फ्रूट और नट्स केक - Egg less Fruit and Nut Cake Recipe

फ्रूट और नट्स से बना एगलैस फ्रूट और नट्स केक बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, और ये केक सभी को बहुत ज्यादा पसन्द आता है. सर्दी के मौसम में बच्चों को भर पूर एनर्जी के लिये एगलैस ड्राई फ्रूट केक बनाकर बच्चों को अवश्य खिलाइये
Read : Egg less Fruit and Nut Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Egg-less Fruit and Nut Cake
- मैदा - 1.5 कप (200 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 3/4 कप ( 75 ग्राम)
- मक्खन - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- दूध - 3/4 कप
- काजू - आधा कप
- अखरोट - आधा कप
- किशमिश - आधा कप
- बादाम - आधा कप
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टूटी फ्रूटी - आधा कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - आधा कप
विधि - How to make Eggless Fruit and Nut Cake
काजू, बादाम, अखरोट छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश के डंठल तोड़ कर कपड़े से पोंछ लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला कर 2 बार छलनी से छान लीजिये, ये बहुत अच्छी तरह से मिक्स हो जाते हैं.
किसी बड़े प्याले में मक्खन को पिघला कर नार्मल तापमान पर करके डाल लीजिये, पाउडर चीनी और कन्डेन्स्ड मिल्क भी प्याले में डालकर, चमचे से मिक्स करते हुये फैटिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाय और मिश्रण फूला हुआ दिखाई देने लगे, तब तक फैटिये.
मिश्रण में 1/2 दूध डालकर, फैट कर मिक्स कर लीजिये, अब आधा मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये बचा हुआ दूध डालकर मिक्स कर लीजिये और सारी मैदा मिक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, कटे हुये ड्राई फूट और किशमिस और टूटी फ्रूटी डाल कर, अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कर लीजिये.
केक कन्टेनर को चारों ओर मक्खन या तेल से चिकना कर लीजिये, और तले में उसके बराबर का गोल बटर पेपर काट कर रखिये और उसे भी चिकना कर दीजिये.

कन्टेनर में केक का मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये. केक को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 25 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक अभी ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10 मिनिट के लिये और बेक होने दीजिये. केक ब्राउन तो लग रहा है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कीजिये, चाकू यदि केक से बाह्र साफ निकलता है, तो केक बेक हो चुका है, और यदि चाकू के ऊपर केक का बैटर लग कर आ रहा है तब अभी केक अन्दर से कच्चा है. केक को और 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये, अब केक को उसी तरह चैक करते हुये पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. 40 - 50 मिनिट में केक अच्छी तरह बेक हो जाता है.
केक को ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर बर्तन से अलग कीजिये, और प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रखकर बर्तन को उलटा करके, केक को प्लेट में निकाल लीजिये. अपने मन पसन्द टुकड़ों में केक को काटिये और खाइये.
केक को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाते रहिये.
सुझाव: अलग अलग ओवन में केक बेक होने का समय भी अलग अलग होता है, इसलिये पहले केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट का समय दीजिये, इसके बाद केक को चैक करते हुये समय आगे बड़ाइये, और केक को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये.
कमेंट (178)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mere pass jo measure karne ke hai wo sab ml me hai usse 100gms maida ya kuch or solid gms me measure karna ho to kaise karenge or jo chhoti or badi spoons hai wo kitne ml ke barabar hoti hai plz reply qki mene jo cake banaya usme soda , ghee or sugar jyada ho gyi thi kuch jyada hi soft or meetha tha.plz reply.
निशा: साधना जी, केक को कप से मेजर करके बनाया जा सकता है, सारी चीजें कप से नाप कर ले लीजिये और छोटी चम्मच सैट के साथ होती है, टेबल स्पून भी सैट के साथ होती है उनसे नापें, ग्राम में मेजर के करने के लिये वेट मशीन होती है.
How much time will it take to cook?
निशा: रश्मी जी, हमने वेबसाइट पर चौकलेट केक और चैनल पर डेट केक कुकर में बनाये हैं, बैटर बनाने के बाद सारे केक कुकर में इसी तरह बेक किये जा सकते हैं.
निशा: विनीता जी, आप थोडा़ सा आटा मैदा मे मिलाकर मिक्स कर सकती हैं.
निशा: गुन्जन जी हां घी यूज किया जा सकता है.
निशा: शाबा जी, केक का बैटर गाढ़ा या पतला होने, पूरी तरह से न फूलने और केक को बहुत ही कम तापमान पर बेक करने या केक में डाले गये बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर ठीक तरह से काम न करने से केक इस तरह का हो सकता है.
निशा: पूजा जी, बैटर पतला हो या बैटर में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अधिक हों तो एसा हो सकता है.
Maine yeh cake banaya tha aur condensed milk ki jagah sukha dudh use kia tha. Par cake jyada fula nahi aur dry na ho kar yeh milk cake jaisa tha. Aisa kyun hua. Pls bataye.
निशा: मोनिका जी, केक का कम फूलना बेकिंग पाउडर की मात्रा, बैटर की कनसिसटेन्सी और ओवन का तापमान कई चीजों के ऊपर निर्भर करता है. केक अन्डर कुक हो तो वह सोफ्ट लग सकता है.
निशा: प्रिया जी, कार्नस्टार्च को आम भाषा में कार्नफ्लोर कहा जाता है. यह मक्के से बनता अवश्य है लेकिन यह मक्के का आटा नहीं होता. यह मक्के से निकाला हुआ स्टार्च होता है.
Must try..
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिलकुल आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Nisha didi microwave grill me kitna samay sat karange and isme plastik ka bartan diea hai to kya isme cake bna sakte hai .
निशा: राजेन्द्र जी हां माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक बर्तन में केक बनाया जा सकता है,लेकिन इस केक को माइक्रोवेव में ही पकाया जा सकता है, माइक्रोवेव ग्रिल में केक पकाने के लिये काला मैटल यूज कर सकते हैं, माइक्रोवेव ग्रिल में 7-8 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जाता है.
Mam ,fruit or nat cake m venila dal skti hu
निशा: आकांक्षा जी, अवश्य डाल सकते हूँ.
निशा: सुप्रिया जी हां आप सही समझ रही हैं कि इसे कन्वेक्सन मोड पर ही ओवन को प्रीहीट करके बेक करना है.
Thnx a lottt....
निशा: मोमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, मैदा दुगनी हो गई है, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर भी दुगना ले लीजिये.
1. condensed milk meetha hota hai, kya vahi chalega yeah koi aur type ka condensed milk use karna hai, yahan Nestle, amul ke condense milk mil jate hain.
2. Butter unsalted hi chahiye hota hai yeah normal anul, mother dairy ke chal jayegenge.
Pls reply soon..thank you
निशा: शिखा जी, केक के लिये मीठा कन्डेन्स्ड मिल्क चाहिये, बटर आप चाहें तो अन्सालटेड या साल्टेड जो अमूल का आता है, कोई भी ले सकते हैं.
निशा: अंकिता जी, आप टूटी फ्रूटी हटा सकते हैं, आपको जो मेवा पसन्द न हो उसे हटा दीजिये और जो पसन्द हो उसे ज्यादा डाल दीजिये.
i am having samsung.
निशा: अजीत जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कीजिये, अच्छा केक बनता है.
निशा: अनीशा जी, केक बैटर को कन्टेनर में डालकर रख दीजिये और धीमी आग पर 30-40 मि. बेक कीजिये, केक को ऊपर से ब्राउन होने पर, चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू पर केक बैटर नहीं चिपकता तब केक बेक हो गया है, अगर थोड़ा कम पका लग रहा है तो फिर से 5-15 मिनिट तक केक के पूरी तरह बेक होने तक बेक कीजिये. हैल्प के लिये कुकर में केक रेसिपी देख सकते हैं, ये मेरी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आस्था जी, बटर की जगह घी यूज किया जा सकता है. कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मलाई यूज कर सकते हैं इसके लिये अगर हमने केक में 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यूज किया है तो उसकी जगह 100 ग्राम चीनी और 100 ग्राम मलाई यूज की जा सकती है.
I tried this recipe yesterday using cooker. This is my first time when I cooked the cake and it really turned out very well. It was like by my family a lot. Thank you so much for the nice recipe.
I wanted to ask one thing, is there any specific requirement for baking dish. I used steel one, to thoda neeche se jal gaya tha.
निशा: भूमिका जी, स्टील या एल्यूमिनियम कोई भी बर्तन ले सकते हैं, जलने का कारण है आग का तेज होना.