सुरती लोचो - Surti Locho Recipe

कम तेल से बना, भाप में पका, मसाले दार देशी चटनी, मिर्च और सेव के साथ परोसा जाने वाला खास गुजराती पारम्परिक स्ट्रीट फूड सुरती लोचो (Surti Locho) का कोई जबाब नहीं. सुबह या शाम, आप जब चाहे इसे चटखारे लेकर खा सकते हैं.
Read : Surti Locho Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Surti Locho
सुरती लोचो के मिश्रण के लिये:
- चना दाल - 1 कप (200 ग्राम)
- धुली उरद दाल - 1/3 कप ( 60 ग्राम)
- पोहा - 1/3 कप ( 40 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
सुरती लोचो को सर्व करने के लिये:
- हरे धनिये की चटनी - आधा प्याली
- हरा धनियां - आधा प्याली
- हरी मिर्च - 4-5
- नीबू - 1 नीबू का रस
- बारीक सेव - 1 प्याली
विधि - How to make Surti Locho
चने की दाल और उरद दाल को साफ करके, धोकर 5-6 घंटे के लिये अलग अलग पानी में भिगो दीजिये. भीगी दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पोहा को 10 मिनिट पहले थोड़े से पानी में भिगो कर ले लीजिये. सबसे पहले चने की दाल को हल्का दरदरा पीस लीजिये, दाल पीसने के लिये जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही पानी लीजिये. पिसी चने की दाल को बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
उरद की दाल को बारीक पीस लीजिये, भीगे हुये पोहा इसी में डालकर बारीक पीस दीजिये. पिसे उरद दाल और पोहे का मिश्रण चना दाल के प्याले में ही निकाल लीजिये, और सभी को मिक्स कर दीजिये. दाल के मिश्रण में अदरक, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, नमक और आधी लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, मिश्रण में 2 छोटे चम्मच तेल भी डालकर मिक्स कर दीजिये (बैटर की कनसिसटेन्सी ढोकला के बैटर की कनसिसटेन्सी जैसी ही रखिये). मिश्रण अगर गाड़ा लग रहा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाया जा सकता है.

सुरती लोचो भाप में पकाने के लिये या तो स्टीमर लीजिये या एसा बड़ा बर्तन लीजिये जिसके अन्दर एक एसा बर्तन आ सके जिसमें मिश्रण डालकर, बर्तन को उसके अन्दर रखकर सुरती लोचो पकाया जा सके. बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये और एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जिसके ऊपर दूसरा मिश्रण से भरा बर्तन रखकर सुरती लोचो को पकाया जा सके.
कन्टेनर जिसमें सुरती लोचो पकाना है, उसे तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. सारी तैयारी के बाद मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, और चिकने किये हुये बर्तन में मिश्रण डाल कर, बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. मिश्रण के ऊपर लाल मिर्च और काली मिर्च बुरक दीजिये.
बड़े बर्तन के पानी में उबाल अने और भाप बनने पर बैटर भरे बर्तन को जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये और बड़े बर्तन को ढककर, सुरती लोचो को 20 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये. सुरती लोचो ऊपर से तो फूला हुआ और पका हुआ दिख रहा है, इसको चाकू डालकर चैक कर लीजिये चाकू के ऊपर पतला बैटर चिपक कर नहीं आता. सुरती लोचो बन कर तैयार है.
सर्व कीजिये - How to serve Surti Locho
सुरती लोचो को गरम गरम चमचे निकाल कर प्लेट में डालिये, निकाले गये सुरती लोचो को चमचे से बीच से फाड़ कर पतला फैला दीजिये, इसके ऊपर एक छोटी चम्मच तेल चारों तरफ डालिये, एक छोटी चम्मच नीबू का रस चारों ओर डालिये, 1-2 छोटी चम्मच चटनी डालिये, थोड़ा सा हरा धनियां डालिये, और अब 2 -3 टेबल स्पून सेब डाल दीजिये, साबुत हरी मिर्च तल कर क्रिस्प की हुई ऊपर से रखिये. सुरती लोचो की प्लेट खाने के लिये तैयार है.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रुति, बाजार में कप और चम्मच के सैट मिलते हैं जो स्टेन्डर्ड साइज है, आप इन्हैं बर्तन की दुकान से ले सकते हैं.
निशा: मेघा, बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
निशा: sRK ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, आप ये रैसिपीज बना रही हैं, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Vriddhi ji, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शारदा, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुखमनी जी, एपल केक रैसिपी वेबसाइट पर है, इसे हमने माइक्रोवेव में बनाया है, अगर ओवन में बनायें तो दूसरे केक जिस तरह बेक किये हैं उसी तरह ये केक भी ओवन में बेक कर सकते हैं.
निशा: सनाया, इसे तो भाप में पकाया जाता है.
निशा: हार्दिक, आप इन रैसिपी को पूरे मन से बनाती हो इसी लिये वे एकदम अच्छी बनती हैं, मुझे बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: मनीष जी हां लिया जा सकता है.
निशा: रुचि, ईनो की जगह बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
a hoga mam...??pls aap mujhe idli ka sahi ratio bata den...
निशा: सोनक जी, धुली उरद दाल यूज करनी है, जो सफेद होती है.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुवर्ना जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी आप पके हुये चावल यूज कर लीजिये.
निशा: स्वाती, हमने ये बाटी बनाई तो नहीं हैं, आप ट्राई कीजिये और बताइये कि कैसी बनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i am following your recipes and just feel that i become a better cook since i started cooking. I got married 6 months back and was always scared of cooking. But thanks to you. I give all credit to you for all my dishes and cooking appreciation i get from my family and relatives. The reward s all yours. Though i have not tried more of your recipes but would love to make each and every recipe you have posted.
Kindly suggest, that can i make surati locho in microwave or oven, as like we make dhokla in it?
Regards,
Yashu Goel
निशा: येशु, माइक्रोवेव में सूरती लोचो बिलकुल ढोकला की तरह ही बनाया जा सकता है. आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
I like your recipes very much and tried few of them and they turned up really great.
Kindly, start a section of snacks and food for diabetics.
When I made dhokla it didnt puffed properly (though I followed the recipe) and was hard and wasnt able absorb the sugar syrup. Kindly suggest how to go about it as I want to make surti locho also.
निशा: महजबीन, रेसिपी का वीडियो 1-2 बार अच्छी तरह देख लीजिये, सामान जो चाहिये दिये हुये नाप में निकाल लीजिये इसके बाद दिये हुये तरीके से ढोकला बनाइये, ढोकला अवश्य स्पंजी बनेगा.
निशा: नेविल, ये सफेद दाल होती है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं.