चॉकलेट पीनट बार - Chocolate Peanut Bar

चॉकलेट पीनट बार (Chocolate Peanut Bar) खाने में बहुत टेस्टी लगती है और ये सभी को खास कर बच्चों को तो बहुत पसंद आती है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
Read : Chocolate Peanut Bar in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients For Chocolate Peanut Bar
- मूंगफली के दाने - 1 कप (200 ग्राम, भुने और छिले हुए)
- डार्क चॉकलेट (डार्क कम्पाउन्ड) - 1 कप (200 ग्राम, टुकडे़ किए हुए)
- बटर - 2 टेबल स्पून
- चीनी पाउडर - 2 टेबल स्पून
- छोटी इलायची - 2, छील कर पाउडर बना लें
विधि - How To Make Chocolate Peanut Bar
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली के दानों को मिक्सी में डाल कर पीस लें. पिसे हुए मूंगफली के दानों को एक प्याले में निकाल लें, और चीनी पाउडर डाल कर मिलाएं (चीनी को मिक्सी में बारीक पीस कर छान कर चीनी पाउडर बना सकती हैं).
मिश्रण में इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं. बटर को पिघला कर थोड़ा - थोड़ा यूज करते हुए मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें, इतना मक्खन डालें कि हाथ में लेकर इकठ्ठा करने से मिश्रणं एक साथ जुड़ जाए. मिश्रण को हल्के हाथों से बाइंड करके देखें कि वह लड्डू की तरह बन रहा हो. मिश्रण तैयार है.
अब इस मिश्रण से थोडा़ सा मिश्रण हाथ में लेकर इसे हाथों की मदद से मुठ्ठी में दबाते हुए थोड़ा लंबा आकार दें और फिर इसे चौकर आकार देकर प्लेट में रख दीजिये (इसे बर्फ़ी की तरह प्लेट में जमा कर, काट कर भी चौकोर आकार दे सकते हैं). सारे मिश्रण से इसी तरह पीनट बार तैयार करके इन्हें भी किसी प्लेट में लगा लें. जब सारे पीनट बार बन कर कर तैयार हो जाएं तो इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये सैट हो जाएं.
चॉकलेट मैल्ट करें - How To Melt Chocolate

जब तक पीनट बार सैट होते हैं तब तक चॉकलेट को मेल्ट कर लें. इसके लिए आप चाहें तो चॉकलेट को डबल बॉईलर में या माइक्रोवेव में पिघला लें. बॉईलर में चॉकलेट पिघलाने के लिए एक बर्तन में पानी गरम करके उसके ऊपर दूसरा बर्तन रख कर, चॉकलेट डाल कर पिघलाया जाता है, इस विधि को हम पहले ही मोलडेड चॉकलेट की रेसिपी (Molded Chocolate Recipe) में बता चुके हैं.
माइक्रोवेव में चॉकलेट पिघलाने के लिए इसे माइक्रोवेव सेफ़ प्याले में डाल कर 1 मिनट के लिए अधिकतम तापमान पर माइक्रोवेव कर लें. प्याले को बाहर निकाल कर चम्मच से चॉकलेट को चलाएं, अगर आपको लगे कि चॉकलेट अच्छे से मैल्ट नहीं हुई है तो इसे 20-25 सैकेंड के लिए फिर से माइक्रोवेव में मेल्ट कर लें. प्याले को बाहर निकाल कर चॉकलेट को अच्छे से चला दें, इसे चम्मच से गिरा कर देखें. अगर ये धार के रूप में गिरती है तो चॉकलेट अच्छे से मैल्ट हो गई है. चॉकलेट को पहले केवल 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें फिर जरूरत के अनुसार इसे 10-20 सैकेंड और माइक्रोवेव कर लें. क्योंकि ज्यादा हीट से चॉकलेट मेल्ट होने के बजाए जल भी सकती है.
पिघली हुई चॉकलेट को थोडी़ देर चम्मच से चलाते हुए हाथ से छूने लायक ठंडा कर लें. एक ट्रे में बटर पेपर बिछा कर उसे तैयार कर लें.
पीनट बार भी अब तक सैट हो चुकी हैं. एक पीनट बार को लेकर इसे पिघलाई हुई चॉकलेट में अच्छे से डिप करें. अब एक किचन फ़ोर्क (कांटे) की मदद से चॉकलेट लिपटी पीनट को उठाएं और अतिरिक्त चॉकलेट को प्याले में ही गिराते हुए बार को बटर पेपर बिछाई ट्रे में रख लें. बाकी सारे पीनट बार को भी इसी प्रकार तैयार करके बटर पेपर पर रख लें. चॉकलेट बार को ठंडा करने के लिए इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख कर जल्दी से ठंडा किया जा सकता है.
ठंडा होने के बाद चॉकलेट पीनट बार सैट हो चुके हैं इन्हें बटर पेपर से निकाल कर किसी प्लेट में रख लें. बार के किनारों पर अगर फ़ालतू चॉकलेट लगी है तो उसे चाकू से काट कर हटा सकते हैं.
चॉकलेट पीनट बार को रैप करें - Wrap Chocolate Peanut Bar
इन्हें रैप करने के लिए रैपर को एक बराबर के चौकोर टुकडों में काट लें. इसका साईज इतना रखें कि इसमें बार अच्छे से रैप हो जाए. अब एक रैपर का टुकड़ा लेकर इसमें एक बार को रखते हुए लपेटें. इसे किनारों से भी अच्छे से बंद कर दें. बाकी सारे बार को भी इसी तरह रैप कर लें.
टेस्टी और यम्मी चॉकलेट पीनट बार तैयार है. इसे मजे से खाएं. आप इसे फ्रिज में रखकर 1 महीने तक आराम से खा सकते हैं.
सुझाव:
- चॉकलेट पीनट बार में आप मीठा अपनी पसंद से कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
- चॉकलेट को आप जितना छोटा तोड़ कर पिघलायेंगे वो उतनी जल्दी पिघल जाएगी.
- चॉकलेट को पहले एक मिनट के लिए ही पिघलाएं और फिर जरूरत के अनुसार थोडा़ और माइक्रोवेव कर लें. ज्यादा हीट से चॉकलेट जल सकती है.
- जिस बर्तन में आप चॉकलेट पिघला रहें हैं वो बर्तन और चम्मच एकदम साफ़ और सूखे होने चाहिएं. पानी की एक बूंद भी चॉकलेट को अच्छे से मैल्ट करने में परेशानी देती है.
Chocolate Peanut Bar Recipe Video
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद, वेबसाइट पर सारी रैसिपी वेजिटेरियन ही है.
निशा: वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी माइक्रोवेव में बनाई गई है, सर्च बटन पर recipe in microwave लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रुबीना, चौकलेट को डबल बायलर में मेल्ट किया जा सकता है, मोल्डेड चौकलेट के लिये हमने चौकलेट को गैस पर डबल बायलर में मेल्ट किया है, उसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: रेनू, केक के लिये यलो बटर यूज कर सकते हैं.
butter ghar ka use kar sakte h?
निशा: सोनियां जी हां घर का बटर यूज किया जा सकता है.
निशा: मीनाक्षी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
reply immeditely
निशा: कोमल जी हां ले लीजिये, इसका टेस्ट ज्यादा अच्छा होता है.
bahar wale buter me salt ka taste nai ayega kya.?
or agar buter paper na ho to kya use kare?
निशा: शिखा, घी यूज कर सकते हैं लेकिन बटर ज्यादा अच्छा है.
निशा: खुशबू, चौकलेट लिक्विड यूज नहीं कर सकते हैं.
निशा: खुशबू मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शिखा, पीनट की जैसे काजू के बार बना सकते हैं, तिल के, बादाम के बार बनाकर चौकलेट में डिप करके बना सकते हैं.
mene ismein dairy milk chocolate daali hai
agar mai ismein dairy milk daalti hun toh phir isse banane ki zarurat kya hai
dairy milk 10rs ki hi khaalo
velle nhi hai hum
निशा: आप सच कह रही हैं.
निशा: विधिका, आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है इसे फिर से लिखें और जिस रैसिपी के बारे में पूंछना चाहती हैं प्लीज सवाल उस रैसिपी पर ही लिखें मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी, धन्यवाद.
or can we use any dark ready to eat chocolate like bournville?
please advise. tks.
निशा: रंजना, चौकलेट कम्पान्ड से ही चौकलेट बनती है.
निशा: संजना मैं इस वीडियो को बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अम्रिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं नया नया बनाकर लिखती रहूँ, ये काम मुझे बहुत खुशी देता है.
निशा: गोविन्द, डेयरी मिल्क तो तैयार चौकलेट है, ये चौकलेट कम्पाउन्ड आता है, डार्क और व्हाइट दोंनो कम्पाउन्ड दिल्ली में करोलबाग और पुरानी दिल्ली में बड़ी चौकलेट की दुकान पर मिल जाते हैं, नोयडा में सेक्टर 51 में एक बेकरी है उसके पास मिल जाते हैं.
निशा: प्रीती, काजू कतली को किसी भी मिठाई को बनाने में यूज कर सकती हैं, आप इसे क्रम्बल करके गुझिया में भर कर गुझिया बना सकती है, गाजर, लौकी या कद्दू किसी भी हलवा में डालकर यूज कर सकती है, लेकिन प्लीज याद रखें कि आपके घर में काजू कतली पसन्द नहीं की जाती है, थोड़ा सा ट्राई करें और फिर ज्यादा बनायें, धन्यवाद.
?
निशा: रितु, बिलकुल नहीं कर सकते.
निशा: सिमरन, मेरे सारे यूटेन्सिल्स दिल्ली से खरीदे गये हैं, मैं प्रोपर दुकान नहीं जानती लेकिन मेरे हजबेन्ड करोल बाग जाते रहते हैं वही से लाते हैं, आप वहां या बर्तन की किसी अच्छी दुकान पर देख सकती हैं, अवश्य मिल जायेंगे.
निशा: शगुन, डार्क चौकलेट हल्की कड़वी होती है, लेकिन कुछ लोग इसे पसन्द करते हैं, अगर आपको उसका कड़वा पन न पसन्द हो तो आप इसमें व्हाइट कम्पाउन्ड मिक्स कर सकते हैं.
निशा: शगुन जी हां घी भी डाला जा सकता है.
निशा: शगुन अवश्य ले सकते हैं.
निशा: हरमन, सत्तू का शरबत बनाना मेरे चेनल पर दिया गया है, आप सर्च बटन पर सत्तू का शरबत लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नन्दिनी, किसी भी ट्रे या प्लेट में घी या तेल लगाकर चौकलेट रखी जा सकती है.