चॉकलेट पीनट बार - Chocolate Peanut Bar

📅 3 मई 2013 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 72 कमेंट ★ 3.9 (3965)


चॉकलेट पीनट बार (Chocolate Peanut Bar) खाने में बहुत टेस्टी लगती है और ये सभी को खास कर बच्चों को तो बहुत पसंद आती है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

Read : Chocolate Peanut Bar in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Chocolate Peanut Bar

  •  मूंगफली के दाने - 1 कप (200 ग्राम, भुने और छिले हुए)
  • डार्क चॉकलेट (डार्क कम्पाउन्ड) - 1 कप (200 ग्राम, टुकडे़ किए हुए)
  • बटर - 2 टेबल स्पून
  • चीनी पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • छोटी इलायची - 2, छील कर पाउडर बना लें

विधि - How To Make Chocolate Peanut Bar

इसे बनाने के लिए सबसे पहले  मूंगफली के दानों को मिक्सी में डाल कर पीस लें. पिसे हुए  मूंगफली के दानों को एक प्याले में निकाल लें, और चीनी पाउडर डाल कर मिलाएं (चीनी को मिक्सी में बारीक पीस कर छान कर चीनी पाउडर बना सकती हैं).

मिश्रण में इलायची पाउडर डाल कर मिलाएं. बटर को पिघला कर थोड़ा - थोड़ा यूज करते हुए मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें, इतना मक्खन डालें कि हाथ में लेकर इकठ्ठा करने से मिश्रणं एक साथ जुड़ जाए.   मिश्रण को हल्के हाथों से बाइंड करके देखें कि वह लड्डू की तरह बन रहा हो. मिश्रण तैयार है.

अब इस मिश्रण से थोडा़ सा मिश्रण हाथ में लेकर इसे हाथों की मदद से मुठ्ठी में दबाते हुए थोड़ा लंबा आकार दें और फिर इसे चौकर आकार देकर प्लेट में रख दीजिये (इसे बर्फ़ी की तरह प्लेट में जमा कर, काट कर भी चौकोर आकार दे सकते हैं).  सारे मिश्रण से इसी तरह पीनट बार तैयार करके इन्हें भी किसी प्लेट में लगा लें. जब सारे पीनट बार बन कर कर तैयार हो जाएं तो इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये सैट हो जाएं.

चॉकलेट मैल्ट करें - How To Melt Chocolate


जब तक पीनट बार सैट होते हैं तब तक चॉकलेट को मेल्ट कर लें. इसके लिए आप चाहें तो चॉकलेट को डबल बॉईलर में  या  माइक्रोवेव में पिघला लें. बॉईलर में चॉकलेट पिघलाने के लिए एक बर्तन में पानी गरम करके उसके ऊपर दूसरा बर्तन रख कर, चॉकलेट डाल कर पिघलाया जाता है,  इस विधि को हम पहले ही मोलडेड चॉकलेट की रेसिपी (Molded Chocolate Recipe) में बता चुके हैं.

माइक्रोवेव में चॉकलेट पिघलाने के लिए इसे माइक्रोवेव सेफ़ प्याले में डाल कर 1 मिनट के लिए अधिकतम तापमान पर माइक्रोवेव कर लें. प्याले को बाहर निकाल कर चम्मच से चॉकलेट को चलाएं, अगर आपको लगे कि चॉकलेट अच्छे से मैल्ट नहीं हुई है तो इसे 20-25 सैकेंड के लिए फिर से माइक्रोवेव में मेल्ट कर लें. प्याले को बाहर निकाल कर चॉकलेट को अच्छे से चला दें,  इसे चम्मच से गिरा कर देखें. अगर ये धार के रूप में गिरती है तो चॉकलेट अच्छे से मैल्ट हो गई है. चॉकलेट को पहले केवल 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें फिर जरूरत के अनुसार इसे 10-20 सैकेंड और माइक्रोवेव कर लें. क्योंकि ज्यादा हीट से चॉकलेट मेल्ट होने के बजाए जल भी सकती है.

पिघली हुई चॉकलेट को थोडी़ देर चम्मच से चलाते हुए हाथ से छूने लायक ठंडा कर लें. एक ट्रे में बटर पेपर बिछा कर उसे तैयार कर लें.

पीनट बार भी अब तक सैट हो चुकी हैं. एक पीनट बार को लेकर इसे पिघलाई हुई चॉकलेट में अच्छे से डिप करें. अब एक किचन फ़ोर्क (कांटे) की मदद से चॉकलेट लिपटी पीनट को उठाएं और अतिरिक्त चॉकलेट को प्याले में ही गिराते हुए बार को बटर पेपर बिछाई ट्रे में रख लें. बाकी सारे पीनट बार को भी इसी प्रकार तैयार करके बटर पेपर पर रख लें. चॉकलेट बार को ठंडा करने के लिए इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख कर जल्दी से ठंडा किया जा सकता है.
ठंडा होने के बाद चॉकलेट पीनट बार सैट हो चुके हैं इन्हें बटर पेपर से निकाल कर किसी प्लेट में रख लें. बार के किनारों पर अगर फ़ालतू चॉकलेट लगी है तो उसे चाकू से काट कर हटा सकते हैं.

चॉकलेट पीनट बार को रैप करें -  Wrap Chocolate Peanut Bar
इन्हें रैप करने के लिए रैपर को एक बराबर के चौकोर टुकडों में काट लें. इसका साईज इतना रखें कि इसमें बार अच्छे से रैप हो जाए. अब एक रैपर का टुकड़ा लेकर इसमें एक बार को रखते हुए लपेटें. इसे किनारों से भी अच्छे से बंद कर दें. बाकी सारे बार को भी इसी तरह रैप कर लें.
टेस्टी और यम्मी चॉकलेट पीनट बार तैयार है. इसे मजे से खाएं. आप इसे फ्रिज में रखकर 1 महीने तक आराम से खा सकते हैं.

सुझाव:

  • चॉकलेट पीनट बार में आप मीठा अपनी पसंद से कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
  • चॉकलेट को आप जितना छोटा तोड़ कर पिघलायेंगे वो उतनी जल्दी पिघल जाएगी.
  • चॉकलेट को पहले एक मिनट के लिए ही पिघलाएं और फिर जरूरत के अनुसार थोडा़ और माइक्रोवेव कर लें. ज्यादा हीट से चॉकलेट जल सकती है.
  • जिस बर्तन में आप चॉकलेट पिघला रहें हैं वो बर्तन और चम्मच एकदम साफ़ और सूखे होने चाहिएं. पानी की एक बूंद भी चॉकलेट को अच्छे से मैल्ट करने में परेशानी देती है.

Chocolate Peanut Bar Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (3965 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (72)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pooja
Namste nisha ji..Kya mugfali ki jagh hum kaju ya badam bhi le sakte hai ?????
NishaMadhulika
पूजा जी, बिलकुल आप अपनी पसंद अनुसार जो चाहें उपयोग कर सकते हैं.
RAJESH SHRIMALI
thanks nishji, rasoi sikhane kala bahd achi hai, rasoi sikha kar aap pure hidustan ki betiyan ki ma ban chuki hai . mera anurodh hai ke ab aap rasoi sikhate vakt dadima ke nuskhe bhi batay or pure duniya ki dadima ban ne ka sobhagy payen . hame aap per garv hai ki aap jane anjane desh ki rasoi ko bachane ke peryash me lagi hai. hamari shubkamnai.

निशा: राजेश जी, आपके इस प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
mahek
it was fabulous

निशा: महक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vineeta
Nisha ji, we are use to watch regularly your videos and request you to pls can u provide us address of Noida Sector 51 bakery from their we can buy chocolates bricks.. Thanks
निशा: विनीता जी, आप सेक्टर-51 में जायें वहां के मार्केट में बेकरी पूछने पर आप वहां पहुंच सकते हैं.
Seema
Ma'am Kya chocolate peanut bar banane k liye liquid chocolate jo shake banane k liye hoti hai wo bhi use kar saktey hai?

निशा: सीमा जी, इसमें लिक्विड चॉकलेट इस्तेमाल नही कर सकते.
meenu
V easy respi......

निशा: मीनू जी, धन्यवाद.
Neha singh
Mai isme choclate powder use kr sakti hu kya..choclt powder mai milk daalkr uska paste bana sakti hu???

निशा: नेहा जी, यह चॉकलेट कम्पाउन्ड से ही बनती है.
maliha
hiii
nisha ji pls mujhe bataye ki chocolate bina frige k kitne din rahe sakti he,kya koi tarika he ye bina frige kuch din rahe pighle nai
pls reply

निशा: मालिहा जी, चॉकलेट को ठंडे स्थान पर रखना आवश्यक है, बिना फ्रिज के तो पिघल ही जाएगी.
निशा: मलिहा जी, चौकलेट को ठंडी जगह पर रखें, गरम जगह पर तो यह पिघलती ही है.
gayatree
nisha ji kya hum freezer ke bina chocolate bana payenge ya phir koi aur tarika bhi hai?????

निशा: गायत्री जी, चाकलेट को सैट करने के लिए किसी ठंडे स्थान पर तो रखना आवश्यक ही होता है.
sweta
Mam Maine milk pwd aur coco pwd se chocolate candy banai Jo set nh Hui please help me,
निशा: स्वेता जी, मिश्रण अगर जमने वाली कनसिसटेन्सी तक न पका हो तो एसा हो सकता है, मिश्रण को कढ़ाई में डालकर फिर से थोड़ा और पकायें और जमा दीजिये, केन्डी जम जायेगी.
sweta
Thank u very much mam u hv solved my confusion
sweta
Mam light corn syrup ki recipe sikaiye name jisse fondant banta h or ingredients ase use karen Jo easily mil Jaye I love u mam
sweta
Thank u mam u r very helpful to us in cooking new variety of food I love u mam please bataiye na ki egg less cake me milkmaid kyun dalte hair or ek question cake me egg ka kya function hai
निशा: स्वेता जी, एग केक को बाइन्ड करने में मदद करता है, इसकी जगह एगलैस केक में कन्डेन्स्ड मिल्क या एपल सास का यूज किया जाता है.
sweta
Madam mujse chocolate candy set nh Hui or demolding me v problem hui
निशा: श्वेता जी, चौकलेट में 1-2 बूंद पानी चला जाय तो चौकलेट सैट नहीं होती, और चौकलेट निकालने के लिये मोल्ड को उल्टा करके थपथपा देना है, चौकलेट आराम से निकल जाती है.
himanshu
hiiii nisha g main aap se puchna chata hu ki chocolate compound karolbagh or purani delhi me konsi market mai milti hai
guru
nisha anti kya hum moongfli k jagah par kuch aur v use kr skte hai.. koi dry fruits vegaira...??

निशा: गुरु, काजू, बादाम किदी भी ड्राईफ्रूट से चौकलेट बार बनाई जा सकती है.
guru
nisha anti kya aap mujhe bta skti hain k.. microwave mein egless cake ko maximum kitne tym k liye bake kiya jata hai.. pllzz tell me.
निशा: गुरु, माइक्रोवेव में केक को 4-5 मिनिट बेक कीजिये. एपल स्पंज केक रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, इसे हमने माइक्रोवेव में बनाया है, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Vimal
Nishaji, kya aap mujhe Dark Compound Shop ka address de sakti hai, Delhi or Noida.
निशा: विमल जी, डार्क कम्पाउन्ड दिल्ली में करोल बाग में चौकलेट की दुकान पर मिल जाता हैं, मैं इनका प्रोपर एड्रेस मंगवालूंगी.
archana jaiswal
humne aapki chochalate bar wali receipe banayi thi....woh bhot acchi bani thi...kya aap mujhe mozzeralla cheese ki receipe bata skti h
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
ashwini
chocolste hum ghar par bhi to bana sakte hai plz aap recipe batae
Ritu Patel
ye dark chocolate compound kya hota hai?ye kaun si company ka aata hai?
निशा: रितु, डार्क चौकलेट कम्पाउन्ड डार्क चौकलेट है, ये कई कम्पनी के आते हैं लेकिन हमने मोर्डे का यूज किया है.
kareena
can I use bournville instead of dark compound chocolate
निशा: करीना जी हमने इसे यूज तो नहीं किया है लेकिन आप इसे यूज करके देख सकते हैं.
Abha
Hi Mam,
kitne temparature pe microwave ko set karna hoga??
निशा: आभा माइक्रोवेव को सैट करने की आवश्यकता नहीं है, माइक्रोवेव के अधिकतमा तापमान पर ही बताये हुये समय के अनुसार इसे माइक्रोवेव करना है.
ishaa
kya isi trah mango cake bhi bana skte he microwave me?

निशा: इशा जी हां अवश्य बना सकते हैं.
prathima
Hi nishaji please let me know on what temprature this apple should be baked.
rina
pls update the recipe of jain sweet corn soup which is prepared in hotels
निशा: रीना, जैन स्वीट कार्न सूप वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट पर दिये हुये सर्च बटन पर स्वीट कार्न सूप लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Manali M
Hello Nisha ji. I tried this recipe today. A brown layer came on upper side and this one was equally tasty n quick too. Thanks for the lovely recipe.
megha sharma
I have a convection microwave so please tell me on which mode of it I have to bake this cake and also do I need to preheat it before ....
निशा: मेघा, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर 180 डि.से.पर सैट कर लीजिये, 4-5 मिनिट तक गरम होने दिजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है और दिये हुये तरीके से केक बनाकर तैयार कर लीजिये.
Sachit s
Dhanyawad nishaji.......
Sachit s
Nisha mam aapki sabhi recipes muzhe bahot achchi lagati hain.......aur aap jo detail me likhati hain na wo muze bahot achcha lagata hain.....muze ek sawal puchana hain maine kal ek coco powder butter suger milk nd flour nd water lekar ek chocolate recipe banai hain lekin wo freez me hard nahi ho rahi hain wo abhibhi narm hain plz suggest me to make this chocolate harder.plz
निशा: सचित जी, मिक्सर में वाटर की मात्रा थोड़ा अधिक रहने से वह नरम रहता है, उसे अगर थोड़ा और पका लिया जाता तब वह जम जाता.