चने की दाल की लौकी - Chana Dal with Lauki Curry Recipe

लौकी की सादा सब्जी कम पसन्द की जाती है, लेकिन अगर लौकी को चने की दाल (Chane ki Dal and Ghiya ki sabzi) मिला कर बनाया जाय तो वह अधिक स्वादिष्ट बनती है.
Read - Chana Dal with Lauki Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chane ki Dal and Lauki ki Sabzi
- लौकी - 300 ग्राम
- चने की दाल - 50 ग्राम ( 1/4 कप )
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक चम्मच पेस्ट )
- तेल या घी - 1 -2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिन्च
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/5 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/5 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार 3/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Dal (Split Bengal Gram) with Bottle Gourd
चने की दाल को 2 -3 घंटे पहले पानी में भिगो दें.
लौकी को छील कर धो लीजिये. चाकू से लौकी को छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. कुकर में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. हींग, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. चमचे से मसाले को चलायें, और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण डाल कर, मसाले को तब तक भूनें जब तक कि उसके ऊपर तेल तैरने लगे. भुने हुये मसाले में लौकी और चने की दाल डाल कर, चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 1 1/2 कप पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी गैस पर सब्जी को 4 - 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर में प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और सब्जी में हरा धनियां मिला दीजिये.
चने की दाल की लौकी (Chane ki Dal and Dhodhi ki sabzi) तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. हरे धनिये की पत्तियों और मलाई डाल कर सजाइये. चपाती, नान, परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज और लहसुन पसन्द करते है तो, एक प्याज और 3-4 कली लहसुन की छील कर काट लें. गरम तेल में कटी हुयी प्याज, लहसुन को हल्के गुलाबी होने तक भूनें, और बचे हुये सारे मसाले उपरोक्त विधि से डालकर सब्जी बना लें.
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mouthwatering
Thanks nisha
निशा: शालू, वेबसाइट पर बहुत सारी एसी रेसिपी है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी, इस तरह सब्जी बनाई जा सकती है, सब्जी इस तरह भी बहुत अच्छी बनती है, इस तरह सब्जी बनाने का फायदा है कि घर में छोटा बच्चा है तो उसके लिये थोड़ी लौकी निकाल लें और मैश करके खिलायें, अगर कोई घी तेल खाना पसन्द नहीं कर रहा तो वह नाश्ते में एसे ही 1 प्याली सब्जी खा सकता है, और बची हुई सब्जी में तड़का लगा दीजिये, धन्यवाद.
निशा: जयवन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद, और बेटे को मेरा बहुत बहुत प्यार.
निशा: स्वागतम सतीश शर्मा
plz aap btaye ki , bina pani ka lauki sabji kaise bnegi?
निशा: सोनी, लौकी को काटकर छोंक दीजिये, मसाले डालकर ढककर धीमी आग पर बनने दीजिये.
it is nice recipe for diabetic patient, bcz
less oil, channa and giya are helpful for
reduce fat.
निशा: अनिल जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
mam kya aap chane ki dal kaddu ke sath banana sikha sakti hai
निशा: रजिया, जी हां आप इसे सूखी सब्जी की तरह भी बना सकती हैं.
sometime if tomato are nt available then how to make it....then will it be the same taste...
निशा: नीतिमा जी, बिना टमाटर के बना सकते हैं, बाद में आधा नीबू का रस डालकर थोड़ा सा खट्टा स्वाद दिया जा सकता है.
निशा: नेहा, धन्यवाद.
निशा: खुशबू, मेरी वेवसाइट पर सभी रैसिपी बिना प्याज लहसन के ही हैम आप टमाटर और आलू के बिना सब्जियों को फ्राइ करें और धीमी आग पर कुक करके बनाकर अपनी मोम को दीजिये.
निशा: अम्रिता, पहले जब कुकर नहीं थे तो दालें बिना कुकर के ही बनाई जाती है, दालें अच्छी बनती हैं लेकिन दाल को पकने में 1 घंटा तक भी लग जाता है.
KYA PAHLE TOMATO KA PEST DAAL SAKTE HAI AUR PHIR MASALA DAL KER BHHON LE.PLS REPLY KEJIYE
THANKS
निशा: मीना, जीरा डालते समय गैस धीमी रखें, जीरा पहले ही भूनना होता है.
निशा: कविता, प्याज और लहसन से सब्जी बना रही हैं, तब सब्जी में लहसन ही पर्याप्त है, लहसन की तेज महक से हींग आप डालेंगी तो भी पता नहीं चलेगा.
Thanks for this