मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe - Khoya Jalebi Recipe

मावा जलेबी (Mawa Jalebi) मध्य प्रदेश की खास जलेबी है. मध्य प्रदेश में मावा जलेबी अलग जगह पर अलग अलग तरीके से बनाई जाती हैं और बहुत स्वादिष्ट इस दीपावली के व्यंजनों के साथ आप मावा जलेबी अवश्य बनाइये.
Read: Mawa Jalebi Recipe - Khoya Jalebi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Jalebi
- मावा - 1 कप (क्रम्बल किया हुआ 200 ग्राम)
- मैदा - 1/4 कप - 1/3 (30 ग्राम - 50 ग्राम)
- चीनी - 1 1/2 कप (300 ग्राम)
- केसर - 20- 25 धागे
- घी - जलेबी तलने के लिये
विधि - How to make Mawa Jalebi
मैदा में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बिलकुल गुठलियां खतम होने तक घोलिये, थोड़ा पानी और डालकर जलेबी की कनसिसटेन्सी का घोल तैयार कर लीजिये, घोल को 4-5 मिनिट तक खूब फैटिये, और 1 घंटे के लिये गरम जगह पर ढककर रख दीजिये.
चूरा किये हुये मावा में 2-3 टेबल स्पून दूध डालकर, मसल मसल कर एकदम नरम करके तैयार कीजिये और इस मावा को भी 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
एक घंटे बाद मावा और मैदा के मिश्रण को मिलाकर तब तक फैटिये जब तक कि दोंनों मिलकर एकसार न हो जायं, जलेबी बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

जलेबी के लिए चाशनी बनाइये
केसर को 1 छोटी चम्मच पानी में डालकर रख दीजिये, केसर घुल कर अपना रंग छोड़ देगी. चीनी को किसी बर्तन में डालिये और 1 कप 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिला दीजिये. चाशनी को चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनिट और पकाइये. चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की 1 - 2 ड्रोप प्याली में गिराइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी शहद की तरह चिपकनी चाहिये, चाशनी तैयार है, केसर पानी सहित डाल दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.

जलेबी बनाने के लिये मोटे तले की चौड़ी कढ़ाई में घी गरम कीजिये. जलेबी के मिश्रण को पोलिथिन के कोन में भर लीजिये और नीचे से थोड़ा सा काट कर छेद कर लीजिये. कोन को गिलास पर खोल कर रखिये और चम्मच से जलेबी का मिश्रण कोन में डाल कर भर लीजिये. कोन को ऊपर से पकड़िये और पुश करते हुये लो मीडियम गरम घी में गोल गोल जलेबी बनाइये, 3-4 या कढ़ाई में जितनी जलेबी एक बार में आ जाय उतनी जलेबी डालिये, धीमी गैस पर जलेबी को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये, ये जलेबी चाशनी में डालकर डुबाइये, 2 मिनिट तक चाशनी में रहने के बाद जलेबियों को निकाल दूसरी प्लेट में रखिये, इसी तरह सारी जलेबी तलकर, चाशनी में डुबाकर निकाल कर तैयार कर लीजिये.
मावा जलेबी (Khoya Jalebi) तैयार हैं, गर्मा-गरम मावा जलेबी परोसिये और खाइये. मावा जलेबी फ्रिज में रखकर 2-3दिन तक खाई जा सकती हैं.
सुझाव
- मावा जलेबी के लिये बट्टी मावा की जगह नरम मावा लीजिये, मावा जल्दी मसल कर चिकना हो जायेगा.
- जलेबी बनाने के कोन की जगह सॉस परोसने वाली बॉटल या प्लास्टिक की थैली भी ली जा सकती है.
- मावा जलेबी (Khoya Jalebi) अगर घी में डालने पर फट रही हों तो मिश्रण में थोड़ी सी मैदा का घोल बनाकर, डालकर और अच्छी तरह फैंट लीजिये, जलेबी अच्छी बनने लगेंगी.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका, खाना बनाने का मेरा बचपन का शोक है और जिस तरह आप सीख रही हैं उसी तरह मैं भी सीखती हूँ, किताबें और इन्टरनेट ये सबसे बड़े साधन हैं हमें सिखाने के लिये, धन्यवाद.
निशा: सैयद जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
कृपया मुझे शुद्ध घी में बनी उड़द दाल की जलेबी की रेसिपी बताएये ।
मैंने बहोत खोजा पर नहीं मिली ।
निशा: कबीर मैं कोशिश करूंगी.
mene aapne di gayi recipe mawa jalebi banai bahut hi achhi bani thi...
thanks Nisha ji aapki sabhi recipes bahut hi achhi hoti hai
निशा: चेतना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता, मैं बहुत जल्दी ही खोया से बनी रेसीपी की प्लेलिस्ट डालने की कोशिश करूंगी
निशा: नमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनकजी, सादा जलेबी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर जलेबी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रतीक, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैल मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Dheeraj Singhal
निशा: धीरज, बैटर गाढ़ा होने की वजह से जलेबी सख्त हो सकती हैं, या बहुत धीमी आग, कम गरम तेल में तली जाय तो भी जलेबी सख्त हो सक्ती हैं.
i will try. thanks for give me a new recipe.
निशा: असमिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kal maine apka video dekhke jelebi to banai but wo bater shayad thoda patla hua, aur jaise hi oil me maine dala wo jelebi bundi ki tarah bikhar gayi pls muze batao ab us bater me kya add karu to wo thik ho jayegi
निशा: अस्मिता, उसमें थोड़ी सी मैदा और डाल दीजिये.
निशा: ज्यो, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, इस तरह बनाई गई जलेबी अच्छी और कुरकुरी होती हैं, लेकिन कुछ लोग चावल का आटा और कुछ लोग अरारोट मिक्स करते हैं. आप ये चीजें डालकर जलेबी बना कर देख सकती हैं.
निशा: अशोक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.