मैदा बेसन के अनरसे - Instant Anarsa Recipe

तुरत फुरत बनने वाले अनरसे (Instant Anarse) देखने भर में अनरसे जैसे हैं लेकिन स्वाद में एकदम अलग लेकिन आपको बेहद पसंद आयेंगे. सामान्य अनरसे बनाने के लिये दो दिन पहले से तैयारी करनी होती है, लेकिन मैदा बेसन से बने अनरसे तुरन्त बन जायेंगे. जब भी मन चाहे इन्हें बना डालिये.
Read : Instant Anarsa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Anarsa
- मैदा - आधा कप
- बेसन - आधा कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - आधा कप
- दूध - 1-2 टेबल स्पून
- तिल - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- तेल - अनरसे तलने के लिये
विधि - How to make Instant Anarsa
किसी बड़े प्याले में मैदा और बेसन मिक्स करके ले लीजिये, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर मिक्स कीजिये, बैटर थोड़ा सूखा रहने पर चमच्च से उतना ही दूध डालिये कि इतना गाढ़ा बैटर बन जाय कि जिसे आटे से गोल बाल बनाई जा सके.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. उंगलियों से थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर थोड़ा सा बैटर निकालिये, और उस आटे को गोल करके बाल बना लीजिये, तैयार बाल को तिल में लपेटिये, और फिर तिल चिपकाते हुये गोल कीजिये. तिल लगी आटे की बाल को प्लेट में रख लीजिये, और सारे आटे से इसी तरह की बाल बनाकर तैयार कर लीजिये.
तेल हल्का गरम हो गया है, अनरसे बाल तलने के लिये तेल में डालिये और एकदम धींमी आग पर अनरसे बाल को घुमा घुमाकर गोल्डन ब्राउन तल कर निकाल लीजिये. सारे अनरसे इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
मैदा -बेसन के इन्सटेन्ट अनरसे तैयार है. अनरसे बाल चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये, बचे हुये अनरसे बाल एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये, और 7 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
अनरसे बाल तलते समय अगर फट रहे हों तब बैटर में थोड़ा सा मैदा डालकर मिला दीजिये, अनरसे बाल तलते समय नहीं फटेंगे.
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
How are u mam thank u so much
निशा: फातिमा, मैं एकदम ठीक हूँ, आप कैसी है, धन्यवाद.
निशा: सन्दीप जी, हम इन्हैं नमकीन बना सकते हैं थोड़े अलग तरीके से वह हम कभी भी बना लेंगे.
Mam hum condensed milk ki jagah or kya use kar sakte hai.....? ye question shayad kisi or ne bhi pucha hai.
निशा: गुन्जन, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह, पाउडर मिल्क + पाउडर चीनी यूज कर सकते हैं, या क्रीम + पाउडर चीनी यूज कर सकते हैं, या घर की मलाई और पाउडर चीनी यूज कर सकते हैं, चीनी और क्रीम या मलाई या मिल्क पाउडर को मिलाकर मात्रा कन्डेन्स्ड मिल्क के बराबर रख लीजिये.
निशा: मधु, कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है,और कई तरह नमकीन कि रैसिपी भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रुही, चावल वाले अनरसे वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर अनरसे लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
I observe delitful experience while cooking different recipe;i like cooking vefy much.
निशा: शुभम, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaskar
Maine aapke kafi recipe try kiye hai ,aap vegetables ke recipe or add kare.
निशा: ममता, किया जा सकता है, लेकिन अगर कन्डेन्स्ड मिल्क नहीं डाल रहे हैं तो घी डालना होगा.
thank u mam.
I make it often to satisfy mine n husband's craving....
निशा: अंजू, मखाना पाग और मखाना नमकीन रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मखाना लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सुजाता, इसमें तिल ही यूज किये जाते हैं.
Aap please gur pare ki recipe sikhayega.
निशा: राजी जी अवश्य.
निशा: सन्दीप जी, सुगर के पेसेन्ट घर का बना हुआ ताजा खाना अच्छा रहता है, मिठाइयों से बचना होता है, मैं कोशिश करूंगी कि मैं कुछ स्पेशल उनके लिये बना सकू.
निशा: अनु, इसमें हमने कन्डेन्स्ड मिल्क डाला है, जो स्वीट है , यानि कि ये अनरसे हल्के मीठे हैं.
निशा: नीतू, ये अनरसे हमने मैदा और बेसन से बनायें हैं,आप चावल का आटा मिलाना चाहती हैं तो मिला सकती है, तीनों आटे को मिलाकर भी अनरसे बनाये जा सकते हैं.
Ingredients for Instant Anarsa
Maida - ½ cup
Gram flour - ½ cup
Condensed milk - ½ cup
Milk - 1-2 tbsp
Sesame seeds - 2 tbsp
Baking powder - ½ tsp
Oil - to fry anarse
How to make Instant Anarsa
Take maida-gram flour in any big bowl and add baking powder. Mix all ingredients really well. Also add condensed and bind the batter. If the batter appears to be dry then add milk as per the requirement. Keep the batter bit thick so that it remains easy to make balls from the batter.
Take some oil in a pan and place it on flame for heating. Dust your hands with some dry flour and take little amount of batter. Roll the batter giving it a shape of ball. Dust this ball with sesame seeds and roll again. Place the sesame seeds coated ball on a plate. Like wise prepare all balls from the batter.
When oil gets hot; place the balls into it. Keep the flame low and fry until they turn golden brown in color from all sides. Like wise fry all anarse.
Maida-gram flour instant anarse are ready. Serve savory anarse balls along with tea or coffee. Store the rest in an air tight container and place it in fridge. Enjoy eating for upto 7 days.
Suggestion:
If anarse balls splatter add some more maida in the batter and mix well. Now balls will not splatter while frying.
निशा: श्वेता, इसमें हमने कन्डेन्स्ड मिल्क यूज किया है जो कि बहुत मीठा होता है, ये स्वाद में मीठे हैं.
निशा: ममता, कन्डेन्स्ड मिल्क मीठा होता है, अनरसे मीठे हैं.