बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy Buttermilk Biscuit Recipe

📅 29 नवंबर 2012 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 4.0 (6715)


ओवन से निकले हुये ताजा  बटर मिल्क बिस्किट्स  (Buttermilk Biscuit ) खाने का मजा कुछ खास ही है.   मुलायम फूले फूले और कुरकुरे  बटर मिल्क बिस्किट्स  बनाना भी एकदम आसान है.

Read : Easy Buttermilk Biscuit Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Buttermilk Biscuit Ingredients

  • मैदा - 2 कप (220 ग्राम)
  • साल्टेड बटर - 1/2 कप ( 100 ग्राम )
  • बटर मिल्क (मठ्ठा) - 3/4 कप
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to Make the Best Buttermilk Biscuits from Scratch

बटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
सबसे पहले किसी बड़े प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी यानि कि सभी ड्राई इन्ग्रेडियेन्ट्स डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब मक्खन के कटे हुये टुकड़े डालिये और हाथ से बटर को तोड़ते हुये मिक्स कर लीजिये, बटर मिल्क मिल्क डालिये और सारी चीजों को मिक्स करके आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये आटा तैयार है.

आटे को हाथ से गोल आकार दीजिये. किसी बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर फैला लीजिये और आटे को सूखे मैदा के ऊपर रखकर, हाथ से सही आकार देते हुये थपथपा कर बड़ाकर आधा इंच मोटाई में शीट तैयार कर लीजिये. बिस्किट्स काटने के लिये कोई कटोरी या गिलास या कोई सांचा लीजिये, और जो शीट तैयार की है, सांचे को उसके ऊपर रखकर बिस्किट काट लीजिये. कटे बिस्किट बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रखिये. बिस्किट काटने के बाद जो आटा बचता है उसे फिर से इकठ्ठा करके बिलकुल उसी प्रकार गोल करके, शीट बनाकर बिस्किट्स काट लीजिये और ट्रे में लगा दीजिये. सारे बिस्किट्स पर ब्रस से थोड़ा थोड़ा बटर लगा दीजिये.


ओवन को 180 डि. सेग्रे. पर प्रिहीट कीजिये. बिस्किट की ट्रे ओवन की मिडिल रैक पर रखिये, ओवन को 180 डि. सेग्रे पर 15 मिनिट के लिये सैट कर लीजिये, समय समाप्त होने पर बिस्किट को चैक कीजिये, बिस्किट गोल्डन ब्राउन हो गये हैं. बिस्किट बन कर तैयार है, अगर बिस्किट्स ब्राउन नहीं हुये हैं तब3-5 मिनिट के लिये और बेक कर सकते हैं.

बेक्ड बिस्किट को जाली पर रखकर ठंडे कर लीजिये. बिस्किट्स पूरी तरह ठंडे होने पर, क्रंची बटर मिल्क बिस्किट खाने के लिये तैयार है. बटर मिल्क बिस्किट को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 15-20 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये अगर आप साल्टेड बटर ले रहे हैं तब इसमें नमक मत डालिये, बटर अनसाल्टेड हो तो आधा छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाइये.
  • बिस्किट को बेक करते समय, पहले बिस्किट को 10- 12 मिनिट के लिये ओवन में लगायें और इसके बाद बिस्किट को चैक करते हुये बेक कीजिये, बिस्किट्स बेक करने में अलग अलग ओवन में थोड़ा टाइम का फर्क आ जाता है.

Butter Milk Biscuits Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (6715 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ANJALI GUPTA
maam,mere oven me degree nhi h.isme sirf time ang percentage(eg.20% 40% 60% 80% 100%)pr set kra jata hai.lekin baking convection grill sb sambhav hai.kya aap plz bta sti hai ki mai ye biscuit kse bake kru wd tym and perentage?mai apne ans ka wait krugi....aap bhut aachi cook hai.aapko masterchef ke next season me try krna chiye...thankyou 4 d receipes.
निशा: अंजली, परसेन्टेज में तापमान माइक्रोवेव के लिये दिया जाता है, प्लीज माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट कीजिये और अब आप कन्वेक्सन को ही फिर से क्लिक कीजिये, उसमें तापमान 220C. 200C. 180C. 160.C आना चाहिये, प्लीज ट्राई, बहुत बहुत धन्यवाद.
surabhi
Hai Nisha ji, aapki recepies mere jaise new learner ke liye samajhne me bahut easy hoti hai. Apke samjhane ka tarika bhi bahut simple hai which is very helpful to us. Thanks n will try these biscuits
निशा: सुरभि, बहुत बहुत धन्यवाद.
shagun
hello mam kya hm ye jitni bi cookies ha use cooker me bna skte ha?agr ha to plz btayiye ki kitne time tk cooker me cook kr skte ha?
निशा: शगुन, जी हां बना सकते हैं, बनाने का तरी का और समय बिलकुल उसी तरह देखना होगा जिस तरह बेसन की नानखताई को बनाने लिये दिया गया है.
rohit
wt is buttermilk?? how to prepare it ..or available in market.plz tell
निशा: रोहित, दही में उसके बराबर पानी मिलाकर फैट दीजिये बटरमिल्क बन कर तैयार हो जायेगा. डेयरी से तैयार बटरमिल्क खरीदा जा सकता है.
NAZNEEN BEGUM
mam biscuits banatai samay hm baking soda ka agar proyog nhi kartai hai tou kya woh biscuits ho payegi .plz reply
निशा: नाजनीन, बेकिंग पाउडर नहीं डाल रही हैं, तो बेकिंग सोडा 3/4 छोटी चम्मच डाल दीजिये, अच्छे बटर मिल्क बिस्किट बनेंगे.
nisha gupta
mam plz ek cookies recipes gas par bake krna sikh d plz.........
Poonam Thakur
Nishaji mene maida ki jagah wheat flour use kiya par ache nahi bane I need to add something?
निशा: पूनम, अगली बार आप मैदा यूज करके बिस्किट बनाइये, बहुत अच्छे बटर मिल्क बिस्किट बनते हैं.
dharmender
Mam, मेरे पास grill+ microwave oven है.... क्या हम उस में बिस्कुट बना सकते हैं ???? अगर हाँ तो कैसे ???
saumya
hello aunty ji..........mene ye biscuits banaye sbi ko pasand aye...thank u so much for such nice recepies...........aunty ji kya hm wheat flour k biscuit bhi bna skte hai?....uska bhi kya same procedure hoga?...........
sheela
thank u so much mam for this dishes , realy you are queen of kitchen, ye buiscuit oven ke bina i mean gas me tave par ya kisi or tarike se banaye ja sakte hai kya mam?
निशा: शीला जी, बिस्किट के लिये ओवन की आवश्यकता होती है, अगर आप बिना ओवन के बिस्किट बनाना चाहती हैं तो जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है उसी तरह बिस्किट बनाये जा सकते हैं,
shila
if i make biscuits in microwave convection mode then is it necessary to preheat ?
निशा: शीला, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है, बिस्किट के लिये प्रीहीट करना आवश्यक है.
Sandhya
Nisha ji pre-heat kitni der karna hai?...plz bataiyega mujhe banane hain ye
निशा: संध्या, ओवन को जिस तापमान पर सैट करना चाहती है, सैट कर दीजिये और ओन कर दीजिये ओवन अपने आप हीट हो जाता है, और गरम हो कर बन्द हो जाता है, इसे ही प्रीहीट कहते हैं.
Megha
hello nishaji, many thanks to share ur reciepies.
manpreet
thanks mam
namita
hello nishaji, kya ye recipe grill oven me b banai ja sakti hai if yes to plz uske liye b
method mention kr deejiye.
PRIYANKA
what is salted butter?

निशा: अमूल का बटर साल्टेड आता है.
manpreet
mam kya electric tandoor me biscuit bnae ja sakte hain thanks
निशा: तंदूर का तापमान बहुत ज्यादा होता है,बिस्किट्स नहीं बना सकते हैं.
manpreet
mam butter milk bnan lai kina dahi kina pani laina hai.
निशा: मनप्रीत, बटर मिल्क के लिये दही के बराबर ही जैसे आधा कप दही में आधा कप पानी डाल दीजिये, और मथ लीजिये.
Sonia
Mam, what is Butter milk, whether it is butter banate hue jo malai me se doodh niklata hai, vahi butter milk hota ya market se milta hai? pls reply, then i'll try this.one more question, kya hum mwo me convection mode pe bake kar sakte hai ya oven hi lena padega..pls. reply soon, i'll try it definitely.
निशा: सोनिया, बटर मिल्क मीन्स मठ्ठा, दही में पानी डालकर मथकर बन जाता है. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर सारी चीजें बेक की जा सकती हैं.
sweta
madam maine kal try kiya. mera morfy richards ka otg hai usme middle rack me hi rakha n 180 cg me 15 min k liye but mera biscuit niche se jal gaya n upar k taraf se andar se halka naram hai crispy nai hua kya karu
kari?
निशा: स्वेता, अलग अलग ओवन थोड़ा थोड़ा अन्तर रहता है, बिस्किट बेक करते समय ओवन को फैन पर अवश्य सैट कीजिये ताकि हीट चारों ओर फैल सके, बिस्किट को नीचे की ओर पलट के और सेके जा सकते हैं, या नीचे की रोड बन्द करके बिस्किट को ऊपर से दूसरी रैक पर रखकर और ऊपर की रोड ओन पर 1-2 मिनिट के लिये बेक कर लीजिये, बिस्किट ऊपर से भी अच्छे बेक हो जायेंगे. बिस्किट का बेकिंग समय कम मात्रा में कम समय और अधिक मात्रा में अधिक समय हो जाता है.
sweta
madam, yadi butter milk na ho to ise normal milk se bana sakte hai kya?
निशा: स्वेता, ये बटर मिल्क बिस्किट है, दही से मथकर बटर मिल्क बनाकर बिस्किट बनाये जा सकते हैं.
sughanda
This recipe in English

Freshly oven made buttermilk biscuits have a very tempting taste. Making puffy and crusty buttermilk biscuits is more then easy.

Buttermilk Biscuit Ingredients

Maida - 2 cup (220 grams)
Butter - ½ cup (100 grams) (salted)
Buttermilk - ¾ cup (sweet)
Baking soda - ¼ tsp
Baking powder - 1 tsp
Sugar - 1 tsp

How to Make the Best Buttermilk Biscuits from Scratch

Cut butter in small pieces.

Firstly take big bowl and add maida, baking soda, baking powder and sugar. Mix all these dry ingredients very nicely. Now add butter chunks into it and mix with hands nicely. Add buttermilk as well and mix all ingredients and bind the dough. Dough for buttermilk biscuits is ready.

Roll dough giving it a round shape. Spread some dry flour on a board and place dough on it. With help of your hands flatten it in with ½ inch thickness. Take a glass or bowl for cutting biscuits. Place the mild on top of the prepared sheet and cut biscuits. Keep the biscuits in a baking tray at distance. Make biscuits form rest of the dough like wise. Grease all biscuits with butter with help of a brush.

Preheat oven at 180 degree centigrade. Place the biscuits tray at the middle rack and set oven at 180 degree centigrade for 15 minutes. Check after 15 minutes. Biscuits have become golden brown, they are now ready. If biscuits have not turned brown then bake them for 3-5 more minutes.

Keep the baked biscuits on wire rack so that they turn frigid. Crusty-brittle buttermilk biscuits are ready. Store the biscuits in air tight container for up to 15-20 minutes and enjoy eating.

Suggestion:

If you are using slated butter for making buttermilk biscuits then don’t add salt in the batter, but if using unsalted butter then add ½ tsp butter.
While baking biscuits keep a constant check as time varies in different oven models.
sonal
nishaji plss ab to koi microwave without convention baki cookies ya biscuits add kijiye....
निशा: सोनल जी हां कोशिश करते हैं.
kalpana

can i preapaired Gas owen ?
निशा: कल्पना जी हां गैस ओवन में भी बना सकते हैं.
PRIYA SINGH
MAM YE TO BAHUT EASY H AAPKO YE IDEAS AATE KHA S H

निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं भी आपकी तरह से सीखती रहती हूँ.