राजभोग - Rajbhog Recipe -Easy Rajbhog recipe

राजभोग बिलकुल स्पंज रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है, फर्क इतना है कि इसके के अन्दर सूखे मेवे की स्टफिंग भरी होती है, और साइज में राजभोग थोड़ा बड़ा होता है. राजभोग में हम केसर मिला कर केसरिया राजभोग (Kesari Rajbhog) भी बना सकते हैं.
Read : Rajbhog Recipe -Easy Rajbhog recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajbhog Recipe
- दूध - 1 .5 लीटर (7. 5 कप)
- चीनी - 1 किग्रा. (4 कप)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- टाटरी (टार्टरिक एसिड) - आधा छोटी चम्मच या 3 चने के बराबर टुकड़े
- काजू - 10-12
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 6-7
विधि - How to make Bengali Rajbhog Rasgulla
राजभोग बनाने के लिये सबसे पहले छैना बनाकर तैयार करना है: छैना बनाने के लिये दूध को गर्म करने के लिये गैस पर रख दीजिये.
छैना फाड़ने के लिये टाटरी (टार्टरिक एसिड) को आधा कप पानी में घोल कर टाटरी का घोल बना लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, दूध को गैस से उतार लीजिये और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, दूध को 80 % गरम रहने के बाद उसमें थोड़ा थोड़ा टाटरी का पानी डालिये और चमचे से मिलाते हुये चलाइये, जब तक दूध फटने न लगे तब तक टाटरी का पानी मिलाते और दूध को चलाते रहें, जैसे ही दूध फट जाय टाटरी का पानी मिलाना बन्द कर दीजिये. दूध 2 मिनिट में अच्छी तरह फटकर तैयार हो जाता है.
अब सूती, सफेद, पतले कपड़े को धोकर छलनी के ऊपर फैलायें और छलनी को किसी बड़े बर्तन के ऊपर रख लीजिये. फटे दूध को कपड़े पर डालिये, छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा, और पानी नीचे के बर्तन में आ जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठा कर, पकड़ कर छैना को दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये. छैना तैयार है.
छैना को किसी बड़ी प्लेट में निकाल लीजिये, और दोनों हाथो की उंगलियों से मथ मथ कर चिकना कीजिये, चिकने किये हुये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मलते हुये मिक्स कीजिये. राजभोग के लिये छैना तैयार हो गया है.

पिठ्ठी बना लीजिये:
काजू को छोटे छोटे टुकडे में काट लीजिये, पिस्ते को भी छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये (आप चाहें तो पिस्ते को गरम पानी में डाल कर थोड़ा रख लीजिये, और उसका छिलका उतार लीजिये). इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. 1 टेबल स्पून छैना और सारी कटे हुये मेवे, इलाइची पाउडर अच्छी तरह मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये. (पिठ्ठी में पसन्द के अनुसार, पीला या लाल फूड कलर डाल सकते हैं).
राजभोग के गोले बनाकर तैयार कर लीजिये:
छैना को बराबर बराबर के छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये (इतने छैना को 12-14 टुकड़ों में तोड़ लीजिये). छैना का एक टुकड़ा उठाइये, हथेली पर रखकर थोड़ा बड़ा कर, बीच में थोड़ी सी गहराई बना लीजिये, गहराई के ऊपर 1/4 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख लीजिये, छैना को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये, और अच्छी तरह दोंनों हाथों की सहायता से गोल कर लीजिये, तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे राजभोग के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
चाशनी बना लीजिये :
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 2.5 कप पानी डाल दीजिये, और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये. चीनी अगर साफ न हो तो चीनी पानी में घुलने के बाद आधा कप दूध चाशनी में डालिये, उबल कर जो गन्दे से जो झाग चाशनी के ऊपर आ जाय उन्हैं चमचे से निकाल कर हटा दीजिये. चाशनी को 1 तार या 2 तार देखना आवश्यक नहीं है, चाशनी में अच्छी तरह उबाल आने पर राजभोग को 1 - 1 करके अच्छी तरह उबलती चाशनी में डालिये, गैस प्लेम तेज रखिये, चाशनी हमेशा उबलती रहनी चाहिये.
बर्तन को ढककर राजभोग को पकाइये ताकि चाशनी के ऊपर भरपूर झाग बनते रहें, ये चाशनी के झाग राजभोग को पकने में मदद करते हैं. 8-10 मिनिट में चाशनी गाड़ी होने लगती है, अब चमचे से 1-1 चमचा पानी डालें, लेकिन ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल बना रहे, धीरे धीरे एकदम थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहे कि चाशनी पतली बनी रहें. राजभोग को उबलती चाशनी में 20 मिनिट तक पका लीजिये.
चाशनी में पड़े राजभोग ठंडे हो जाय तब थोड़ा 1-2 चुटकी पीला फूड कलर या केसर एक टेबल स्पून पानी में घोल कर चाशनी में डालकर मिक्स कर दीजिये, पीले गोल्डन, बहुत अच्छे राजभोग तैयार है.
राजभोग को चाशनी में डूबे ही फ्रिज में रखिये और एक सप्ताह तक खाते रहिये.
सुझाव:
- छैना नरम होना बहुत ही आवश्यक है. छैना नरम न होने पर राजभोग फट कर चाशनी में बिखर सकते है, या राजभोग सख्त बनेंगे.
- राजभोग पकते समय चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, चाशनी में झाग बनते रहें, चाशनी के झाग राजभोग को पकने और उन्हैं स्पंजी बनाने में मदद करते हैं. (आप चाहे तो 4-5 रीठा के बीज पानी में घोल लीजिये और सामान्य पानी के के बजाय रीठा मिले पानी को 1-1 चमचा करके चाशनी में डालिये उससे चाशनी में बहुत अच्छे झाग बनते हैं और राजभोग बहुत ही स्पंजी बनकर तैयार होते हैं. आमतौर पर बाजार में हलवाई रसगुल्ले उबालते समय झाग के लिये रीठा मिला पानी मिलाते रहते हैं.).
- राजभोग को हम प्रेशरकुकर में भी बना सकते हैं. प्रेशर कुकर में हम पहले स्पंज रसगुल्ले बना चुके हैं. राजभोग भी स्पंज रसगुल्ले की तरह उबालते हैं.
- राजभोग अगर अच्छी तरह न पके हो तो वे ठंडे होने पर पिचक कर सख्त हो जाते हैं.
Rajbhog recipe video - Rajbhog recipe video in Hindi
कमेंट (92)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलम जी, राजभोग का कलर ह्ल्का ब्राउन है, कलर हल्का सा अधिक भुनने पर ब्राउन हो जाता है और राजभोग खाने में तो अच्छा है न.
निशा: नीलू, स्पंज की मिठाई के लिये ध्यान थोड़ा ज्यादा ही देना होता है, क्यों कि ये थोड़ी सी गलती होने पर ही खराब हो जाती है, इसमें थोड़ा सा अरारोट पाउडर डालकर मिक्स करके ट्राई कर सकते हैं.
निशा: इल्मा जी हां कार्न फ्लोर डाला जा सकता है.
maine aapki recipe ko try kiya but mera rajbhog thoda tight bna uska kya reason ho skta h n agr yellow color nhi h to kya uski jgh kch aur use kr skte h jaise haldi etc....
निशा: सोनियां जी, हां हल्दी डाल सकती हैं लेकिन बहुत ही कम मात्रा में डालिये, कलर सिर्फ स्टफिंग अलग करने के लिये डाला गया है.
JAISA NAAAM VAISAA PAKWAN,
KHILAO AUR KHAO!!!!!!!!!!!!!!
निशा: बिमला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, चाशनी में रंग डालने से राजभोग पीले हो जाते हैं, छैना में भी रंग डाला जा सकता है.
निशा: मोहन जी, इसके लिये तुरन्त बनाया हुआ छैना यूज किया जाता है, बाजार से मगाये तो उन्हैं पहले से बोल कर ताजा छैना मगबायें उससे ये बनाये जा सकते हैं.
निशा: रोहन मैं बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजन जी, छैना बनाने के लिये नीबू का यूज कर सकते हैं.
..........
I made sponge rasgulla twice. They were so nice and tasty and spongy too, but they were not round . They were slight flat. Please tell me how to maintain round shape? Where did I go wrong?
Thank you so much... aapne itni achi recopies batai h...main aaj hi thida bana kar dekhungi achi bani to main holi par yahi sweet banaungi aunt g m south africa m rahti hu yah par sweets bilkul achi nhi milti h yaha par mawa bi nhi milta h par m aaj rajbhog banaungi jarur bt ek baat h mujhe yaha par aararot nhi mila to is ki jagha par ky chij use kar sakte h,or mujhe rita bi nhi mila h...ky aap mujhe bataye ge ky use kar k banau...
Thanks
sweets
निशा: स्वीटी जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर यूज किया जा सकता है, रीटा यूज मत कीजिये, गैस फ्लेम को तेज रखेंगी तो चाशनी में झाग आते रहेंगे, रीटा का यूज चाशनी में झाग के लिये किया जाता है, जिससे रसगुल्ले झाग में ढके हुये अच्छे पकते हैं.
mai out of india hu,yha pr ararot to milti nhi h
aap mjhe ararot k contain batayege
wo banta kese h
to sayad wo yha mil jaye
plz plz plz :)
निशा: सोमित जी, अरारोट, एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनता है, इसकी जगह कार्न फ्लोर यूज कर सकते हैं.
निशा: अरविन्द जी, फिटकिरी बिलकुल भी यूज नहीं कर सकते हैं.
thanks to helping us to makes delicious foods.
निशा: क्रितिका, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
i have tried that recipe... but jo rajbhog mene bnaya wo chashni me dalne k thodi der baad hi phat gya
plz tell me what to do to avoid it
निशा: नेहा, छैना अच्छा न बने, उसे मसल मसल कर एकदम नरम न किया गया हो तो एसा होता है, रैसिपी का वीडियो अच्छी तरह देखिये और थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप इन्हैं बना लेंगी.
maine rajbhog apki recipe dekh kar banaya. sabko bahut pasand aaya.
thank you.
निशा: रचना, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, टार्टरिक एसिड की जगह नीबू का रस लिया जा सकता है.
निशा: अरविन्द जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर डाल सकते हैं, बेकिंग पाउडर नहीं.
निशा: सतेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमा, अरारोट मिलाना जरूरी है, इसकी जगह कार्न फ्लोर मिलाया जा सकता है.