मैदा बेसन के अनरसे - Instant Anarsa Recipe

तुरत फुरत बनने वाले अनरसे (Instant Anarse) देखने भर में अनरसे जैसे हैं लेकिन स्वाद में एकदम अलग लेकिन आपको बेहद पसंद आयेंगे. सामान्य अनरसे बनाने के लिये दो दिन पहले से तैयारी करनी होती है, लेकिन मैदा बेसन से बने अनरसे तुरन्त बन जायेंगे. जब भी मन चाहे इन्हें बना डालिये.
Read : Instant Anarsa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Anarsa
- मैदा - आधा कप
- बेसन - आधा कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - आधा कप
- दूध - 1-2 टेबल स्पून
- तिल - 2 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- तेल - अनरसे तलने के लिये
विधि - How to make Instant Anarsa
किसी बड़े प्याले में मैदा और बेसन मिक्स करके ले लीजिये, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर मिक्स कीजिये, बैटर थोड़ा सूखा रहने पर चमच्च से उतना ही दूध डालिये कि इतना गाढ़ा बैटर बन जाय कि जिसे आटे से गोल बाल बनाई जा सके.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. उंगलियों से थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर थोड़ा सा बैटर निकालिये, और उस आटे को गोल करके बाल बना लीजिये, तैयार बाल को तिल में लपेटिये, और फिर तिल चिपकाते हुये गोल कीजिये. तिल लगी आटे की बाल को प्लेट में रख लीजिये, और सारे आटे से इसी तरह की बाल बनाकर तैयार कर लीजिये.
तेल हल्का गरम हो गया है, अनरसे बाल तलने के लिये तेल में डालिये और एकदम धींमी आग पर अनरसे बाल को घुमा घुमाकर गोल्डन ब्राउन तल कर निकाल लीजिये. सारे अनरसे इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
मैदा -बेसन के इन्सटेन्ट अनरसे तैयार है. अनरसे बाल चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये, बचे हुये अनरसे बाल एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये, और 7 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
अनरसे बाल तलते समय अगर फट रहे हों तब बैटर में थोड़ा सा मैदा डालकर मिला दीजिये, अनरसे बाल तलते समय नहीं फटेंगे.
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीति जी, हां ले सकते हैं, पर इसके लिए आपको दूध गाढ़ा करके लेना होगा.
निशा: सोनाली जी, कन्डेंस्ड मिल्क गाय का गाड़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है. यह विभिन्न ब्रान्ड्स के नाम से मार्केट में उपलब्ध है. भारत में अमूल का मिठाई मेट और नेस्ले का मिल्कमेड कन्डेंस्ड मिल्क आसानी से मिल जाता है
Hi nisha ji besan maida anrsa banaya par wo karbe ho gye
how are you mam ? Mam your recipes is so easy and fast .I love your all recipes.and cooking time I enjoy it. Love u ,god bless u mam. Thanks for each recipe.byeeee take care
निशा: स्नेहलता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Shafiulji< बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: saima jI,बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को मेरा बहुत बहुत प्यार.
निशा: उमा जी, इन्हैं तल कर ही बनाया जाता है.
निशा: हैलो, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, इसमें स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क लिया है, जिससे ये मीठे हो जाते हैं, ये मीठे हैं.
निशा: प्रिया जी, इन्हैं धीमी और मीडियम आग पर तलना है, बेकिंग पाउडर डालने से ये सोफ्ट और क्रन्ची बनते हैं, बेकिंग पाउडर की जगह अगर आप बेकिंग सोडा डाल रहे हैं, तब 1/4 छोटी चम्मच से भी कम डालें.
निशा: मधु, नमकीन बनाने के लिये अलग तरह से बनाना होगा.
निशा: संतोष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
but til also taste good.
Aapkaa tareeka sahaj hai. Isliye saamanya pariwar kee pahunch me hai. Aapka yash jitna bhee gaayan karen, kam hoga.
Lekin aataa goondhte wokta aapkee oongliyon may jo lambe lambe nakh dikhten hain, yeh achha naheen lagtaa. Kyaa woh swasth ke liye haanikarat naheen hai ?
निशा: रूबी, हमने अनरसे में कन्डेन्स्ड मिल्क डाला है, उसमें इतनी चीनी है जिससे अनरसे मीठे बनेंगे, आप चाहें तो 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल सकती हैं.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
!!!!!
checkout our version of Paneer Butter Masala
leave comments..tq
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. अनरसे के लिये चीनी डालने के लिये मैदा और बेसन और मिल्क पाउडर की मात्रा का 1/3 डाल दीजिये, यानी कि यदि वह मात्रा 300 ग्राम हो रही है तो चीनी 100 ग्राम ले लीजिये.