सुरती लोचो - Surti Locho Recipe

कम तेल से बना, भाप में पका, मसाले दार देशी चटनी, मिर्च और सेव के साथ परोसा जाने वाला खास गुजराती पारम्परिक स्ट्रीट फूड सुरती लोचो (Surti Locho) का कोई जबाब नहीं. सुबह या शाम, आप जब चाहे इसे चटखारे लेकर खा सकते हैं.
Read : Surti Locho Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Surti Locho
सुरती लोचो के मिश्रण के लिये:
- चना दाल - 1 कप (200 ग्राम)
- धुली उरद दाल - 1/3 कप ( 60 ग्राम)
- पोहा - 1/3 कप ( 40 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
सुरती लोचो को सर्व करने के लिये:
- हरे धनिये की चटनी - आधा प्याली
- हरा धनियां - आधा प्याली
- हरी मिर्च - 4-5
- नीबू - 1 नीबू का रस
- बारीक सेव - 1 प्याली
विधि - How to make Surti Locho
चने की दाल और उरद दाल को साफ करके, धोकर 5-6 घंटे के लिये अलग अलग पानी में भिगो दीजिये. भीगी दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पोहा को 10 मिनिट पहले थोड़े से पानी में भिगो कर ले लीजिये. सबसे पहले चने की दाल को हल्का दरदरा पीस लीजिये, दाल पीसने के लिये जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही पानी लीजिये. पिसी चने की दाल को बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
उरद की दाल को बारीक पीस लीजिये, भीगे हुये पोहा इसी में डालकर बारीक पीस दीजिये. पिसे उरद दाल और पोहे का मिश्रण चना दाल के प्याले में ही निकाल लीजिये, और सभी को मिक्स कर दीजिये. दाल के मिश्रण में अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, नमक और आधी लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, मिश्रण में 2 छोटे चम्मच तेल भी डालकर मिक्स कर दीजिये (बैटर की कनसिसटेन्सी ढोकला के बैटर की कनसिसटेन्सी जैसी ही रखिये). मिश्रण अगर गाड़ा लग रहा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाया जा सकता है.

सुरती लोचो भाप में पकाने के लिये या तो स्टीमर लीजिये या एसा बड़ा बर्तन लीजिये जिसके अन्दर एक एसा बर्तन आ सके जिसमें मिश्रण डालकर, बर्तन को उसके अन्दर रखकर सुरती लोचो पकाया जा सके. बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये और एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जिसके ऊपर दूसरा मिश्रण से भरा बर्तन रखकर सुरती लोचो को पकाया जा सके.
कन्टेनर जिसमें सुरती लोचो पकाना है, उसे तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. सारी तैयारी के बाद मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, और चिकने किये हुये बर्तन में मिश्रण डाल कर, बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. मिश्रण के ऊपर लाल मिर्च और काली मिर्च बुरक दीजिये.
बड़े बर्तन के पानी में उबाल अने और भाप बनने पर बैटर भरे बर्तन को जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये और बड़े बर्तन को ढककर, सुरती लोचो को 20 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये. सुरती लोचो ऊपर से तो फूला हुआ और पका हुआ दिख रहा है, इसको चाकू डालकर चैक कर लीजिये चाकू के ऊपर पतला बैटर चिपक कर नहीं आता. सुरती लोचो बन कर तैयार है.
सर्व कीजिये - How to serve Surti Locho
सुरती लोचो को गरम गरम चमचे निकाल कर प्लेट में डालिये, निकाले गये सुरती लोचो को चमचे से बीच से फाड़ कर पतला फैला दीजिये, इसके ऊपर एक छोटी चम्मच तेल चारों तरफ डालिये, एक छोटी चम्मच नीबू का रस चारों ओर डालिये, 1-2 छोटी चम्मच चटनी डालिये, थोड़ा सा हरा धनियां डालिये, और अब 2 -3 टेबल स्पून सेब डाल दीजिये, साबुत हरी मिर्च तल कर क्रिस्प की हुई ऊपर से रखिये. सुरती लोचो की प्लेट खाने के लिये तैयार है.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका, जी हां कुछ तो गलत हो ही रहा है, अगली बार आप बैटर पतला मत कीजिये, ईनो फ्रूट साल्ट सारे बर्तन तैयार करने के बाद बैटर में डालिये और ढोकला को तुरन्त उस बर्तन में डालकर पकने रखिये, आग तेज रखें, ट्राई और बताइये कि ढोकला कैसा बना.
निशा: शैल, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya surti locho me simply besan use kar sakte hai ??
reply soon
निशा: गीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सत्या, ओवन को जो तापमान चाहिये उस पर सैट करके ओन कर दीजिये वह प्रीहीट हो जाता है.
निशा: दीपिका, वेबसाइट पर बच्चों के लिये बहुत सारी अच्छी रैसिपी है, जिन्हैं बच्चों के लिये बनाया जा सकता है, बच्चों ले लिये रैसिपी का अलग कालम कर लेते है, तब आप इन्हैं आसानी से देख सकेंगी.
निशा: आमी, मैं नानवेज नहीं लिखती,आप हमारी ये रेसिपी देखती हैं उसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: dmc, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारुल, जी हां एन्या मेरी ग्रान्ड डौटर है, हल्दी पाउडर रेसिपी में लिखने की कोशिश करुंगी.
निशा: पोहा, उबले हुये चावल को चपटा करके सुखा कर बना हुआ होता है, किराना स्टोर से आसानी से मिल जाता है.
Kya ise hum khaman/dhokle ki tarah pressure cooker me cooker ki siti ko nikal kar bhi bana sakte hein?
aapki site me har roz visit karti hu aur har roz kuchh naya sikhti hu,......
aapka bahot bahot shukriya jo aap apna kimti vaqt nikal kar yeh kam kar rahi hai, jo hum jaise logo ke liye aashirvaad hai...
meri haal hi me shaadi hui he aur aapki site se sikh sikh kar dishes banane par muze sasuraal me bahot tarif mil rahi he.... is liye ek baar aur bahot bahot shukriya .....
meri aap se request he law calorie vale diet food ka bhi ek section banaye,....
Dhanyavaad
निशा: निशा, इडली स्टेन्ड में ये इडली की तरह पक कर तैयार हो जायेगा, बना लीजिये, लेकिन उसे सर्व उसी तरीके से कीजिये.