मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe - Khoya Jalebi Recipe

मावा जलेबी (Mawa Jalebi) मध्य प्रदेश की खास जलेबी है. मध्य प्रदेश में मावा जलेबी अलग जगह पर अलग अलग तरीके से बनाई जाती हैं और बहुत स्वादिष्ट इस दीपावली के व्यंजनों के साथ आप मावा जलेबी अवश्य बनाइये.
Read: Mawa Jalebi Recipe - Khoya Jalebi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Jalebi
- मावा - 1 कप (क्रम्बल किया हुआ 200 ग्राम)
- मैदा - 1/4 कप - 1/3 (30 ग्राम - 50 ग्राम)
- चीनी - 1 1/2 कप (300 ग्राम)
- केसर - 20- 25 धागे
- घी - जलेबी तलने के लिये
विधि - How to make Mawa Jalebi
मैदा में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बिलकुल गुठलियां खतम होने तक घोलिये, थोड़ा पानी और डालकर जलेबी की कनसिसटेन्सी का घोल तैयार कर लीजिये, घोल को 4-5 मिनिट तक खूब फैटिये, और 1 घंटे के लिये गरम जगह पर ढककर रख दीजिये.
चूरा किये हुये मावा में 2-3 टेबल स्पून दूध डालकर, मसल मसल कर एकदम नरम करके तैयार कीजिये और इस मावा को भी 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
एक घंटे बाद मावा और मैदा के मिश्रण को मिलाकर तब तक फैटिये जब तक कि दोंनों मिलकर एकसार न हो जायं, जलेबी बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

जलेबी के लिए चाशनी बनाइये
केसर को 1 छोटी चम्मच पानी में डालकर रख दीजिये, केसर घुल कर अपना रंग छोड़ देगी. चीनी को किसी बर्तन में डालिये और 1 कप 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिला दीजिये. चाशनी को चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनिट और पकाइये. चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की 1 - 2 ड्रोप प्याली में गिराइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी शहद की तरह चिपकनी चाहिये, चाशनी तैयार है, केसर पानी सहित डाल दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.

जलेबी बनाने के लिये मोटे तले की चौड़ी कढ़ाई में घी गरम कीजिये. जलेबी के मिश्रण को पोलिथिन के कोन में भर लीजिये और नीचे से थोड़ा सा काट कर छेद कर लीजिये. कोन को गिलास पर खोल कर रखिये और चम्मच से जलेबी का मिश्रण कोन में डाल कर भर लीजिये. कोन को ऊपर से पकड़िये और पुश करते हुये लो मीडियम गरम घी में गोल गोल जलेबी बनाइये, 3-4 या कढ़ाई में जितनी जलेबी एक बार में आ जाय उतनी जलेबी डालिये, धीमी गैस पर जलेबी को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये, ये जलेबी चाशनी में डालकर डुबाइये, 2 मिनिट तक चाशनी में रहने के बाद जलेबियों को निकाल दूसरी प्लेट में रखिये, इसी तरह सारी जलेबी तलकर, चाशनी में डुबाकर निकाल कर तैयार कर लीजिये.
मावा जलेबी (Khoya Jalebi) तैयार हैं, गर्मा-गरम मावा जलेबी परोसिये और खाइये. मावा जलेबी फ्रिज में रखकर 2-3दिन तक खाई जा सकती हैं.
सुझाव
- मावा जलेबी के लिये बट्टी मावा की जगह नरम मावा लीजिये, मावा जल्दी मसल कर चिकना हो जायेगा.
- जलेबी बनाने के कोन की जगह सॉस परोसने वाली बॉटल या प्लास्टिक की थैली भी ली जा सकती है.
- मावा जलेबी (Khoya Jalebi) अगर घी में डालने पर फट रही हों तो मिश्रण में थोड़ी सी मैदा का घोल बनाकर, डालकर और अच्छी तरह फैंट लीजिये, जलेबी अच्छी बनने लगेंगी.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोइना जी, व्हीट फ्लार यूज किया जा सकता है.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंडित जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for showing how ro make mawa jalebi.
I made it today and it turned out very tasty.
Happy New Year from all of us from Calgary, Alberta, Canada
Bye
निशा: इसरार जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: अर्चना जी, बना सकते हैं.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललित जी, ले सकते हैं.
निशा; नीरा जी, जलेबी थोड़ी पहले बनाकर रखी जा सकती हैं, इन्हैं फ्रिज में रखकर 3 दिन तक यूज कर सकते हैं, और परोसते समय माइक्रोवेव में हल्का सा गरम करके परोस सकते हैं.
निशा: ललित जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
mawa ki jagha pnner dal skte hai kya
निशा: शेखर जी, आप इस लिंक में पनीर जलेबी रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोहर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मै बाजा़र से गुलाब जामुन मिक्स का पैकेट लाया 200 ग्राम के पैकेट मे 50 ग्राम (1 मीडियम कटोरी) मैदा मिक्स किया, उसमे पानी मिला कर सामान्य जलेबी से थोडा गाढा पेस्ट बनाया।
इसके बाद उसकी मोटी 2 राउंड की जलेबियां बनाई।
बढिया झटपट मावा जलेबी तैयार
निशा: शिल्पा जी, कसूरी मेथी, मेथी को सुखा कर ही तैयार की जाती है.
hello Nisha ji,
mein apki website se bhut si recipe try ki hai and mere ghar m sabhi ko pasand aayi hai. mein bus ek confirm karna chahati hu ki mein jalebi banana chahti hu agar mein jalebi ka paste night mein ready kark mornging m banu to koi problem ko nhi hai.
pls confirm.
निशा: नीता जी, मावा जलेबी बनाने के लिये घोल ताजा बनायें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: शशि जी, ये मावा जलेबी है, अलग स्वाद में होती है, मावा इसके लिये मेन इन्ग्रीडियेन्ट है.
निशा: नीरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देवल जी, मुझे खेद है कि आपका नाम हमने गलत लिखा है, आगे से देवल ही लिखूंगी.
निशा: डैवल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ha to kitna?
निशा: अनीता, मैं मिल्क पाउडर से जलेबी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंकुर मावा जलेबी तो नरम ही बनती हैं, इसमें सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
aur kitna ghee bach jaiga
निशा: मोनिका, 1 किग्रा. घी मैं 1 किग्रा. मैदा की जलेबी बनाई जा सकती हैं.