राजभोग - Rajbhog Recipe -Easy Rajbhog recipe

📅 2 मई 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 92 कमेंट ★ 3.2 (8326)


राजभोग बिलकुल स्पंज रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है, फर्क इतना है कि इसके के अन्दर सूखे मेवे की स्टफिंग भरी होती है, और साइज में राजभोग थोड़ा बड़ा होता है. राजभोग में हम केसर मिला कर केसरिया राजभोग (Kesari Rajbhog) भी बना सकते हैं.

Read : Rajbhog Recipe -Easy Rajbhog recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajbhog Recipe

  • दूध - 1 .5 लीटर (7. 5 कप)
  • चीनी - 1 किग्रा. (4 कप)
  • अरारोट - 2 छोटी चम्मच
  • टाटरी (टार्टरिक एसिड) - आधा छोटी चम्मच या 3 चने के बराबर टुकड़े
  • काजू - 10-12
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 6-7

विधि - How to make Bengali Rajbhog Rasgulla

राजभोग बनाने के लिये सबसे पहले छैना बनाकर तैयार करना है: छैना बनाने के लिये दूध को गर्म करने के लिये गैस पर रख दीजिये.

छैना फाड़ने के लिये टाटरी (टार्टरिक एसिड) को आधा कप पानी में घोल कर टाटरी का घोल बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, दूध को गैस से उतार लीजिये और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, दूध को 80 % गरम रहने के बाद उसमें थोड़ा थोड़ा टाटरी का पानी डालिये और चमचे से मिलाते हुये चलाइये, जब तक दूध फटने न लगे तब तक टाटरी का पानी मिलाते और दूध को चलाते रहें, जैसे ही दूध फट जाय टाटरी का पानी मिलाना बन्द कर दीजिये. दूध 2 मिनिट में अच्छी तरह फटकर तैयार हो जाता है.

अब सूती, सफेद, पतले कपड़े को धोकर छलनी के ऊपर फैलायें और छलनी को किसी बड़े बर्तन के ऊपर रख लीजिये. फटे दूध को कपड़े पर डालिये, छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा, और पानी नीचे के बर्तन में आ जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठा कर, पकड़ कर छैना को दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये. छैना तैयार है.
छैना को किसी बड़ी प्लेट में निकाल लीजिये, और दोनों हाथो की उंगलियों से मथ मथ कर चिकना कीजिये, चिकने किये हुये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मलते हुये मिक्स कीजिये. राजभोग के लिये छैना तैयार हो गया है.


पिठ्ठी बना लीजिये:

काजू को छोटे छोटे टुकडे में काट लीजिये, पिस्ते को भी छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये (आप चाहें तो पिस्ते को गरम पानी में डाल कर थोड़ा रख लीजिये, और उसका छिलका उतार लीजिये). इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. 1 टेबल स्पून छैना और सारी कटे हुये मेवे, इलाइची पाउडर अच्छी तरह मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये. (पिठ्ठी में पसन्द के अनुसार, पीला या लाल फूड कलर डाल सकते हैं).
राजभोग के गोले बनाकर तैयार कर लीजिये:

छैना को बराबर बराबर के छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये (इतने छैना को 12-14 टुकड़ों में तोड़ लीजिये). छैना का एक टुकड़ा उठाइये, हथेली पर रखकर थोड़ा बड़ा कर, बीच में थोड़ी सी गहराई बना लीजिये, गहराई के ऊपर 1/4 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख लीजिये, छैना को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये, और अच्छी तरह दोंनों हाथों की सहायता से गोल कर लीजिये, तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे राजभोग के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

चाशनी बना लीजिये :
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 2.5 कप पानी डाल दीजिये, और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये. चीनी अगर साफ न हो तो चीनी पानी में घुलने के बाद आधा कप दूध चाशनी में डालिये, उबल कर जो गन्दे से जो झाग चाशनी के ऊपर आ जाय उन्हैं चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. चाशनी को 1 तार या 2 तार देखना आवश्यक नहीं है, चाशनी में अच्छी तरह उबाल आने पर राजभोग को 1 - 1 करके अच्छी तरह उबलती चाशनी में डालिये, गैस प्लेम तेज रखिये, चाशनी हमेशा उबलती रहनी चाहिये.

बर्तन को ढककर राजभोग को पकाइये ताकि चाशनी के ऊपर भरपूर झाग बनते रहें, ये चाशनी के झाग राजभोग को पकने में मदद करते हैं. 8-10 मिनिट में चाशनी गाड़ी होने लगती है, अब चमचे से 1-1 चमचा पानी डालें, लेकिन ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल बना रहे, धीरे धीरे एकदम थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहे कि चाशनी पतली बनी रहें. राजभोग को उबलती चाशनी में 20 मिनिट तक पका लीजिये.

चाशनी में पड़े राजभोग ठंडे हो जाय तब थोड़ा 1-2 चुटकी पीला फूड कलर या केसर एक टेबल स्पून पानी में घोल कर चाशनी में डालकर मिक्स कर दीजिये, पीले गोल्डन, बहुत अच्छे राजभोग तैयार है.
राजभोग को चाशनी में डूबे ही फ्रिज में रखिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • छैना नरम होना बहुत ही आवश्यक है. छैना नरम न होने पर राजभोग फट कर चाशनी में बिखर सकते है, या राजभोग सख्त बनेंगे.
  • राजभोग पकते समय चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, चाशनी में झाग बनते रहें, चाशनी के झाग राजभोग को पकने और उन्हैं स्पंजी बनाने में मदद करते हैं. (आप चाहे तो 4-5 रीठा के बीज पानी में घोल लीजिये और सामान्य पानी के के बजाय रीठा मिले पानी को 1-1 चमचा करके चाशनी में डालिये उससे चाशनी में बहुत अच्छे झाग बनते हैं और राजभोग बहुत ही स्पंजी बनकर तैयार होते हैं. आमतौर पर बाजार में हलवाई रसगुल्ले उबालते समय झाग के लिये रीठा मिला पानी मिलाते रहते हैं.).
  • राजभोग को हम प्रेशरकुकर में भी बना सकते हैं. प्रेशर कुकर में हम पहले स्पंज रसगुल्ले बना चुके हैं. राजभोग भी स्पंज रसगुल्ले की तरह उबालते हैं.
  • राजभोग अगर अच्छी तरह न पके हो तो वे ठंडे होने पर पिचक कर सख्त हो जाते हैं.

Rajbhog recipe video - Rajbhog recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (8326 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (92)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sunita
Thank u so much mam thank u so much for reply
Sunita
Lekin mam pls btayein ki 'Tartaric acid' ka kya use hota hai?
निशा: सुनीता, टाटरी को पानी में घोल कर, उसे दूध में डालकर फाड़ा है, छैना बनाया है, टाटरी की जगह नीबू भी यूज कर सकते हैं.
Sunita
Mam maine 3 bar rasmalai bnai,2 br achi bni,3rd tym chenna me nimbu ki khatas nikaalne k ly 4 glas pani dala pani sara nikaalke jb use mathha to wo cream bngya. Arroat milaya to wo aur khrb hogaya.nxt tym chenna cream na bne iske ly kya kru? Taki chenna ko khub mathu.pls help
निशा: सुनीता, छैना में पानी अधिक रहने से एसा हो सकता है, पानी को अच्छी तरह निचोड़ दीजिये, और दूध गाय का लेंगी तो बहुत अच्छा है, अमूल का फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है, आपने 2 बार रसमलाई अच्छी बना ली है, आप बनाइये अच्छी रसमलाई बनेगी.
Sunita
Hello mam
apke btaye tarike se maine spungy rasgulle, or ras malai banai phli bar me hi bht ache bane. Thank u so much mam. Lekn ap bta skte ho ki 'TARTARIC ACID' kya hota hai?
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद. टार्टरिक एसिड इमली, ग्रेप्स प्लान्ट से बनाया गया एसिड है.
vijay kumar ora
maine apki recipe dekhkar rasogulla banae par ve chasni mai fail gaye dilute ho gaye, maine kya galti kee? please let me know,I have used baffalo milk.
निशा:यदि छैना मथकर मुलायम न बना हो या चाशनी की आग एकदम तेज न हो तब एसा हो सकता है,
manjula
nisha ji please yah bataye ki chena ka map ya vajan kitana hona chaheya kyonki doodh mae pani mila hota hai usi kae according suger aoor arrarote bataye
निशा: मंजुला जी, 1.5 लीटर दूध से लगभग 350 ग्राम छैना बनकर तैयार हो जाता है, दूध मिलाबटी हो तो छैना अच्छा नहीं बनता है और राजभोग भी अच्छे नहीं बनेंगे. गाय का दूध या अमूल का फुल क्रीम दूध इसके लिये ठीक रहता है.
priya tiwari
aunty kya doodh fadne keliye nibu use kar sakte hai pls rply me & aunty i love u aapne to hume har tarh ke khane banana sekha diya hai thanks
निशा: प्रिया, जी हां दूध फाड़ने के लिये नीबू यूज कर सकते हैं.
pallavi agrawal
mam maine aapki recipe se spanj rasgulle banaye aur ghar me sabko khilaye,sab bahut khus hue,all credit goes to u.thank you aunty..
निशा: पल्लवी जी आपको भी मेरा बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
smita
hello mam, agar ararot na ho to uski jaghe kuch or use kar sakte hai kya.
निशा: स्मिता, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर (कार्न स्टार्च) डाला जा सकता है.
parul jain
hello mam,is recipe ke liye cow milk use kare ya buffalo milk.
निशा: पारुल, काउ मिल्क यूज करें तो ज्यादा अच्छा है.
aasim
Nisha ji me tatri kha se kharidu.or shop pr jaakar tatri bolunga to kya dukanwala samajh jayega ke mjhe kya chahiye.?
निशा: आसिम, दुकानदार समझते हैं, और न मिले तो दूध को नीबू के रस से फाड़ा जा सकता है.
savita
nisha ji apki wajah se hi mera khana banne me interest huaa hai maine aapse bahoot si recipe sikhi hai.or sabhi dish badi hi achchi bani. sabhi ne tarif ki
iske liye aapko thanks
mujhe chap stick banane ki recipe bhi puchni thi
निशा: जी सविता मैं कोशिश करूंगी.
rita choudhary
mam inko suger ki chasni me hi pakana jaruri hota hai ...........ya jese ghee me bhi pka sakte hai
निशा: रीता, राजभोग सुगर चाशनी में ही पकाया जाता है.
neha
aunty kya doodh fadne keliye dahi use kar sakte hai kisi ne bola hai ki dahi se fadne se chenna bohot soft hota hai ,kya wo chenna se rasgulla ya rajbhog achha banega plz bataiye
निशा: नेहा, जी हां दही से निकला पानी जिसे तोड़ कहा जाता है, उसे यूज कर सकते हैं, उससे बने छैना से रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
ritu
mam rajbog jab maine banaya tb vo bht soft nai ho paye mam plz btaye aisa kyu hua
निशा: रितु, छैना नरम न बने तो राजभोग स्पंजी नहीं बनते, या चाशनी गाड़ी हो जाय तो राजभोग फूलने के लिये पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और वह स्पंजी नहीं बन पाते.
neha
aunty kya bina ararott ka rajbhog cooker me ban sakta hai ?

निशा: नेहा, राज भोग इसी तरह से बनाया जाता है.
priyanka
agr kaju,piste aur ilaichi na daalen toh bhi acche banenge kya?
निशा: प्रियंका, राजभोग में स्टफिंग ड्राई फ्रूट की होती है, नहीं डालेंगी तो भी अच्छी बनेगी लेकिन वह रसगुल्ले कहलायेंगे.
pandya chetna n.
aunty,mene 1,bar apki recipe dekhi hae muje achhi lagi meri love mrg hae me yea resipe banake mere parivar valo ka dil jitna chahti hoo i hop achhi banegi........fir apko bataungi.
poonamtripathi
raj bhog ki recipy muze bhot pasand aayee thanks to you.

uma
Mam.hum ararot esme ku use kar rhe hai.kya hum maida use kar skte hai ararot ke vjay
निशा: उमा, अरारोट डालना ज्यादा अच्छा होता है.
Sunanda
Aunty i jus keep on trying ur recipes n it al turn out vry delicious..... Aunty y dont u tel al d nutritional values of aly recipe dat u mk instead of telilng v shld eat r any Dal or Subzi wid rice or roti... V al Indian hv dat common sense... N sumbody else also hv complained d same thing in comment section lyk me dat " PLZ dont mention dat dis eatable il b liked by kids only... coz it doesnt sound gud... N v shld eat r eatables as an evening snack or in sum party or any festival.... I reqest u 2 tel jus d Nutritional Value of food only n NOT whn 2 eat n wch kind of genre il like dis food n v shld eat r any Dal n Subzi wid d help of any Roti/Prantha or Rice.... I il b vry thankful 2 u ......
KOMAL
Aunty aapki banayi hui koi bhi recipe aaj tak fail nahi hui... Hamesha success kuonki aap itni easy tarike se batati hai ...... Jab bhi main aap ki batayi hui recipe try karti hu ghar aur bahar log ungliya chate reh jate hai... Main to aapki website bata deti hu sabko...Taki vo bhi aapki website se fayda utha sake... Aunty main aur mujhe lagta hai kafi sare aap k fans ye janne ko utsuk honge ki aap Delhi mein kaha rehti hai ?? Aur aap India k kis State ko belong karti hai kuonki jo jahan rehta vahan k khane ki khushbu uske haatho mein jarur rehti hai......Tahe dil se dhanyavad aap ki itni svadisht aur easy recipes k liye......
निशा: कोमल मैं आगरा से हूं और अभी मैं नोइडा में रहती हूँ, खाना बनाना मेरी हावी है, और आपके इतने अच्छे कमेन्ट मेरे उत्साह को बढ़ाते रहते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.

bhawna bansal
anti ji meine rajbogh banaye h pr vo hard bne h soft ni bne and jb m use gol gol bna rhi thi vo tut rhe the bdi mushkil se set kia pr itne ache nhi bne jitni umid thi.............. tll me
निशा: भावना, राजभोग स्पंजी बनने के लिये, छैना नरम बनाना चाहिये, और उसे मसल मसल कर और नरम करना होता है, छैना नरम न होने की वजह से वह गोल नहीं होते है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती हैं.
mallika
aunty ji rajbhog cooker me banane keliye kitna samay lagta hai plz bataiye bidhi bata dijiye
निशा: मलाइका, कुकर में राजभोग बिलकुल उसी तरह पकाना है, जिस तरह रसगुल्ले पकाये हैं, प्लीज कुकर में रसगुल्ले बनाने का तरीका देख लीजिये, और बिलकुल उसी तरह राजभोग पका लीजिये.
neha
HELLO AUNTY bina ararot ke rajbhog kya nahi bana sakte ?aur jada spongy bana ne keliye kya karu ?????qki mai packed wala doodh se ragulla bayi thi bt wo spongy nahi hua but achha bana tha size bhi bada hua tha but spongy nahi plz aunty answer it thnk u , love u aunty
निशा: नेहा, रसगुल्ला स्पंजी होने के लिये, छैना, एकदम नरम बनना चाहिये, उसे मसल मसल कर अच्छी तरह नर्म और चिकना करना आवश्यक है, रसगुल्ले पकाते समय चाशनी में अच्छी तरह हमेशा उबाल आता रहे, और चाशनी जब गाड़ी होने लगे तब थोड़ा थोड़ा पानी भी डालना है, सारी चीजें ध्यान में रखते हुये रसगुल्ले बनायेंगे तो रसगुल्ले स्पंजी बनेंगे.
vaibhav
hi Nisha mam humne rajbhog ghar per banaya but usmai spongy nahi hua, pakate samay to samay to rajbhog ka size big hua but, 30min k baad bhi wo nahi pake or andar se kache the... Y? jaise video mai dikh rahe the waise nhi bane :(
निशा: वैभव, राजभोग पकते समय आग तेज रहनी चाहिये, चाशनी में इतना तेज उबाल आता रहे कि उसके झाग राजभोग को ढक कर लगातार पकाते रहें, राज भोग 20 मिनिट में अच्छी तरह पक कर तैयार हो जाते हैं.
Niyati
Hello Nisha ji.plz upload the recipe of shahi tukra
निशा: नियति, जी हां आपके लिये शाही टुकड़ा जल्दी ही बनायेंगे.
geeta pujari
mam, can we use vinegar in place of tatri to make chena?
sughanda
Rajbhog is prepared just like spongy rasgullas. The only difference here is that it is stuffed with few dry fruits and is bigger in size. We can make kesari rajbhog by mixing kesar (saffron) into it.

Ingredients for Rajbhog Recipe

Milk - 1.5 liter (7.5 cup)
Sugar - 1 k.g (4 cup)
Ararot - 2 tsp
Tatri (tartaric acid) - ½ tsp or 3 pieces (equal to the size of chana)
Cashew nuts - 10-12
Pistachios - 1 tbsp
Green cardamom - 6-7

How to make Bengali Rajbhog Rasgulla

For making rajbhog we need to prepare chena first. For this take milk in a utensil and place it on flame for heating.

For coagulating milk, make a tatri mixture by dissolving tatri (tartaric acid) in ½ cup water. When milk starts boiling; turn of the gas. Take it off from flame and allow it to get frigid. Make sure milk is 80% warm. Now add little tatri acid mixture at a time and keep stirring the milk. When milk coagulates completely stop adding tatri mixture into it. Within 2 minutes milk coagulates.

Now wash a white muslin thin cloth and spread it over a sieve. Place the sieve over a big utensil. Pour the coagulated milk over the cloth, chena will be collected over the top and water will drain out in the utensil kept beneath. Lift up the cloth from all sides, hold and squeeze out rest of the water. Chena is now ready.

Take out chena in a big plate and knead with your fingers until smooth. Add ararot in chena and mix well. Chena for making rajbhog is ready.

How to make stuffing:

Cut cashews and pistachios into small pieces (you can also soak pistachios in lukewarm water and remove its skin). Peel and crush cardamom for making powder. Mix 1 tbsp chena and all chopped dry fruits for making stuffing (you can add yellow or red food color in stuffing as per your taste). Prepare rajbhog balls now.

Divide chena into small equal parts (divide this much quantity into 12-14 parts). Take one chena part and flatten in with your hands. Make a well and place ¼ tsp stuffing in it. Lift up the chena from all sides and close the stuffing nicely. Roll it back into a round ball and place it on a plate. Like wise prepare all rajbhog balls.

How to make sugar syrup:

Take sugar in any big utensil and add 2.5 cup of water. Cook until sugar melts completely. If the sugar consists of some dust particles then add ½ cup milk into it. There will be a formation of froth on the surface. Remove this with help of a spoon. Syrup doesn’t needs to be of one or two thread consistency. When syrup starts boiling, place rajbhog into it one by one. Keep the flame high, as there should be constant boil in the syrup.

Cover and cook rajbhog so that there is constant formation of froth, as these will help in cooking rajbhog nicely. Within 8-10 minutes syrup will start getting thick in consistency. Now add 1-1 tsp water at a time in syrup making sure there is constant boil in the syrup. Cook rajbhog in boiling syrup for 20 minutes.

When rajbhog will get frigid add 1-2 pinch of food color or 1 tbsp saffron water in the syrup and mix well. Yellow-golden rajbhog are ready. Keep the rajbhog as it is sugar syrup and enjoy eating for 1 week.

Suggestion:

Chena should be soft and soggy else rajbhog will break in the syrup or will get hard.
Make sure there is constant boil in the syrup, formation of froth while cooking rajbhog. This helps in cooking and makes rajbhog spongy. (You can also use ritha water in place of plain water as it helps in formation of froth which further helps make rajbhog spongy. In markets, most of the shop keepers keep on adding ritha water in the syrup while making rasgullas.)
Rajbhog can also be prepared in pressure cooker .we have already prepared spongy rasgullas in pressure. Similarly rajbhog can be prepared in pressure cooker.
If rajbhogs are not prepared appropriately then they may get flat and hard.
surabhi
agar hamare pass jo bacha hua milk ho,or wo apne aap hi phat jata hai,to kya hum us milk ko is recipe k liye use kar sakte hai?