अजवायन कुकीज - Salted Ajwain Cookies Recipe

अजवायन कुकीज (Salted Ajwain Cookies) कुरकुरे नमकीन मीठे स्वाद के साथ साथ अजवाइन (Carom Seeds) के खास स्वाद के कारण बहुत पसंद किये जाते हैं. खास तौर पर चाय के साथ तो ये एकदम लाजबाव होते हैं.
Read : Salted Ajwain Cookies Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingrediets for Sweet and Salted Ajwain Cookies
- मैदा - 2 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - आधा कप से थोड़ा अधिक (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
- दूध - 1/4 कप
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Salted Ajwain Biscuits
मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है.
बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी. की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है.
कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है. सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये.

कुकीज को बेक कीजिये
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
सुझाव:
कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Salted Ajwain Cookies Recipe video
कमेंट (153)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बबिता, तापमान सैट करके 5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: निशा जी हां किया जा सकता है.
maire pass morphy richerd ka hi oven same as u
kya mai us mai silicon moulds aur borosil ke dished use kar skati hoon?
निशा: अर्शिता, ये बर्तन माइक्रोवेव में यूज किये जाते हैं, ओवन में इन्है यूज कर सकते है, लेकिन ओवन में तो कोई भी मेटल यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी, आप दूध की जगह पानी का यूज कर सकती हैं.
निशा: हेमा, अलग अलग ओवन समय का फरक आता है, अब आप जब अगली बार कुकीज बेक कर रही हों तब कुकीज को 8- मिनिट के लिये पहले बेक कीजिये, बाद में समये बड़ाते हुये कुकीज को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, अच्छे कुकीज बनेंगे और आपको अपने ओवन का पता लगता जायेगा कि यह कितनी देर में बेक कर देता है, धन्यवाद.
निशा: वर्षा, जिस तरह हमने नानखताई भारी तले के बर्तन में बनाई है उसी तरह कोई भी कुकीज बनाई जा सकती है, कुकर में भी बिलकुल इसी तरह बनायेंगे.
निशा: सुप्रीत, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशना जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि जी, हमने इस तरह से नानखताई बनाई है, रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है प्लीज सर्च बटन पर नानखताई बिना ओवन के लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, बिलकुल इसी तरह किसी भी प्रकर की कुकीज बनाई जा सकती हैं.
निशा: नेहा जी हां उसमें स्टील की प्लेट यूज की जा सकती है.
निशा: रवी जी, कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल उसी प्रकार बनाया जाता है जिस प्रकार ओवन में बेक किया जाता है, आप दिये हुये तरीके से कुकीज को बेक कर सकते हैं.
निशा: समीक्षा जी, मैं घर में निकाला हुआ बटर और अमूल दोंनो ही यूज करती हूँ.
निशा: रेनू जी, कुकीज को बेक होने में 50-60 मिनिट नहीं लगते ये 15-20 मिनिट में बेक हो जाती है, प्लीज देखिये ओवन में कहीं कुछ गड़बड़ है.
निशा: टासलिम, अवश्य ले सकते हैं.
निशा: मोनू, वेबसाइट पर गैस पर नानखताई की रैसिपी है, वह हमने एक बड़े से बर्तन में बनाई है, उसी तरह से सारी कुकीज गैस पर बिना ओवन के बनाई जा सकती है.
निशा: सुभांगी, बटर कम होने से कुकीज हार्ड हो सकती हैं.
निशा: रतन जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
phir maine side change kar k seka.and preheat b kiya tha 10min...phir pta nahi ye prb kyu aayi.
निशा: निशा, ये होजाता है, अलग अलग ओवन में अलग तरीके से हीट आने के तरीके होते हैं, आप कुकीज को चैक करते कुकीज को बेक कीजिये.
I just love baking but aaj tak mera koi bhi cake ya cookies thik nhi bni. Maine kal hi cookies banayi thi microwave main but wo stone jesi hard bani, pta nhi kya hota hai and mere pas samsung ka microwave hai mene convection mode pe 20 minute ke liya bake kiya tha. Pls reply.
निशा: निशा, इसे आप ओवन की बीच की रैक में बेक करने के लिये रखिये.
निशा: गुन्जन जी तंदूर को गरम तो कर ही लीजिये, और बिलकुल उसी तरह से कुकीज बनाइये जिस तरह हमने इस बर्तन में बनाई है, 16-20 मिनिट में कुकीज बनकर तैयार हो जानी चाहिये.
निशा: निशा: अमूल का बटर, घर में बना बटर या डेयरी से कोई भी बटर ले सकते हैं, सभी अच्छे होते हैं.
निशा: सीमा, बार बार ट्राई करने से हर रैसिपी अच्छी बन जाती है.
निशा: सीमा, नीचे वाली रैक में रखकर बेक कीजिये, और वाच रखे, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अपने ओवन से अच्छी तरह बेक करना सीख जायेंगी.
निशा: मानसी डोह को रखने की आवश्यकता नहीं है, तुरन्त ही कुकीज बना लीजिये, धन्यवाद.
निशा: रश्मि, मक्खन की मात्रा कम हो तो कुकीज ज्यादा क्रन्ची होती हैं.