बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy Buttermilk Biscuit Recipe

ओवन से निकले हुये ताजा बटर मिल्क बिस्किट्स (Buttermilk Biscuit ) खाने का मजा कुछ खास ही है. मुलायम फूले फूले और कुरकुरे बटर मिल्क बिस्किट्स बनाना भी एकदम आसान है.
Read : Easy Buttermilk Biscuit Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Buttermilk Biscuit Ingredients
- मैदा - 2 कप (220 ग्राम)
- साल्टेड बटर - 1/2 कप ( 100 ग्राम )
- बटर मिल्क (मठ्ठा) - 3/4 कप
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make the Best Buttermilk Biscuits from Scratch
बटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
सबसे पहले किसी बड़े प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी यानि कि सभी ड्राई इन्ग्रेडियेन्ट्स डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब मक्खन के कटे हुये टुकड़े डालिये और हाथ से बटर को तोड़ते हुये मिक्स कर लीजिये, बटर मिल्क मिल्क डालिये और सारी चीजों को मिक्स करके आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये आटा तैयार है.
आटे को हाथ से गोल आकार दीजिये. किसी बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर फैला लीजिये और आटे को सूखे मैदा के ऊपर रखकर, हाथ से सही आकार देते हुये थपथपा कर बड़ाकर आधा इंच मोटाई में शीट तैयार कर लीजिये. बिस्किट्स काटने के लिये कोई कटोरी या गिलास या कोई सांचा लीजिये, और जो शीट तैयार की है, सांचे को उसके ऊपर रखकर बिस्किट काट लीजिये. कटे बिस्किट बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रखिये. बिस्किट काटने के बाद जो आटा बचता है उसे फिर से इकठ्ठा करके बिलकुल उसी प्रकार गोल करके, शीट बनाकर बिस्किट्स काट लीजिये और ट्रे में लगा दीजिये. सारे बिस्किट्स पर ब्रस से थोड़ा थोड़ा बटर लगा दीजिये.

ओवन को 180 डि. सेग्रे. पर प्रिहीट कीजिये. बिस्किट की ट्रे ओवन की मिडिल रैक पर रखिये, ओवन को 180 डि. सेग्रे पर 15 मिनिट के लिये सैट कर लीजिये, समय समाप्त होने पर बिस्किट को चैक कीजिये, बिस्किट गोल्डन ब्राउन हो गये हैं. बिस्किट बन कर तैयार है, अगर बिस्किट्स ब्राउन नहीं हुये हैं तब3-5 मिनिट के लिये और बेक कर सकते हैं.
बेक्ड बिस्किट को जाली पर रखकर ठंडे कर लीजिये. बिस्किट्स पूरी तरह ठंडे होने पर, क्रंची बटर मिल्क बिस्किट खाने के लिये तैयार है. बटर मिल्क बिस्किट को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 15-20 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये अगर आप साल्टेड बटर ले रहे हैं तब इसमें नमक मत डालिये, बटर अनसाल्टेड हो तो आधा छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाइये.
- बिस्किट को बेक करते समय, पहले बिस्किट को 10- 12 मिनिट के लिये ओवन में लगायें और इसके बाद बिस्किट को चैक करते हुये बेक कीजिये, बिस्किट्स बेक करने में अलग अलग ओवन में थोड़ा टाइम का फर्क आ जाता है.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
but jo cookies maine bnai wo thndi hone k bad bht hard ho gai softness k liye kya kru
निशा: सोना, कुकीज को ज्यादा बेक करने से वह ठंडी होकर सख्त हो जाती हैं.
निशा: सोना जी, बटर मिल्क बिस्किट तो बहुत सोफ्ट बनते हैं.
निशा: कृ्तिका, बिस्किट को थोड़ा और बेक होने देते तो ये क्रस्प बिस्किट ही बनते.
muche aapki website par pav bhaji masala bannae ki receipe nahi mili. Aisi hi mai Gantia (Bhujia me jo dalti hai), Doda (sweet) ka besabri se intjaar hai.
निशा: सोनियां जी मैं इन चीजों को बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: मीना, बिस्किट्स बनाने के लिये ओवन तो चाहिये ही.
निशा: रेखा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maine instant kalakand banaya. banane ke baad maine usko freeze me rakh diya. par 3-4 hrs ke baad bhi vo hard nahi hua. halwa ki tarah naram raha gaya. same maine nariyal ki jab burfi baniye thi tab bhi same aise hi bani thi, vo bhi hard nahi ho payi thi. taste tau bhut acha tha par mai isko sabhi ko khilana chahti hu. so please tell me where is the problem with my receipe.
निशा: सोनिया, मैंने ये बात रैसिपी के साथ बताई है कि गरम मिश्रण में चीनी मिलादेने से चीनी मेल्ट हो जाती है और कलाकन्द जमता नहीं है, आप या तो कलाकन्द को धीमी गैस पर और जब तक पकायें तब तक कि वह जमने वाली कनसिसटेन्सी तक न पहुंच जायें या इसमें आधा प्याला काजू को सूखा ही पीस कर मिला दीजिये और फिर जमा दीजिये या फिर नारियल बुरादा एक कप मिला दीजिये और जमा दीजिये, जैसा भी आप चाहें करके इसे जमा सकती है.
i tried the buttermilk biscuits and did exactly the same way you prepared them, still biscuits turned out soft in center. they were not crispy. kindly suggest some corrective measure.
thanks.
निशा: स्वाति, बिस्किट थोड़े कम बेक होने पर एसे हो सक्ते है.
maini raj kachori banai. unko maine raat me banaya aur subh ke liye chor diya. kayiki isme kafi chize dalti hai. subh tau ye sabhi puri ki tarah pichak gai. ye tau golgappe ki tarah hard hone chaiye. ab kaya karu. aur ek kaya hum hari chutney me podina ki chutney le sakte hai.
microwave or oven me kya difference h
निशा: आकांक्षा, माइक्रोवेव में खाना माइक्रोवेव से पकता है, ये वेव खाने के अन्दर वाटर मोलीक्यूल को वाइब्रेट करती हैं, और खाने को बिना कलर बदले बहुत जल्दी पका देती हैं, लेकिन ओवन में रोड लगी होती हैं जो गरम होती है और तापमान बढ़ने से खाना पकता है. माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन में ये दोंनो सुविधायें होती है, उसे दोंनो तरीके से यूज कर सकते हैं.
birthday cake full cream topping & pastry & cream roll ka besabri se intjar hai.
Doda sweet & mix katha, mitha bhujia ki receipe bhi jaroor dalna.
निशा: सोनियां जी हां ये सब लिखने की कोशिश करूंगी.
Plain Besan ki Bhujia (Same as Halidram etc) ki receipe jisme Besan ke finger size ke 1/2 inch gol-2 pieces Sticks bhi dale hote hai uski bhi receipe jaroor dalo).
Agar hame sirf Besan ki sticks hi chaiye ho tau uski bhi jaroor dalna.
Maine aaj ghever try kiya sirf 3 pcs hi bane. but aapke tau 6-7 pcs bane. But sukar hai ki ban gaye. aur family me sab ko pasanad aye.
निशा: सोनिया, आपने घेवर बना लिया बहुत बहुत धन्यवाद, बेसन की भुजिया की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन की भुजिया लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. गांठियां की रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
kaya hum soyabean ka aata ghar me bhi bana sakte hai. isi tarah chakli ya aur bhi kai receipes me jo aata dalta hai uski bhi aata banane ki receipe jaroor dal do. kayoki choti si item ko bazar se lane ke chakar me aap next day nai receipe dal deti hai aur purani receipe ka time hi nahi milta.
निशा: सोनियां जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
Bread se Gulab Jamun ki Receipe bhi chayie.
निशा: सोनियां ब्रेड से गुलाब जामुन, कोशिश करती हूँ.
निशा: सोनिया, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे दोसे बना लेंगी, मैसूर दोसा बनाने की मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनियां, डिब्बे के ऊपर इन्ग्रीडियेन्ट भी लिखे रहते हैं, आप उन्हैं देख सक्ती हैं, क्या चीज कितनी है ये बोक्स के ऊपर नहीं रहता, मुझे भी नहीं पता है, मैं प्रीमिक्स के बारे में भी स्टडी करूंगी.
निशा: सोनियां इमरती बनाने की कोशिश करते हैं. रबड़ी बनाने के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क नहीं लिया जा सकता.
निशा: सोनिया, हर एक प्रीमिक्स के पैक पर उसे बनाने का तरीका भी दिया होता है, आप उसे पढ़कर आसानी से उन चीजों को बना सकती हैं.
sohan papdi, ghevar, phirni ki receipe bhi dalo. aapki ghevar wali receipe ka video clear nahi hai. so dobara clear print me upload kar do. ek haryana me gohana ek jagah hai vaha par 1/2 kg ki ek jalebi milti hai uski bhi receipe dalo.
निशा: सोनियां, घेवर और फिरनी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सोन पपड़ी बनाने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
gulab jamun ke liye paneer/chena/khoya ki jagah karnal (Haryana) me NDRI ( National Dairy ) istitute hai vaha par premixed gulab jamun powder milta hai. usko pani/ milk ke sath guth kar gulab jamun bhut ache bante hai. kirpya karke iss type ke receipe jaroor bataye. gulab jamun aapke bhut ache bante hai. par inka bhi jawab nahi aur kam time me ban jate hai.
निशा: सोनियां, प्रीमिक्स से बड़े आसानी से गुलाब जामुन बन जाते हैं, मावा गुलाब जामुन में मावा को मथ कर गुलाब जामुन के लिये तैयार करते हैं, प्रीमिक्स को पानी मिला कर गूथ कर तैयार कर लेते हैं, और बाकी सारा तरीका बिलकुल सेम होता है.
maine coconut cokies, naan khatai bana li ye bhut hi achi bani. iske liye maine pahale oven ko 120 C par 4 min ke liye Fan mode with top & lower heat par pre- heat kiya. phir isme jo tray oven ke sath ayi thi us par sabhi cokies ko rakh diya. aur isko biz wali tray me rakh diya. ab maine pahale isko 120 C par, 10 min ke liye Bottom side heating mode par heat kiya. aur phir isko same temp & time with top side heating mode par on kiya. istni badiya bani ki sabh ko kush kar diya.
निशा: सोनिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Chocolate peanut butter ki receipe bhi batiye. ye market me nutella company ka aata hai aur bacho ko bhut acha lagta hai.
निशा: सोनियां जी मैं कोशिश करती हूँ.
market me naan khatai ya biscuits me bakery wale baking ammonia powder dalte hai inko crispy banane ke liye. maini bhi try kiya. ye tau chidhe - 2 ho gaye. crispy hone ki bazaye puri thandi hone ke baad jaise ho gaye.
iska kaya karan hai. and ammonia powder kis chiz ka alternate hai.
निशा: सोनिया, अमोनियां पाउडर क्रिस्प करने के लिये डाला जाता है, इसकी बहुत ही कम मात्रा डाली जाती है, लेकिन इसके बिना ही चीजें क्रिस्पी और अच्छी बनती हैं.
निशा: लता, बेकिंग ओवन में अच्छी होती है, गैस पर भी बेकिंग कर सकते हैं, हमने गैस पर नानखताई बनाई है उसी प्रकार गैस पर ये बिस्किट भी बनाये जा सकते हैं, प्लीज आप गैस पर नानखताई रैसिपी देख लीजिये.
निशा: रुचा, जी हां जिस तरह हमने नानखताई गैस पर बनाई है, उसी तरह ये बिस्किट भी गैस पर बनाये जा सकते हैं.