बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.
Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients
- बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
- देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 4-5
विधि - How to make nan khatai without oven in pan
छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.
भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.
धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.
नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.
Besan Nankhatai Recipe video
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Pls-------pls-------
bani . thankyou but maine second time butter ka use karke naankhatai banai to wo ptli hoker faiil gai kya butter se ban nhi sakti .
निशा: अरूणा जी, गरम मक्खन मिलाने से या अधिक मक्खन मिलाने से एसा हो सकता है.
निशा: दिव्या जी, नानखताई जलने का कारण आग तेज होना है, अगली बार नानखताई को धीमी आग पर सिकने दें, बहुत अच्छी नानखताई बनकर तैयार होगी.
निशा: सुजाता जी, नमक की जगह बालू भी यूज कर सकते हैं.
निशा: नीतू जी, रसगुल्ला कम पके हों तब एसा हो सकता है.
निशा: सलीम जी, नान खताई के लिए तेल या अन्य घी यूज कर सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा स्वाद देशी घी से मिलता है.
निशा: सुवर्णा जी, नान खताई के लिए बारीक वाली सूजी ली जा सकती है.
निशा: मंजूषा जी, हां, कुकर भी यूज कर सकते हैं. आप कुकर का ढक्कन लगाइए पर उसमें से सीटी निकाल दीजिए.
निशा: माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर 180 तापमान पर नानखताई को पहले 15 मिनिट बेक कीजिए और फिर चैक कर लीजिए, अच्छे से बेक न हुई हो, तो 2 से 3 मिनिट और बेक कर लीजिए. 15 से 18 मिनट में नानखताई बेक हो जाती है.
निशा: दीपक जी, कुकर को बिना सीटी लगाए ही नानखताई बनानी है.
निशा: अक्षत जी, हां कर सकते हैं.
निशा: निशा जी, इसे हैवी क्रीम को व्हिप करके बनाया जाता है. हैवी क्रीम आपको किसी भी दूध डेयरी पर मिल जाती है.
निशा: नज़रीन जी, इसमें घी ज्यादा होने की वजह से पतली रह गई होगी.
निशा: दीपिका जी, आप अन्य घी भी इस्तेमाल कर सकती हैं, और उनकी मात्रा भी इसके बराबर ही लेनी होती हैं, लेकिन देशी घी बनी नानखताई ज्यादा स्वादिष्ट होती है.
निशा: सुनीता जी, इलैक्ट्रिक तंदूर में तापमान नियंत्रण न होने के कारण इसमें बिस्किट्स और नान खताई बनाना मुश्किल होता है.
oil ya ghee ki jagah butter use kr skte h kya..?
निशा: नेहा जी, नानखताई कच्ची रह जाने की वजह से कडवी लग सकती है. इसे अच्छे से बेक कीजिए. आप बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, ओवन में स्टील, या एल्यूमीनियम या किसी भी मैटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: मंजुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks------Thanks-----------
निशा: मृणालनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मृ्नालिनी जी, पतीला छोटा है, आपको ज्यादा नानखताई बनानी हैं, तो अधिक समय लगाकर नानखताई बनानी होंगी.
निशा: मृ्नालिनी जी, आप इस बर्तन में नानखताई बना सकते हैं, और एक साथ ढो तैयार करके नानखताई बना सकते हैं लेकिन पहले आप थोड़ी सी नानखताई बना कर देंखे, अच्छी बनने के बाद आप जितनी चाहें उतनी बना लीजिये.
निशा: मृ्नालिनी जी, पतीले में नमक थोड़ा अधिक डाल लीजिये और ट्राई कीजिये, पहले थोड़ी मात्रा में ही बनायें, अच्छे बनें तब और बना लीजिये.
निशा: रीत जी हां मैं कोशिश करती हूँ.