अजवायन कुकीज - Salted Ajwain Cookies Recipe

अजवायन कुकीज (Salted Ajwain Cookies) कुरकुरे नमकीन मीठे स्वाद के साथ साथ अजवाइन (Carom Seeds) के खास स्वाद के कारण बहुत पसंद किये जाते हैं. खास तौर पर चाय के साथ तो ये एकदम लाजबाव होते हैं.
Read : Salted Ajwain Cookies Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Sweet and Salted Ajwain Cookies
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - आधा कप से थोड़ा अधिक (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
- दूध - 1/4 कप
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Salted Ajwain Biscuits
मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है.
बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है. सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये.

कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
सुझाव:
कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Salted Ajwain Cookies Recipe video
कमेंट (153)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीषा, पहले बाटी को 15 मिनिट पका लीजिये, इसके बाद हर 2-3 मिनिट में बाटी को चैक करते हुये पकाइये.
निशा: मिताली, कुकीज के डोह में घी कम और दूध अधिक हो तब एसा हो सकता है.
निशा: प्रियंका, जी हां उस ओवन में कुकीज बनाई जा सकती हैं.
निशा: सीमा, आपके ओवन में ऊपर की ओर से हीट नहीं लग रही थी, प्लीज ओवन को ऊपर के तापमान को चैक कर लीजिये, और ओवन में फैन है तो उसे अवश्य ओन कीजिये जिससे चारों ओर से हीट एक जैसी लगती है, धन्यवाद.
निशा: रिचा, कुकीज को कुकर या किसी भारी तले के बर्तन में गैस पर बना लीजिये, बनाने का तरीका बेसन की नान खताई रैसिपी से देखा जा सकता है.
निशा: सोनिया जी मैं कोशिश करूगी.
निशा: रेशिमा, 2 कप मैदा कप को लेबल करके मापें तो लगभग 200 - 220 ग्राम होती है.
निशा: आशिमा, मक्खन कम होने से कुकीज सख्त बनते हैं.
mene ye recipe padhi.its really good. But aap muje ye btaaiye ki kya ye cookies me normal Baati k oven me bana sakti hu kya? or recipe me koi change hoga kya?
निशा: नोशीन, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर प्री हीट करते हैं, तापमान सेट करके ओन कर देते हैं, ओवन उस तापमान पर प्रीहीट हो जाता है.
निशा: लविश, आप कम चीनी डालकर या बिना चीनी के भी बना सकते हैं.
निशा: मन, ठीक है, कुकीज के लिये तो ये तापमान भी अधिक ही है, ज्यादा समय लगने का कारण कुकीज की मात्रा बहुत अधिक हो सकती है, या ओवन में कुछ प्रोब्लम होने से एसा हो सकता है,
meri cookies kataste achha aya ,lekin thodi hard thi. kya wajah ho sakti hai ?
निशा: नीतू, कुकीज को थोड़ा अधिक बेक किया जाय तो वे हार्ड हो सकती है.
निशा: मन, आपने अपने ओवन को बहुत ही कम तापमान पर सैट किया होगा और प्रीहीट भी नहीं किया होगा.
निशा: मन, अलग अलग ओवन में बेक होने के लिये समय का वेरियेशन होता है, कुकीज को चैक करते हुये, समय को आगे बढ़ाते हुये कुकीज को बेक करते हैं.
kya main atta bhi use kar sakti hoon maida ke bajay? agar haan to recipe mein kuch change bhi hoga kya?
निशा: अंजना, आटा यूज कर सकती हैं.
निशा: शुभि, हमने कई रैसिपी माइक्रोवेव में बनाई है, आप उन्हैं वेबसाइट पर देख सकती हैं.
निशा: अमिता, ये हमने ओवन में ही बेक की हैं.
निशा: अपर्ना, कुकीज को माइक्रोवेव में नहीं ओवन में बनाया है, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाते हैं, और कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह ही वह काम करता है, अगर आप कन्वेक्सन मोड पर कुकिंग कर रहे हैं तो उसे प्रीहीट करना होगा.
निशा: राखी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और बच्चों को प्यार.
निशा: हलो दीपिका जी.
निशा: रंजना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक घी या तेल डाला तो जा सकता है, लेकिन थोड़ा अलग स्वाद में कुकीज बनती हैं.
निशा: सूनीता, शहीदा, कुकीज ओवन में ही अच्छी बनती है. आप इन्हैं केक की तरह कुकर में भी बना सकती हैं.
निशा; रति, इन कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक किया जा सकता है.