चने की दाल की लौकी - Chana Dal with Lauki Curry Recipe

📅 16 अक्टूबर 2007 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.3 (7177)

Chane ki Dal and Lauki ki sabzi

लौकी की सादा सब्जी कम पसन्द की जाती है, लेकिन अगर लौकी को चने की दाल (Chane ki Dal and Ghiya ki sabzi) मिला कर बनाया जाय तो वह अधिक स्वादिष्ट बनती है.

Read - Chana Dal with Lauki Curry Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chane ki Dal and Lauki ki Sabzi

  • लौकी  - 300 ग्राम
  • चने की दाल  - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
  • टमाटर  - 2
  • हरी मिर्च  - 1
  • अदरक  - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक चम्मच पेस्ट )
  • तेल या घी   - 1 -2 टेबल स्पून
  • हींग  - 1 पिन्च
  • जीरा  - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर  - 1/5 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर  - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  - 1/5 छोटी चम्मच
  • नमक  - स्वादानुसार 3/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां   - 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Chana Dal (Split Bengal Gram) with Bottle Gourd

चने की दाल को 2 -3 घंटे पहले पानी में भिगो दें.

लौकी को छील कर धो लीजिये. चाकू से लौकी को छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. कुकर में तेल डाल कर गरम कीजिये.  हींग और जीरा डाल दीजिये.  हींग, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. चमचे से मसाले को चलायें, और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण डाल कर, मसाले को तब तक भूनें जब तक कि उसके ऊपर तेल तैरने लगे. भुने हुये मसाले में लौकी और चने की दाल डाल कर, चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 1 1/2 कप पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.

कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी गैस पर सब्जी को 4 - 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर में प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और सब्जी में हरा धनियां मिला दीजिये.

चने की दाल की लौकी (Chane ki Dal and Dhodhi ki sabzi) तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये की पत्तियों और मलाई डाल कर सजाइये. चपाती, नान, परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

अगर आप प्याज और लहसुन पसन्द करते है तो, एक प्याज और 3-4 कली लहसुन की छील कर काट लें. गरम तेल में कटी हुयी प्याज, लहसुन को हल्के गुलाबी होने तक भूनें, और बचे हुये सारे मसाले उपरोक्त विधि से डालकर सब्जी बना लें.

Chana Dal with Lauki Curry Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (7177 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sonali
Mujhe aapki Recipe bahut achi aur simple lagi. Thank you very much!!
SHOBNA SHARMA
HELLO NISHA JI KYA HUM ONION USE NAHI KAR SAKTE AAPNE KISE BHI SABJI MEIN ONION KO USE NAHI KIYA KYU KYA HUM USE KAR SAKTE HAI PLEASE REPLY
निशा: शोभना, आप ओनियन अवश्य यूज कीजिये.
sangeeta
why u r not using onionbut anyways this is tooooooooooo good.My husband liked it sooooo much