बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy Buttermilk Biscuit Recipe

ओवन से निकले हुये ताजा बटर मिल्क बिस्किट्स (Buttermilk Biscuit ) खाने का मजा कुछ खास ही है. मुलायम फूले फूले और कुरकुरे बटर मिल्क बिस्किट्स बनाना भी एकदम आसान है.
Read : Easy Buttermilk Biscuit Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Buttermilk Biscuit Ingredients
- मैदा - 2 कप (220 ग्राम)
- साल्टेड बटर - 1/2 कप ( 100 ग्राम )
- बटर मिल्क (मठ्ठा) - 3/4 कप
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make the Best Buttermilk Biscuits from Scratch
बटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
सबसे पहले किसी बड़े प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी यानि कि सभी ड्राई इन्ग्रेडियेन्ट्स डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब मक्खन के कटे हुये टुकड़े डालिये और हाथ से बटर को तोड़ते हुये मिक्स कर लीजिये, बटर मिल्क मिल्क डालिये और सारी चीजों को मिक्स करके आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये आटा तैयार है.
आटे को हाथ से गोल आकार दीजिये. किसी बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर फैला लीजिये और आटे को सूखे मैदा के ऊपर रखकर, हाथ से सही आकार देते हुये थपथपा कर बड़ाकर आधा इंच मोटाई में शीट तैयार कर लीजिये. बिस्किट्स काटने के लिये कोई कटोरी या गिलास या कोई सांचा लीजिये, और जो शीट तैयार की है, सांचे को उसके ऊपर रखकर बिस्किट काट लीजिये. कटे बिस्किट बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रखिये. बिस्किट काटने के बाद जो आटा बचता है उसे फिर से इकठ्ठा करके बिलकुल उसी प्रकार गोल करके, शीट बनाकर बिस्किट्स काट लीजिये और ट्रे में लगा दीजिये. सारे बिस्किट्स पर ब्रस से थोड़ा थोड़ा बटर लगा दीजिये.

ओवन को 180 डि. सेग्रे. पर प्रिहीट कीजिये. बिस्किट की ट्रे ओवन की मिडिल रैक पर रखिये, ओवन को 180 डि. सेग्रे पर 15 मिनिट के लिये सैट कर लीजिये, समय समाप्त होने पर बिस्किट को चैक कीजिये, बिस्किट गोल्डन ब्राउन हो गये हैं. बिस्किट बन कर तैयार है, अगर बिस्किट्स ब्राउन नहीं हुये हैं तब3-5 मिनिट के लिये और बेक कर सकते हैं.
बेक्ड बिस्किट को जाली पर रखकर ठंडे कर लीजिये. बिस्किट्स पूरी तरह ठंडे होने पर, क्रंची बटर मिल्क बिस्किट खाने के लिये तैयार है. बटर मिल्क बिस्किट को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 15-20 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये अगर आप साल्टेड बटर ले रहे हैं तब इसमें नमक मत डालिये, बटर अनसाल्टेड हो तो आधा छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाइये.
- बिस्किट को बेक करते समय, पहले बिस्किट को 10- 12 मिनिट के लिये ओवन में लगायें और इसके बाद बिस्किट को चैक करते हुये बेक कीजिये, बिस्किट्स बेक करने में अलग अलग ओवन में थोड़ा टाइम का फर्क आ जाता है.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Convention mode par nhi
निशा: शोभना जी, बिस्किट इत्यादि को माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर ही बनाया जाता है.
निशा: पायल जी, कुकीज़ में साल्टेड बटर, अनसाल्टेड बटर या घी में से कुछ भी यूज कर सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, कुकीज़ को ज्यादा देर बेक करने से वो ठंडी होकर सख्त हो जाती हैं.
निशा: सचिन जी, माफ कीजिएगा, इस विषय में हमें कोई जानकारी नही है.
निशा: वैभव जी, बिस्किट या कुकीज में देशी घी या बटर का यूज न करके वेजीटेबल घी या ओयल का यूज किया जाय तो वह काफी सस्ते पड़ते हैं.
निशा: मिताली जी, कुकीज थोड़ा अधिक बेक हो जाएं तो वे सख्त हो जाती हैं, अगली बार कुकीज को पहले की अपेक्षा कम बेक कीजिए, किनारे हल्के ब्राउन हो उतना ही बेक कर लीजिए.
निशा: डिंकी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: डिन्की जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बेक की जा सकती है.
निशा: डिंकी जी, आप इन्हैं कुकर में भी बना सकती हैं, बिलकुल उसी तरह जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है.
निशा: सुमित जी, बिस्किट थोड़े कम सिके हो तब एसा हो सकता है.
निशा: विनोद जी, आपके पास जो भी उपलब्ध हो आप उसे उपयोग कर सकते हैं.
ham ap s bhut khuch seek sakte h
thankx dear
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आप इसमें स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
U r ryt
Is baar butter jyada tha
Maine aate wale biscuit fir 3-4 baar aur banaye
Every time yummy like ur all the dishes
Hamesha mai biscuit patle banati hu Is baar maine kuch biscuit thode mote rakhe nankhatai jitne mote..
Wo bilkul flat ho gaye
Taste was gud only but wo flat kyu hue
निशा:निधि जी, बैटर यदि पतला हो या बैटर में मक्खन अधिक हो, बिस्किट फ्लेट हो जायेंगे.
unsalted butter kis brand ka aata hai...
kya hum unsalted butter ki jagah margeriene le sakte hai...
निशा: पूजा जी, मार्जरिन यूज कर सकते हैं या साल्टेड बटर भी यूज कर सकते हैं.
निशाजी नमस्कार आपकी रेसिपी बहुत पसंद आती है मैंने इस बार मिक्रोवेव ओवन convection mode मैं 180 पर सेट करके बटर बिस्कुट बनाये थे लेकिन उसमे 15 नहीं 1 घंटा लगा
Mera mw oven grill hai jisme coupler round karta hai kya mai usme bana sakti hu.
निशा: माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पुश करते हैं, तापमान सैट करते हैं, और समय सैट करके रेसिपी जो बनानी है उसे ओवन में जाली स्टेन्ड के ऊपर रखकर बेक कर लीजिये.
Mujhe ye puchna tha ki icecream ke liye bitter zaruri hai ya fir ham ise mixer me bhi bana sakte hai
निशा: ब्रजेश जी, हाँ फिर से कन्वेक्सन मोड पर लाकर तापमान और समय सैट करके, 3-5 मिनिट बेक कीजिये और कुकीज को किनारे से हल्के ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: शिवम जी, ओवन को प्रीहीट होने के बाद केक को बेक करने के लिये ओवन में रख दीजिये और इसके बाद कन्वेक्सन मोड पर ही समय और तापमान सैट कर दीजिये और केक को बेक होने दीजिये.
Thnk u so mujhe bttt kya hm ese gas pe bna skte???????
निशा: अंशु जी हां हमने जिस तरह गैस पर नानखताई बनाई हैं उसी तरह ये बिस्किट भी बनाये जा सकते हैं, गैस पर नानखताई का वीडियो मेरे चैनल पर देखा जा सकता है.
निशा: रेनुका जी, अमूल का पैक बटर साल्टेड होता है, डेयरी पर खुला बटर अनसाल्टेड मिल जाता है.
निशा: प्रतिमा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: प्रताक्षी, कुकीज थोड़ा अधिक बेक हो जायं तो वे सख्त हो जाती हैं, अगली बार कुकीज को पहले की अपेक्षा कम बेक कीजिये, किनारे हल्के ब्राउन हो उतना ही बेक कर लीजिये.