-2 टेबल स्पून ( यदि आप चाहें)
विधि: - How to make Masala Peanuts recipe in Microwave
सबसे पहले बेसन को किसी बड़े प्याले में डालकर उसमें नमक, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर, बेकिंग सोडा और हींग डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. अमचूर पाउडर बचा कर रख लीजिये, उसे हम बाद में यूज करेंगे.
मूंगफली के दाने जिस बर्तन में भरे हैं, उसमें इतना पानी भर दीजिये कि मूंग फली के दाने पानी में डूब जायें, और तुरन्त छलनी से छान कर पानी हटा दीजिये, यानि कि मूंगफली के दाने सिर्फ गीले होने चाहिये.
गीले मूंगफली के दाने. बेसन मसाले मिक्स में डालकर मिक्स कीजिये. बेसन मसाला मूंगफली के दाने के ऊपर अच्छी तरह कोट हो जाये, अगर बेसन सूखा बचा हुआ है तो 1-2 छोटी चम्मच पानी छिड़कते हुये डालकर मिला दीजिये, सारा बेसन और मसाले मूंगफली के दाने पर कोट हो जायें, अब तेल डालकर मूंगफली के दानों में मिला दीजिये.

माइक्रोवेव सेफ ट्रे ले लीजिये और मसाले मिले मूंगफली के दाने ट्रे में अलग अलग करते हुये फैला दीजिये, ट्रे को माइक्रोवेव में रखिये, और अधिकतम तापमान पर 4 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ट्रे को बाहर निकालिये और दानों को पलट दीजिये, अलग अलग कर दीजिये. ट्रे को फिर से माइक्रोवेव में रख दीजिये और 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये. ट्रे को बाह्रर निकालिये , मसाला पीनट बन चुके हैं, मसाला पीनट में चाटमसाला डालकर मिला दीजिये. अगर आप महसूस करें कि अभी मसाला पीनट पूरी तरह क्रिस्पी नहीं हुये है तो उन्हैं 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिये.
मसाला पीनट को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मसाला पीनट निकालिये और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
मसाला पीनट में तेल अगर आप नहीं डालना चाहें तो न डालें, बिना तेल के भी मसाला पीनट अच्छे बनते हैं, लेकिन तेल डालने से मसाला पीनट का कलर और स्वाद दोंनों ही बढ़ जाते हैं.
Masala Peanuts Recipe Video in Hindi - Sing Bhujiya Recipe in Hindi
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: यूविका,कच्चे आम से खटाई बनाने के लिये आम को छील कर काट कर धूप में सुखाया जाता है, सूखे आम के टुकड़े आम की खटाई के रूप में यूज किये जाते हैं, इन्हैं पीस कर अमचूर पाउडर बनाया जाता है.
The peanuts to be used are raw or roasted?
निशा: मिताली, हमने कच्चे मूंगफली के दाने लिये हैं.
निशा: पूजा, ये मावा के तरबूज बोले जाते हैं, आप सही कह रही हैं कि ये मिठाई शोप पर नहीं मिलती.
निशा: राकेश जी, मसाला मूंगफली को हमने माइक्रोवेव किया है.
kya hum isse receipe ko oven may bhi ban sakte hai kya..agar haan tu kitna time or temp rakhna hoga...
निशा: दिनेश, पीनट मसाला डीप फ्राई करके बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर पीनट मसाला या नट क्रेकर्स लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सीमा, मसाला मूंगफली को हम माइक्रोवेव कर रहे हैं, माइक्रोवेव को प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: फरहा, कोई भी चीज मन से बनाई जाती है तो वह स्वादिष्ट बनती है, मेरा बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, ट्रे को स्टेन्ड पर रखने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: सीमा, हमने मूंगफली को माइक्रोवेव किया है.
Masala Peanuts are liked by all of us. We have already made them while frying but today we will make it in microwave.
Peanuts prepared in less oil and microwave are as crispy and delicious as prepared in oil.
Ingredients for Sing Bhujiya
Peanuts - 1 cup
Gram flour - 1/3 cup
Salt - 3/4 tsp
Red chilliy Powder - 1/2 tsp
Garam masala - 1/2 tsp
Chaat masala - 1/2 tsp
Corainder powder - 1/2 tsp
Mango powder - 1/2 tsp
Baking soda - 2 pinch
Asafoetida - 1 pinch
Oil – 1-2 tbsp
How to make Sing Bhujiya Recipe in Microwave
Take a big bowl and put chickpea flour into it and add salt, red chilly powder, garam masala, coriander powder, mango powder, baking soda, asafoetida into it. Use Mango powder later on.
Add water in peanuts. The level of water should be more than that of peanuts. And strain them immediately. Peanuts should be wet only.
Now add these wet peanuts in the gram flour and mix them. Peanuts should be well coated with the ingredients. If gram flour is still left then add 1- 2 tbsp of water.whole chickpea flour should be used and coated well on the peanuts. Now add oil and mix them well.
Place the peanuts in microwave safe plate and separate them.
Place the tray in microwave. Microwave them on maximum temperature for 4 minutes. Take the tray out and flip the peanuts and microwave them again for 1 more minute. Now take the tray out of the microwave. Garnish chaat masala on the peanuts and mix it. If you find them less crispy then microwave them again for 1 minute.
Put them in air tight container after they get cool and have them for at least 2 months.
Suggestion :
Using oil in making masala peanuts is optional. Peanuts are made delicious without oil but by adding oil the color and taste of peanuts is increased and they become more crispy and delicious in taste.