राजभोग - Rajbhog Recipe -Easy Rajbhog recipe

📅 2 मई 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 92 कमेंट ★ 3.2 (8326)


राजभोग बिलकुल स्पंज रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है, फर्क इतना है कि इसके के अन्दर सूखे मेवे की स्टफिंग भरी होती है, और साइज में राजभोग थोड़ा बड़ा होता है. राजभोग में हम केसर मिला कर केसरिया राजभोग (Kesari Rajbhog) भी बना सकते हैं.

Read : Rajbhog Recipe -Easy Rajbhog recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajbhog Recipe

  • दूध - 1 .5 लीटर (7. 5 कप)
  • चीनी - 1 किग्रा. (4 कप)
  • अरारोट - 2 छोटी चम्मच
  • टाटरी (टार्टरिक एसिड) - आधा छोटी चम्मच या 3 चने के बराबर टुकड़े
  • काजू - 10-12
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 6-7

विधि - How to make Bengali Rajbhog Rasgulla

राजभोग बनाने के लिये सबसे पहले छैना बनाकर तैयार करना है: छैना बनाने के लिये दूध को गर्म करने के लिये गैस पर रख दीजिये.

छैना फाड़ने के लिये टाटरी (टार्टरिक एसिड) को आधा कप पानी में घोल कर टाटरी का घोल बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, दूध को गैस से उतार लीजिये और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, दूध को 80 % गरम रहने के बाद उसमें थोड़ा थोड़ा टाटरी का पानी डालिये और चमचे से मिलाते हुये चलाइये, जब तक दूध फटने न लगे तब तक टाटरी का पानी मिलाते और दूध को चलाते रहें, जैसे ही दूध फट जाय टाटरी का पानी मिलाना बन्द कर दीजिये. दूध 2 मिनिट में अच्छी तरह फटकर तैयार हो जाता है.

अब सूती, सफेद, पतले कपड़े को धोकर छलनी के ऊपर फैलायें और छलनी को किसी बड़े बर्तन के ऊपर रख लीजिये. फटे दूध को कपड़े पर डालिये, छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा, और पानी नीचे के बर्तन में आ जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठा कर, पकड़ कर छैना को दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये. छैना तैयार है.
छैना को किसी बड़ी प्लेट में निकाल लीजिये, और दोनों हाथो की उंगलियों से मथ मथ कर चिकना कीजिये, चिकने किये हुये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मलते हुये मिक्स कीजिये. राजभोग के लिये छैना तैयार हो गया है.


पिठ्ठी बना लीजिये:

काजू को छोटे छोटे टुकडे में काट लीजिये, पिस्ते को भी छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये (आप चाहें तो पिस्ते को गरम पानी में डाल कर थोड़ा रख लीजिये, और उसका छिलका उतार लीजिये). इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. 1 टेबल स्पून छैना और सारी कटे हुये मेवे, इलाइची पाउडर अच्छी तरह मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये. (पिठ्ठी में पसन्द के अनुसार, पीला या लाल फूड कलर डाल सकते हैं).
राजभोग के गोले बनाकर तैयार कर लीजिये:

छैना को बराबर बराबर के छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये (इतने छैना को 12-14 टुकड़ों में तोड़ लीजिये). छैना का एक टुकड़ा उठाइये, हथेली पर रखकर थोड़ा बड़ा कर, बीच में थोड़ी सी गहराई बना लीजिये, गहराई के ऊपर 1/4 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख लीजिये, छैना को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये, और अच्छी तरह दोंनों हाथों की सहायता से गोल कर लीजिये, तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे राजभोग के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

चाशनी बना लीजिये :
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 2.5 कप पानी डाल दीजिये, और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये. चीनी अगर साफ न हो तो चीनी पानी में घुलने के बाद आधा कप दूध चाशनी में डालिये, उबल कर जो गन्दे से जो झाग चाशनी के ऊपर आ जाय उन्हैं चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. चाशनी को 1 तार या 2 तार देखना आवश्यक नहीं है, चाशनी में अच्छी तरह उबाल आने पर राजभोग को 1 - 1 करके अच्छी तरह उबलती चाशनी में डालिये, गैस प्लेम तेज रखिये, चाशनी हमेशा उबलती रहनी चाहिये.

बर्तन को ढककर राजभोग को पकाइये ताकि चाशनी के ऊपर भरपूर झाग बनते रहें, ये चाशनी के झाग राजभोग को पकने में मदद करते हैं. 8-10 मिनिट में चाशनी गाड़ी होने लगती है, अब चमचे से 1-1 चमचा पानी डालें, लेकिन ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल बना रहे, धीरे धीरे एकदम थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहे कि चाशनी पतली बनी रहें. राजभोग को उबलती चाशनी में 20 मिनिट तक पका लीजिये.

चाशनी में पड़े राजभोग ठंडे हो जाय तब थोड़ा 1-2 चुटकी पीला फूड कलर या केसर एक टेबल स्पून पानी में घोल कर चाशनी में डालकर मिक्स कर दीजिये, पीले गोल्डन, बहुत अच्छे राजभोग तैयार है.
राजभोग को चाशनी में डूबे ही फ्रिज में रखिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • छैना नरम होना बहुत ही आवश्यक है. छैना नरम न होने पर राजभोग फट कर चाशनी में बिखर सकते है, या राजभोग सख्त बनेंगे.
  • राजभोग पकते समय चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, चाशनी में झाग बनते रहें, चाशनी के झाग राजभोग को पकने और उन्हैं स्पंजी बनाने में मदद करते हैं. (आप चाहे तो 4-5 रीठा के बीज पानी में घोल लीजिये और सामान्य पानी के के बजाय रीठा मिले पानी को 1-1 चमचा करके चाशनी में डालिये उससे चाशनी में बहुत अच्छे झाग बनते हैं और राजभोग बहुत ही स्पंजी बनकर तैयार होते हैं. आमतौर पर बाजार में हलवाई रसगुल्ले उबालते समय झाग के लिये रीठा मिला पानी मिलाते रहते हैं.).
  • राजभोग को हम प्रेशरकुकर में भी बना सकते हैं. प्रेशर कुकर में हम पहले स्पंज रसगुल्ले बना चुके हैं. राजभोग भी स्पंज रसगुल्ले की तरह उबालते हैं.
  • राजभोग अगर अच्छी तरह न पके हो तो वे ठंडे होने पर पिचक कर सख्त हो जाते हैं.

Rajbhog recipe video - Rajbhog recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (8326 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (92)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ajay saini
केशर का उपयोग कैसे करे या कैसे चाशनी मे डाले
NishaMadhulika
अजय जी, केसर को आप छैना में डाल कर मैश कर सकते हैं. साथ ही इसे चाशनी में डाल कर उबाल सकते हैं.
Vinod
Mem ji hum rajbhog banane ke liye milk Ko nimbu se fad sakte hai
NishaMadhulika
विनोद जी, बिलकुल आप नींबू के रस से दूध को फाड़ सकते हैं.
mahek
Wow mam app agra se hai to apne vha ka chashni mai duba angoori petha bhi khaya hoga mam uske resapi btaie mai ek baar agra gai hu vha jaisa petha kahe nhi milta aur mujhe petha bhot psand hai plz mam plz plz plz

निशा: महक जी, आपके इस सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
Rohit Sharma
Nisha ji rajbhog banaya tha par bahut hi hard Bane hain Aisa kyon hua

निशा: रोहित जी, राजभोग स्पंजी होने के लिये, छैना, एकदम नरम बनना चाहिये, उसे मसल-मसल कर अच्छी तरह नर्म और चिकना करना आवश्यक है, रसगुल्ले पकाते समय चाशनी में अच्छी तरह हमेशा उबाल आता रहे, और चाशनी जब गाड़ी होने लगे तब थोड़ा थोड़ा पानी भी डालना है, सारी चीजें ध्यान में रखते हुये बनायेंगे तो ये स्पंजी बनेंगे.
Shishir
Nisha Aunty ji namaste.
Maine kal rajbhog banaya tha. Bahut hi spongy bana tha aur swad bhi lajawab tha. Par jab use raat Ko freez me rakhkar subah khaya to thoda hard ho Gaya tha. Please kuchh guideline dijiye taki rajbhog/rasgulla 2-3 din tak soft rahe.
निशा: शिशिर जी, राजभोग या छैना रसगुल्ले बनाने के बाद 1 दिन 20-25 घंटे बाहर ही चाशनी में रखें, इसके बाद आप फ्रि में रख सकते हैं, ये हल्के हार्ड फ्रिज में रखने के बाद हो जाते हैं, सर्व करने से 10-15 मिनिट पहले बाहर निकाल कर रख लें, ये वापस सोफ्ट हो जायेंगे.
Madhu sharmaNamet
Nameste mam aab ka sikhane ka trika bhut achcha h.Try krne pr achche se bn bhi jate hain sari receipe.Tnx mam

निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deepa
Ager kesar na ho to kya kre

निशा: दीपा जी, आप केसर के बिना भी इसे बना सकते है और चाहे तो, कलर के लिए 1 से 2 पिंच यैलो फूड कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Manoj
Namastey Nishaji, mughe aapki recipes bohot aachi lagi or banayi bi h mene,Jo ki bohot achi bani h.
Me suggest karta hu ki aap traditional Sindhi recipes or sweets bi apni site par shamil kare.

निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम पूरी कोशिश करेंगे.
shaliny
Mam agar rajbhog pakate hue sugar syrup thick ho jaye to kya usme upar se pani add kar sakte hain?

निशा: शालिनी जी, हां, राजभोग पकाते समय अगर चाशनी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर बढ़ायें और ध्यान रखें कि आग तेज रहे और पानी में उबाल हमेशा बना रहे.
Vicky
I kg paneer me kitna aararot daale
निशा: विकी जी, 1 किग्रा पनीर में 6-7 छोटी चम्मच अरारोट या कार्न फ्लोर मिला सकते हैं.
मनोहर चौधरी
मेडम अरारोट बाजार में किस नाम से मिलता है

निशा: मनोहर जी, यह बाजार में अरारोट के नाम से ही उपलब्ध है. यदि आपको अरारोट न मिल रहा हो तो आप कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
om Singh
Nisha mam kya ham tartaric acid ki jag ah kuch aur istemal kar sakte h

निशा: ओम जी, नींबू का रस भी उपयोग कर सकते हैं.
vidya
kya hum arrowroot ke bajaye corn flour use kar sakate hai?

निशा: विद्या जी, आप इसमें कॉर्न फ्लोर डाल सकती हैं.
Veena
Mam jab mai rasgulla bnati hu yaa chasni mai jab pkte h tab to ful ke bde Ho jate h fir sare rasgulle beth jate h sponj to hota h par chote Ho jate h esa kyo Ho raha h btaiye plzzz
Shagun
Nishaji aagar hum aararot aur corn flower na us kare aur sirf chene se rajbhog banayenge to chalega kya

निशा: शगुन जी, अरारोट या कार्नफ्लो का उपयोग छैना को बाइंड करने के काम आता है इससे रसगुल्ले टूटते नहीं हैं. अगर आप इसके बिना बनाना चाहती हैं तो बना के देख सकती हैं.
KRISHNA KUMAR
Is there any substitute of arrowrot??? Can we use maida instead of arrowrot???

निशा: कृष्णा जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर (कार्न स्टार्च) डाला जा सकता है.
Divyam Bansal
jab ham rajbhog bana tae to vo fulnahi nahi paata aesa kyu hota hai.

निशा: छैना, एकदम नरम बनना चाहिये, उसे मसल मसल कर अच्छी तरह नर्म और चिकना करना आवश्यक है, रसगुल्ले पकाते समय चाशनी में अच्छी तरह हमेशा उबाल आता रहे, और चाशनी जब गाड़ी होने लगे तब थोड़ा थोड़ा पानी भी डालना है, सारी चीजें ध्यान में रखते हुये रसगुल्ले बनायेंगे तो रसगुल्ले अच्छे से फूलेंगे और स्पंजी बनेंगे.
Divyam Bansal
ham ne jab rajbhog banaya to vah ful nahi paya esaa kyu hua.

निशा: छैना, एकदम नरम बनना चाहिये, उसे मसल मसल कर अच्छी तरह नर्म और चिकना करना आवश्यक है, रसगुल्ले पकाते समय चाशनी में अच्छी तरह हमेशा उबाल आता रहे सारी चीजें ध्यान में रखते हुये रसगुल्ले बनायेंगे तो रसगुल्ले अच्छे से फूलेंगे और स्पंजी बनेंगे.
vijay bahadur yadav
sir
10kg chena ka rajbhog banane tarika aur aavashyak samagri

thanku
jitender patel
kya bakri ke dudh se rasgull ban sakta
preeti gupta
Thank you nisha ji reply krne k lie..pr mene aapki or baki ki recipes try ki h bhut achi bani h or meri family ko bhut pasnd aayi.

निशा: प्रीति जी, धन्यवाद.
preeti Gupta
Hello nisha ji apne bataya ki rajbhog banane k lie taja chena banaya jata h but meri ek friend h usne to paneer,or ararot use kia tha..or uske rajbog bhut ache bane.
निशा: प्रीती जी, आप भी अवश्य ट्राई कीजिये, लेकिन मुझे तो यही जानकारी है कि ताजा छैना से राजभोग अच्छे बनते हैं.
pratibha

Aarot k aate ki jgah maida use kr skte h?


 

preeti gupta

Hello nisha ji,kya mein milk ka chena use na karke,paneer or ararot use kar sakti hu. Rajbhig banane k lie..koi problem to nhi hogi.please give me suggestion


निशा: प्रीती जी, राजभोग के लिये ताजा छैना ही बनाया जाता है.
jyoti

Hello mam..aapki recipies bohot acchi ha.maine or meri roomi sonika ne sponge rasogulla ghar pr banaye ...ofcourse drte hue...but at the end result was awesome...sbko bohot pasand aaye friends me thank u so much for all kind of recipies...Thank u mam!


निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanchan chauhan

Nisha ji rajbhog k liye hm market se laye hui paneer v use kr skte h kya mujhse chhena 


thik se ni bn pata


निशा: कंचन जी राजभोग बाजार से लायें पनीर से अच्छा नहीं बनेगा, इसके लिये ताजा छैना ही बनाना होता है या डेयरी से ओर्डर पर ताजा छैना लिया जा सकता है.
Poornima

I'm your big fan . you are a great cook and great  teacher. 


 


 


निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
komal
Nisha ji plz tell me
how to make fenny (fini)
plz reply
chhaya
Mam thanks for this wonderful recipe. Mam kya reetha ka use health ke liye sahi rehta hai,iske koi side effects to nahi hote. isse bana rajbhog bacho ko de sakte hain kya?
निशा: छाया राजभोग को पकाते समय रीटा का पानी डाला जाता है, सभी हलवाई इसे यूज करते हैं, इससे कोई नुकसान नहीं ये आप बच्चों को राजभोग खिला सकती है.

shailendra
mam
kya rasgulla ko spanji karne ke liye meetha soda ya beking powder use kar sakte hai.