मोल्डेड चॉकलेट - Molded chocolate Candy (how to make molded chocolate at home)

📅 18 जनवरी 2013 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 200 कमेंट ★ 3.3 (9078)


बच्चों और यंग जनरेशन को चॉकलेट बहुत पसन्द आती हैं. चॉकलेट कई प्रकार की होती हैं, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर . चाकलेट बनाने की सीरीज में आज हम मोल्डेड चॉकलेट बनाते हैं.

Read: Molded chocolate Candy in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Molded chocolate Candy

  • डार्क कम्पाउन्ड - 500 ग्राम
  • व्हाइट कम्पाउन्ड - 250 ग्राम
  • काजू - 2 -3 टेबल स्पून
  •  बादाम - 2 - 3 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • अखरोट - 10-12 टेबल स्पून
  • चॉकलेट मोल्ड्स

विधि - How to make Molded chocolate Candy


चॉकलेट डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड को पिघला कर बनाई जाती है. इसके लिये सबसे पहले हमें डार्क कम्पाउन्ड और व्हाइट कम्पाउन्ड के छोटे छोटे टुकड़े करने होंगे
सबसे पहले डार्क कम्पाउन्ड (Dark compound) और व्हाइट कम्पाउन्ड (White Compound) को चाकू से काट कर बारीक कर लीजिये या पोलिथिन में रैप करके किसी भारी चीज से तोड़ कर बारीक लीजिये, और अलग अलग प्याले में रख लीजिये.

चॉकलेट को मेल्ट कीजिये - How to melt Chocolate Compounds
चॉकलेट को 2 तरीके से मेल्ट कर करते हैं. डबल बायलर के द्वारा और माइक्रोवेव में. माइक्रोवेव में चॉकलेट बहुत जल्द मैल्ट हो जाती है, लेकिन डबल बायलर में चॉकलेट थोड़ी देर से मेल्ट होती हैं.


डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये - Melt Chocolate in Double Boiler
2 भगोने इस तरह के ले लीजिये जिनके ऊपर 2 प्याले चॉकलेट भर कर मेल्ट करने रख सकें, भगोने में 1 - 1 1/2 कप पानी डालकर धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये और ऊपर चॉकलेट भरे प्याले रख दीजिये, जैसे ही चॉकलेट पिघलना शुरू हो जाय चॉकलेट को चम्मच से अच्छी तरह चला दीजिये, आग हमेशा धीमी ही रखें, चॉकलेट बहुत ही सेन्सटिव होती है, थोड़ी सी भी अधिक हीट लगने से चॉकलेट ओवर हीट हो जाती है. धीमी गैस पर चॉकलेट को थोड़ी थोड़ी थोड़ी देर में अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये.

मेल्ट की हुई चॉकलेट गरम पानी के बर्तन से उतार कर किसी कपड़े के ऊपर रख लीजिये, ताकि प्याले में नीचे की ओर जो नमी है वह कपड़ा शोक लेगा. चॉकलेट को थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये. चॉकलेट को चम्मच से लगातार चलाते हुये 1-2 मिनिट तक एसे ही रहने दें चॉकलेट ठंडी हो जायेगी या मेल्टेड चॉकलेट में थोड़ी सा अनमेल्टेड चॉकलेट डाल दें और मिक्स कर दीजिये, चॉकलेट इस तरह से जल्दी ठंडी हो जायेगी.


चॉकलेट को मोल्ड कीजिये - Molding Chocolate Candy

चॉकलेट को जिस तरह के मोल्ड में डाल देंगे उसी तरह की चॉकलेट बन कर तैयार हो जायेगी. मोल्ड जिसमें चॉकलेट को मोल्ड करना चाहते हैं, उसे ले लीजिये वह एकदम सूखा होना चाहिये, मोल्ड पर किसी भी प्रकार की नमी न हो. मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में चम्मच की सहायता से भर लीजिये, मोल्ड के सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. चॉकलेट भरे मोल्ड को दोंनो ओर से पकड़ कर थोड़ा खटखटा लीजिये ताकि चॉकलेट के नीचे से एअर बबल निकल जायं. चॉकलेट भरे हुये मोल्ड को 5 -10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. चॉकलेट बनकर तैयार हैं.


डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट - Dark and White Mixed Chocolates

अपना मनपसन्द मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एक दम सूखा हुआ होना चाहिये. पहले व्हाइट मेल्टेड चोकलेट थोड़ी थोड़ी मोल्ड के खाचों में डाल दीजिये, सारे मोल्ड के खाने में थोड़ी थोड़ी व्हाइट चॉकलेट भर लीजिये. अब व्हाइट चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और डार्क मेल्टैड चॉकलेट को इन खानों में भरिये, खानों को थोड़ा थोड़ा खाली रहने दीजिये, सारे खाने भर कर तैयार कर लीजिये. अब डार्क चॉकलेट को वापस गरम पानी के ऊपर रख दीजिये और व्हाइट चॉकलेट थोड़ी थोड़ी खाचों में डालिये, खाचें पूरे भर जायं, सारे खानों में व्हाइट चॉकलेट डालकर भर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकल जाय, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकाले और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, फ्लेक्सिब्ल मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. मिक्स्ड कलर चॉकलेट तैयार हैं.


ड्राई फ्रूट चॉकलेट - Nutty Molded Chocolate

थोड़ा सा बड़े खाने वाला मोल्ड ले लीजिये, मोल्ड एकदम सूखा और साफ हो, डार्क मेल्टेड चॉकलेट मोल्ड में थोड़ी थोड़ी डाल दीजिये, चॉकलेट आधा खाने से कम भरें, सारे खाने भरकर तैयार कर लीजिये. अब कुछ खानों में चॉकलेट के बीच में आधा अखरोट और कुछ खानों में बादाम डाल दीजिये, ऊपर से और चॉकलेट डालकर खाने को पूरा भर दीजिये, सारे खाने के ड्राई फ्रूट के ऊपर चॉकलेट भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे की एअर निकाल दीजिये, और चॉकलेट एक जैसी भी हो जायेगी. मोल्ड को 5-10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगी. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट पर उल्टा करके ऊपर से पैट कर दीजिये, रबर के मोल्ड हो तो उसे पुश कर दीजिये. चॉकलेट प्लेट में निकल आयेगी. अखरोट और बादाम चॉकलेट तैयार हैं.


काजू, किशमिश और बटर स्काच चॉकलेट - Resin and Butterscotch Chocolate

चॉकलेट थोडे मीठे फ्लेवर में बना लीजिये: डार्क चॉकलेट में थोड़ी सी यानि 2 - 3 टेबल स्पून बारीक की हुई व्हाइट चॉकलेट डाल दीजिये, व्हाइट चॉकलेट ज्यादा मीठी होने के कारण, उसको मिलाने से ये चॉकलेट थोड़ी मीठी तैयार होगी. दोंनो चॉकलेट एक साथ मिलाकर मेल्ट कर लीजिये, मेल्टेड चॉकलेट का बर्तन उतार कर किसी कपड़े पर रख लीजिये, मोल्ड जिसमें आप चॉकलेट भरना चाह रहे हैं ले लीजिये, उसमें थोड़ी थोड़ी चॉकलेट भर लीजिये, बीच में एक एक काजू रखिये, और ऊपर से ढकते हुये मेल्टेड चॉकलेट डालकर मोल्ड को भर लीजिये. किशमिश की चॉकलेट के लिये, थोड़ी चॉकलेट खाने में डालकर भर लीजिये और अब बीच में 2 या 3 किशमिश रख लीजिये ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालकर खाने भर लीजिये इसी प्रकार बटर स्काच के लिये, पहले थोड़ी चॉकलेट खाने में डालें और 2-3 बटर स्काच के टुकड़े डालकर सारे खांचे भर कर तैयार कर लीजिये. मोल्ड को खटखटा कर चॉकलेट के नीचे से एअर निकाल दीजिये. मोल्ड को 5 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. चॉकलेट जम कर सैट हो जायेगीं. मोल्ड को फ्रीजर से निकालिये और प्लेट के ऊपर उलटा रखकर पैट कर लीजिये. ड्राई फ्रूट मोल्डेड चॉकलेट तैयार है.


बहुत ही अच्छी अच्छी चॉकलेट बन कर तैयार है, आप खाइये और बच्चों को खिलाइये. चॉकलेट के आकार की रैपिंग शीट काट कर चॉकलेट को रैप करके रख सकते हैं.

किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो बाजार से सुन्दर सी बास्केट या बोक्स लाकर चॉकलेट रैप करके उसमें रखिये और गिफ्ट कर दीजिये. आपके हाथों की बनी चॉकलेट आप जिसको भी देंगें उसे बहुत पसन्द आयेंगी.

Molded chocolate Candy video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (9078 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (200)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mahima
Maam plz share chocolate from cocoa powder
NishaMadhulika
Mahima , सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे शेयर करने की कोशिश करुंगी.
suhani
what is dark compound and white compound

निशा: सुहानी जी, डार्क कम्पाउन्ड टेस्ट में ज्यादा कड़वा नहीं लेकिन व्हाइट चौकलेट के अपेक्षा कम मीठा होता है और अलग स्वाद होता है.
suhani
what is chocolate molds

निशा: सुहानी जी, मोल्ड यानी की सांचे जिनमें चाकलेट डालकर उन्हें जैसा आकार पसंद है वैसे दिया जाए.
suhani
what is dark compound and white compound
Manoj Kumar devedi
Chocolet kitne din tak use Kiya. Ja sakta h

निशा: मनोज जी, चॉकलेट को बाहर ही रखा जा सकता है लेकिन फ्रिज में रखने पर भी चॉकलेट खराब नहीं होती, चॉकलेट को 1 साल तक आसानी से रखा जा सकता है.
Manoj Kumar devedi
Chocolate name Kya Dena chahiye agr iska kam karna ho, iska material kha se mil jayega, chocolate bnane me kitna investment hoga, Mai iska kam karna chahta hu , recipes plz Hindi me mail Kare r guide Kare.
Thanks
prachi
mam ye town m kis name se mile aur kha milegi?

निशा: प्राची जी, ये आप इसे चौकलेट की बड़ी दुकान से मोल्डेड चौकलेट के नाम से ले सकते हैं.
Chandni gupta
Coaco powder ki place p m chocolate powder y coffee powder use kr skti hu chocolate cake bnane k like?
निशा: चांदनी जी, चौकलेट केक बनाने के लिये कोको पाउडर ही यूज करना होता है.
Kshama
Chocolate ko microwave me kese melt kare or frizzer me kitani der rakhe taki bahar melt na hoy jaye me morde ke slabs use karati hu

निशा: क्षमा जी, चॉकलेट को 30 सैंकिड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. चॉकलेट को बाहर निकालें ओर इसे चलायें, अगर ये अभी नहीं मेल्ट हुई हो तो फिर से 10-10 सेकिंड के लिए इसे माइक्रोवेव करें और बाहर निकाल कर थोड़ी देर तक चलाते रहें, चॉकलेट पूरी तरह मेल्ट हो जाती है. और जब आप इसे खाना चाहें तभी फ्रिज से निकाल कर उपयोग करें.
Vibhuti Mehta
Nishaji aapki recipe bahot achi hoti hai .aap achi trah se sub kuch samjate. Thank you. muje aapko ek baat puchni thi kaya chocolate campaund veg hota hai ,hum log Jain hai to woh hamne abhi band Kara hai koyoki usame e. no. 471 kar ke aata hai jo non veg me aata hai. To please muje batayega kaya yeah
निशा: विभूति जी, चौकलेट वेज होती है.
महेेेश अग्रवाल
रॉ मटीरियल कहा उपलब्ध होता है

निशा: महेश जी, डार्क और व्हाइट कम्पाउन्ड चौकलेट और चौकलेट का सामान बेचने वालों पर मिलता है, दिल्ली में करोल बाग गफ्फार मार्केट और खारी बावली में मिल जाते हैं.
Gouravbanka
Nishaji hamare yaha white or dark compound nahi milta how i make chocolate
निशा: गौरव जी, घर पर चौकलेट कम्पाउन्ड बना सकते हैं लेकिन उतने अच्छे नहीं बनते.
Mannu
Hmmmmm
Yummy
Chocolate is my favorit

निशा: मनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhavya Gidwani
Mam dark chocolate bi sweet hoti h ki nai bcz agr only dark chocolate se hi chocolate banani ho to uska test sweet hota h ya nai plz rply fast.

निशा: भव्या जी, इसमें आपको मिठास के लिए थोडी़ सी व्हाइट चाकलेट डालनी पड़ेगी.
Shailendra Bhawsar
निशा जी आपकी रेसिपी तो बहुत सरल है लेकिन क्या आप और अधिक सरल रेसिपी बता सकते हो जिससे मार्केट जैसा स्वाद प्राप्त हो।
निशा: सैलेन्द्र जी, मेरी पूरी कोशिश रह्ती है कि मैं इसे बिलकुल सरल तरीके से बनाऊं, स्वाद भी मैं अपने अनुसार अच्छा देने की कोशिश करती हूँ. आगे भी हमेशा मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं रेसिपीज को सरल और स्वादिष्ट बनाऊं.
Vikas Dubey
prosess in any chocolate full information

निशा: विकास जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चॉकलेट से बनी विभिन्न रेसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
Jyoti
Hello mam
I am a big fan of ur recipes. Mam me chocolate garnishing k lie morde chocolates use kr rhi hu. Design ban jane k bad wo melt ho jata h freeze se bahar nikalte hi. Pl suggest esa kyu ho rha h.

निशा: ज्योती जी, तापमान अधिक होने के कारण ऎसा होता है, आजकल बहुत गर्मी हो रही है, हर चौकलेट एसी ही हो जा रही है.
Naresh Kumar Gupta
chocolate me sugar dalni ho to kese dale

निशा: नरेश जी, आप इसमें आधा डार्क कम्पाउन्ड और आधा व्हाइट कम्पाउन्ड यानि कि स्वीट चौकलेट लीजिये, चौकलेट मीठी बनेगी.
Karan
कुछ नई चोकलेट बनाने की रीत बताइए

निशा: करण जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. हम जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
deepak navghade
cocopowder se banne wale chocolet resepe bheje krupya

निशा: दीपक जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
Vaishali Viren shah
Ty for giving receipe of chocolate

निशा: वैशाली जी, धन्यवाद.
suraj kumar
please help me. chocolate compounds kya hai

निशा: सूरज जी, चौकलेट कम्पाउन्ड चौकलेट कलर का होता है, इसमें चौकलेट होती है.
kajal
love u mam , aapki recipe mast hegi

निशा: काजल जी, धन्यवाद.
jinal
Hi, Mam Good Evening Mam aapne matar paneer me cearm use kiya h to me uaki jagah par curd use kar sakti hu kya pls mam suggest

निशा: जिनल जी, हां ताजा दही का इस्तेमाल भी कर सकते है, लेकिन इससे सब्जी में हल्का सा खट्टापन बढ़ जाएगा.
sushama
Hi Nisha Didi,
Kya aap muze ye batayegi ki summer season me agar hame chocolates KO agar 3 to 4 hours agar bahar rakhna hai to melt hone sent kaise bachaye ..plz reply
निशा: सुषम जी, चौकलेट गरमी पाकर मेल्ट हो जाती है.
mamta jain
Mam muje mere chocolate ke bussines ko start karna h or use jyada grow karne ke liye or order lene ke liye kya karna chahiye or kaise karna chahiye pls muje suggest kijiye bcz muje kuchh samaj nh aa raha h pla mam suggest m

निशा: ममता जी, इस विषय में हमें कोई जानकारी नही है.
Prerna Verma
Thanks For your reply. Aap extract ke naam ya brand bata sakti hai jo market mei available ho.
mamta jaim
Mam unwanted gelitine powder veg. Hai ya non veg. Hai pls muje batayegi aap
निशा: ममता जी, नानवेज जिलेटिन पाउडार होता है.
Prerna Verma
Hi Mam,
I made the chocolate as per your recipe and it was outstanding.
Please let me know how I can make Strawberry,Orange or Kiwi flavors chocolates. What ingredients can be used for these flavors.
Waiting for your reply.
निशा: प्रेमा जी, चौकलेट को मेल्ट करने के बाद उसमें आप स्ट्राबेरी या ओरेन्ज या कीवी एक्सट्रेक्ट डाल देगी, उसी के फ्लेवर में चौकलेट बन कर तैयार हो जायेगी.
bijender singh
Hi,
I want to start chocolate toffee making busiess for sale & supply in market