फ्रूट और नट्स केक - Egg less Fruit and Nut Cake Recipe

फ्रूट और नट्स से बना एगलैस फ्रूट और नट्स केक बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, और ये केक सभी को बहुत ज्यादा पसन्द आता है. सर्दी के मौसम में बच्चों को भर पूर एनर्जी के लिये एगलैस ड्राई फ्रूट केक बनाकर बच्चों को अवश्य खिलाइये
Read : Egg less Fruit and Nut Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Egg-less Fruit and Nut Cake
- मैदा - 1.5 कप (200 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 3/4 कप ( 75 ग्राम)
- मक्खन - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- दूध - 3/4 कप
- काजू - आधा कप
- अखरोट - आधा कप
- किशमिश - आधा कप
- बादाम - आधा कप
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टूटी फ्रूटी - आधा कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - आधा कप
विधि - How to make Eggless Fruit and Nut Cake
काजू, बादाम, अखरोट छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश के डंठल तोड़ कर कपड़े से पोंछ लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला कर 2 बार छलनी से छान लीजिये, ये बहुत अच्छी तरह से मिक्स हो जाते हैं.
किसी बड़े प्याले में मक्खन को पिघला कर नार्मल तापमान पर करके डाल लीजिये, पाउडर चीनी और कन्डेन्स्ड मिल्क भी प्याले में डालकर, चमचे से मिक्स करते हुये फैटिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाय और मिश्रण फूला हुआ दिखाई देने लगे, तब तक फैटिये.
मिश्रण में 1/2 दूध डालकर, फैट कर मिक्स कर लीजिये, अब आधा मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये बचा हुआ दूध डालकर मिक्स कर लीजिये और सारी मैदा मिक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, कटे हुये ड्राई फूट और किशमिस और टूटी फ्रूटी डाल कर, अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कर लीजिये.
केक कन्टेनर को चारों ओर मक्खन या तेल से चिकना कर लीजिये, और तले में उसके बराबर का गोल बटर पेपर काट कर रखिये और उसे भी चिकना कर दीजिये.

कन्टेनर में केक का मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये. केक को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 25 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक अभी ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10 मिनिट के लिये और बेक होने दीजिये. केक ब्राउन तो लग रहा है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कीजिये, चाकू यदि केक से बाह्र साफ निकलता है, तो केक बेक हो चुका है, और यदि चाकू के ऊपर केक का बैटर लग कर आ रहा है तब अभी केक अन्दर से कच्चा है. केक को और 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये, अब केक को उसी तरह चैक करते हुये पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. 40 - 50 मिनिट में केक अच्छी तरह बेक हो जाता है.
केक को ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर बर्तन से अलग कीजिये, और प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रखकर बर्तन को उलटा करके, केक को प्लेट में निकाल लीजिये. अपने मन पसन्द टुकड़ों में केक को काटिये और खाइये.
केक को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाते रहिये.
सुझाव: अलग अलग ओवन में केक बेक होने का समय भी अलग अलग होता है, इसलिये पहले केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट का समय दीजिये, इसके बाद केक को चैक करते हुये समय आगे बड़ाइये, और केक को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये.
कमेंट (178)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सना जी हां आप सही कह रही हैं, केक में दिये गये मात्रा के अनुसार इसे यूज किया जा सकता है.
निशा: श्रेया जी, ये केक हमने ओवन में ही बनाया है, केक ओवन में अवश्य बनाइये.
निशा: मधु जी, केक में बटर की जगह ओलिव ओइल, रिफाइन्ड ओइल, घी, डालडा या फिर हैवी क्रीम कुछ भी डाल सकते हैं.
निशा: पिंकी गैस तंदूर में केक के बर्तन को रखकर, बिलकुल धीमी गैस पर केक बनाइये, तेज गैस के कारन केक जल सकता है.
निशा; शना, केक को बनाने के लिये बाइन्डर के रूप में एग या कन्डेन्स्ड मिल्का या मिल्क पाउडर, या क्रीम या एपल सास कुछ तो डालना होता है.
निशा: मधु जी, वेबसाइट पर हमने ब्लेक फोरेस्ट केक आइसिंग करके बनाया है, उसका वीडियो भी आप देख सकती हैं.
निशा: मधू जी, कन्डेन्स्ड मिल्क में दूध और चीनी होती है, 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क में 100 ग्राम चीनी है, इसलिये हम चीनी कम लेते हैं. अभी आप कन्डेन्स्ड मिल्क नहीं ले रही हैं तब चीनी अलग से और लेनी ही होगी.
निशा: एकता जी, कोई भी बटर लिया जा सकता है और कुकर में केक बहुत अच्छा बनता है, प्लीज कुकर में केक का वीडियो अवश्य देख लीजिये, धन्यवाद.
The butter we get in market of yellow clr or homemade butter can be used.
Plz reply asap.
निशा: डौली, कोई भी बटर लिया जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: केक के लिये बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डाला जाता है.
निशा: शेफाली, 3 एग ले लीजिये.
निशा: अक्ष जी, बिना अंडे के केक में कन्डेन्स्ड मिल्क डाला जाता है जो इसमें बाइन्डर का काम करता है, इसकी जगह एपल सास डाल सकते हैं, क्रीम या मलाई डाल सकते हैं, अलसी पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: केक को बाइन्ड करने के लिये कुछ तो डालना ही होता है, इसमें आप 2-3 टेबल स्पून अलसी का पेस्ट डाल दीजिये, केक बन जायेगा, रैसिपी चौकलेट केक रैसिपी से देखी ज जा सकती है.
निशा: अंजू जी, हा अवश्य.
निशा: पारुल जी आप सही समझ रही हैं, इसे मीठा सोडा कहते हैं.
Can we use eggs instead of condensed milk?
निशा: पारुल अवश्य कर सकती हैं.
निशा: अनीता, टूटी फ्रूटी केक में हमने डाल कर बनाई हैं कलर तो वही रहता है, मुझे लग रहा टूटी फ्रूटी की प्रोब्लम हो सकती है, धन्यवाद.
निशा: कुकू जी, कन्वेक्सन मोड पर केक बना रही हैं, केक 180 डि.से.पर 40 - 45 मिनिट में केक बनकर तैयार हो जाता है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, यदि चाकू पर गीला मिश्रण लग कर आ रहा है तब केक कच्चा है, तापमान को 160 डि. से. पर करके केक को 10-15 मिनिट चैक करते हुये बेक कर लीजिये केक बीच से भी बेक हुआ तैयार हो जायेगा. माइक्रोवेव में केक 4-5 मिनिट में बेक हो जाता है, माइक्रोवेव का समय खतम होने के बाद भी बेकिंग चलती रहती है, इसलिये केक पहले नरम और बाद में सख्त हो जाता है.
Aap kyase ho..? Asha hai kyi Aap Achi or soawth hogi, Madam agar main ek kilo maida ka cake bana na chaha to kitna yeast/baking powder/ya soda milana parey ga.?
निशा: फुन्टसोक, ये केक 2 कप मैदा से बना है, ग्राम में ये 250 ग्राम मैदा है, इसके चार गुना सामान ले लीजिये और केक बना लीजिये.
निशा: दिव्या, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया गया है, माइक्रोवेव में सारे केक उसी प्रकार से बनाये जाते है.
निशा: किरन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
(tutty fruity) part and omitted it the cake turned out great .Many Many thanks.
निशा: सरिता जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
nt in it as in it gets baked from sides but not from centre..we are havin national panasonic microwave oven n we bake it at 180 degree for 25-30 mins
plz guide me..!
निशा: मोनिका केक पूरी तरह से बेक न होने के कारण एसा है, केक को 35-50 मिनिट तक चैक करते हुये बेक कीजिये.
निशा: रेनू, माइक्रोवेव सेफ प्याले में 4-5 आलू और थोड़ा सा पानी डालकर रख दीजिये, आलू को ढककर 6-7 मिनिट तक माइक्रोवेव कीजिये, चैक कीजिये और अगर आलू नरम न हों तो 1-2 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये. दूसरा तरीका आलू को धोइये, एक पोलीथिन में लपेटिये और 4-5 मिनित माइक्रोवेव कीजिये, आलू उबल कर तैयार हो जाते हैं. माइक्रोवेव में पोलिथिन प्लास्टिक शीट यूज कर सकते हैं.
निशा: आकांक्षा, मैं भी बहुत खुश हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
lekin mai cake banane ka prayas kar raha hun.
निशा: आयाज जी, आप केक को ओवन में या कन्वेक्सन मोड पर बना रहे हैं, आप इसमें मैटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपिका जी हां सूजी से भी केक बनाया जा सकता है.