अजवायन कुकीज - Salted Ajwain Cookies Recipe

अजवायन कुकीज (Salted Ajwain Cookies) कुरकुरे नमकीन मीठे स्वाद के साथ साथ अजवाइन (Carom Seeds) के खास स्वाद के कारण बहुत पसंद किये जाते हैं. खास तौर पर चाय के साथ तो ये एकदम लाजबाव होते हैं.
Read : Salted Ajwain Cookies Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Sweet and Salted Ajwain Cookies
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - आधा कप से थोड़ा अधिक (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
- दूध - 1/4 कप
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Salted Ajwain Biscuits
मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है.
बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है. सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये.

कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
सुझाव:
कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Salted Ajwain Cookies Recipe video
कमेंट (153)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
To Phir 380 degree pe half time mein bhi cockies nhi bnegi.
निशा: देव जी, एसा नहीं हो सकता है.
plz reply fast
निशा: श्रद्धा जी, कुकीज को ज्यादा सोफ्ट बनाने के लिये, बैटर को ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा न हो, ओवन को प्रीहीट कीजिये.
निशा: रितू जी, कुकीज सख्त बन सकती हैं.
but cockies ki motai kitni rakhni h.
निशा: देव, कुकीज को 180 डि.से. पर बेक करना होता है. कुकीज की मोटाई आधा सेमी. से थोड़ा कम रख लीजिये.
निशा: देव जी, अगर तंदूर में तापमान को सैट किया जा सकता है, तब आप दिये हुये तापमान पर कुकीज को बेक कर सकते हैं.
मैंने इस रेसिपी को ट्राई किआ , इसका स्वाद तो बहुत ही अच्छा था , पर पता नही क्यों मेरे कुकीज़ आपके जैसे खस्ता नहीं दिख रहे है और ये थोड़े सख्त बने है ,प्लीज बताइये मैं क्या करू ?
निशा: दिव्या जी, अगली बार इसमें आप थोड़ा बटर अधिक ले लीजिये और बटर कम होने से एसा हो सकता है.
निशा: हरदीप जी, मैं घर में निकाला हुआ बटर यूज करती हूँ, या फिर अमूल बटर यूज करती हूँ, आप अमूल बटर यूज कर सकती हैं.
I have no oven, no microwave i am bachlor and i am alone in delhi but i like biscuits too much so there is another way to make this plz reply me mam as soon as possible.
Please ensure we don't need to add baking soda as you did in Flour cookies.
निशा: प्रतिभा जी, इन कुकीज को बिना बेकिंग सोडा डाले ही बनाया जा सकता है.
निशा: शाहिन जी, जिस तरह से नानखताई भारी तले के भगोने में बनाई है उसी तरह से ये कुकीज भी भारी तले के भगोने में बनाई जा सकती हैं, और बिलकुल इसी तरह से कुकर में भी बनाई जा सकती हैं.
he plz batye mujhe samaz nahi arha
निशा: ब्रजेश जी, ओवन को 180 डि. पर सैट करें और मीडियम रेक पर कुकीज को सिकने के लिये रखें, ओवन के ऊपर नीचे दोंनो तरफ के तापमान ओन करके कुकीज 10 मिनिट बेक होने दीजिये, कुकीज को चैक करें कुकीज एकदम हल्की है तो समय को बढ़ाते हुये कुकीज को किनारे से ब्राउन होने तक बेक कीजिये, अगर कुकीज नीचे से हल्की सी ब्राउन हो गई है और ऊपर से सफेद है तब नीचे के तापमान को बन्द करके कुकीज को ऊपर के किनारे हल्के ब्राउन होने तक बेक करें.
निशा: शीतल जी, माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं. माइक्रोवेव + ग्रिल में केक 7-8 मिनिट में बनकर तैयार है, आप इसे ट्राई कीजिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: कविता जी, केक सही बना तो वह नहीं बैठता है, स्पंजी ही रहता है.
निशा: शीतल जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह बनाया जा सकता है, माइक्रो+ग्रिल पर आप ट्राई कर सकती है, इसमें कुकीज बहुत जल्द बेक हो जायेंगी और कलर चेन्ज नहीं होता है.
निशा: मेघा जी, कुकीज को अलग प्लेट में रखकर जाली के ऊपर रखना होता है.
Hamare ghar par normal oven hai jise ham sentimeater main nahi balki minutes main garam kar skate hain to ham kya Karen
निशा: शिवाली जी, आपके ओवन को जो भी तरीका हो उसे उसी तरीके से गरम करके, जो भी बना रहें हैं उसे बेक कर लीजिये.
निशा: कोमल, ओवन को पहले प्रीहीट करते हैं और बाद कुकीज रखकर, टाइम सैट करके बेक करते हैं.
Thanks lot!
plz bataiye.
निशा: रतना जी, वेबसाइट पर नानखताई बिना ओवन के रेसिपी है, और बिलकुल उसी तरह से इन कुकीज को भी बिना ओवन के बनाया जा सकता है.
I am your new fan and I love your recipes.
I try many recipes of your website, they are super hit. your recipes are realiy good.
निशा: लाजवंति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Best Regards.
Abdul ghafoor Yousofzai -Kabul - Afghanistan.
निशा: अब्दुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सारा, जी हां आप सही कह रही हैं बिलकुल उसी तरह किसी भी कुकीज को बेक किया जा सकता है.
निशा: ज्योति जी, कुकीज को बेक करने के लिये उन्हैं थोड़ी थोड़ी दूर पर रखना होता है. कुकीज को नीचे से प्रोपर हीट लगनी चाहिये.
निशा: सलोनी जी, कुकीज बनाने के लिये ओवन की आवश्यकता हो है.
mere paas haier ka microwave h n usme convction mode ka optiona nh h....what shoul i do.....plz reply
निशा: नीनू जी, कुकीज माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर या ओवन में ही अच्छी बनती है.
निशा:रश्मि, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: आकांक्षा जी मैं कोशिश करती हूँ.